ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी ने किया रैपिडएक्स ट्रेन का उद्घाटन, पहले फेस में 17 किमी लंबा कॉरीडोर शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

पीएम मोदी ने किया रैपिडएक्स ट्रेन का उद्घाटन, पहले फेस में 17 किमी लंबा कॉरीडोर शुरू

By Mohan Rao
Published: October 20, 2023
Share
रेपिड रेल
SHARE

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाले खंड का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री साहिबाबाद स्टेशन से देश की पहली सेमी-हाईस्पीड रीजनल रेल ‘नमो भारत’ (रैपिडएक्स) को हरी झंडी दिखाई। वह ऑनलाइन टिकट खरीदकर इस ट्रेन के पहले यात्री भी बने। उनके साथ ट्रेन में स्कूली बच्चे सवार हुए। रैपिडएक्स ट्रेन में स्टैंडर्ड और प्रीमियम दो श्रेणी के कोच लगाए गए हैं।

कुल छह कोच की प्रत्येक ट्रेन में एक कोच प्रीमियम श्रेणी का होगा। वहीं रैपिडएक्स के स्टेशनों पर मेट्रो स्टेशन से ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम से जुड़ने वाले आनंद विहार, गाजियाबाद समेत अन्य स्टेशनों पर बच्चों को फीड कराने के लिए फीडिंग रूम भी बनाए गए हैं। इनके अलावा आरओ फिल्टर्ड पानी फ्री मिल सकेगा। मेट्रो स्टेशनों पर यह सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।

एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि रैपिडएक्स ट्रेन में बच्चों के साथ सफर करने वाली महिलाओं की सहूलियत का खास ख्याल रखा गया है। महिलाओं के लिए अलग कोच के साथ-साथ मुख्य स्टेशनों पर बेबी फीडिंग रूम बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी स्टेशनों पर टॉयलेटस भी बनाए गए हैं। इनका उपयोग निशुल्क किया जा सकेगा। मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को पानी खरीदना पड़ता है जबकि रैपिडएक्स स्टेशनों पर आरओ मशीन लगी होंगी, यात्रियों को यहां से पानी निशुल्क मिलेगा।

रैपिडएक्स ट्रेन में स्टैंडर्ड और प्रीमियम दो श्रेणी के कोच लगाए गए हैं। कुल छह कोच की प्रत्येक ट्रेन में एक कोच प्रीमियम श्रेणी का होगा। इसका किराया स्टैंडर्ड कोच से दोगुना निर्धारित किया गया है। प्रीमियम कोच में उन्हें अपना सामान रखने की जगह, आरामदायक रिक्रलाइनर सीटें मिलेंगी। इसके अलावा कोच की खिड़की से आने वाली धूप और रोशनी को रोकने के लिए ब्लैक स्क्रीन लगाने का विकल्प मिलेगा। यात्री कार जैसी यात्रा कार से कम खर्च पर कर सकेंगे। सेमी हाईस्पीड ट्रेन में मरीजों को लाने-ले जाने के लिए स्ट्रेचर भी होगी।

डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखेगी ट्रेन की लोकेशन और गति
रैपिडएक्स ट्रेन के प्रीमियम कोच में दो डिस्प्ले स्क्रीन लगाई गई हैं। हवाई जहाज की तरह इस स्क्रीन में ट्रेन की गति की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। इसके अलावा ट्रेन की लोकेशन भी स्क्रीन पर दिखाई देगी। स्क्रीन पर देखकर पता चल सकेगा की ट्रेन किस स्टेशन पर पहुंचने वाली है। यात्रियों की सहायता के लिए प्रीमियम कोच में एक-एक सहायक तैनात रहेंगे। किसी भी जरूरत के लिए यात्री इन्हें बुलाकर मदद ले सकेंगे। स्टैंडर्ड कोच में सहायक तैनात नहीं होंगे, लेकिन किसी आपात स्थिति में यात्री इन्हें बुला सकेंगे।

इस महीने फिर 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, रिजर्व बैंक ने जारी किया हॉलिडे कैलेंडर, जल्दी निपटा लें बैंक का काम
Railway News : एक साल में बने 8 रोड ओवरब्रिज और 14 अंडरब्रिज, क्रासिंग बंद करने रेलवे का है यह प्लान
एसीसी फैक्ट्री में कोयला ट्रांसपोर्ट करने वाले चालकों से अवैध वसूली, एसपी ने आरक्षक को किया निलंबित, एक अन्य आरक्षक भी लाइन अटैच
नियमों का उल्लंघन करते हुए बाइक पर बेच रहा था पानी का ड्रम, पुलिस ने लगा दिया 1 लाख 13 हजार रुपए का जुर्माना
छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से आदिवासी क्षेत्रों में खुले खुशहाली के नये दरवाजे…. वन अधिकार पत्र वितरण व वनोपज संग्रहण दर में बढ़ोतरी से आ रहा है बदलाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मातारानी के उत्सव में पलाश शर्मा के भजनों पर झूमे भक्त, देर रात तक रही भक्तिगीतों की धूम
Next Article दुर्ग ग्रामीण : कद्दावरों के रहते मैदान में ‘बौना’ प्रत्याशी!… शेर के शिकार के लिए भाजपा ने उतारा मेमना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?