ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तेलंगाना में पीएम मोदी : 13,500 करोड़ की परियोजनाओं की रखी नींव, हैदराबाद-रायचूर के बीच रेल सेवा की शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

तेलंगाना में पीएम मोदी : 13,500 करोड़ की परियोजनाओं की रखी नींव, हैदराबाद-रायचूर के बीच रेल सेवा की शुरू

By Mohan Rao
Published: October 1, 2023
Share
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
SHARE

हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को तेलंगाना के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना के महबूबनगर में 13500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने हैदराबाद-रायचूर के बीच ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी भी मौजूद रहे। सीएम के चंद्रशेखर राव पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। सीएम केसीआर की जगह उनकी सरकार के मंत्री तालासानी श्रीनिवास यादव ने पीएम मोदी का स्वागत कियाऔर उनके आधिकारिक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरे में प्रधानमंत्री ने कई सड़क, रेल, पेट्रोलियम और नैचुरल गैस संबंधी परियोजनाओं की सौगात तेलंगाना को दी।

पीएम मोदी दोपहर करीब सवा दो बजे तेलंगाना को महबूबनगर जिले पहुंचे। जहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हैदराबाद-रायचूर-हैदराबाद रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शनिवार को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तेलंगाना की सत्तारूढ़ बीआरएस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा कि तेलंगाना के लोग बीआरएस के कमजोर शासन से थक चुके हैं। साथ ही कांग्रेस को लेकर भी उनका भरोसा खत्म हो चुका है। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि दोनों वंशवादी पार्टियां हैं, जिनका लक्ष्य जनता की सेवा करना नहीं है।

तीन अक्तूबर को फिर तेलंगाना का दौरा करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी तीन अक्तूबर को फिर से तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। तीन अक्तूबर को पीएम मोदी निजामाबाद का दौरा करेंगे। पीएम मोदी कर्नाटक के बीदर से निजामाबाद पहुंचेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री फिर से हेलीकॉप्टर से बीदर जाएंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी महबूबनगर और निजामाबाद दोनों ही जगह लोगों को संबोधित भी करेंगे। केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने इसकी पुष्टि की।

दुर्ग के बाद अब बिलासपुर में पकड़ाए महादेव के सटोरिए, 2.47 लाख कैश के साथ 6 लैपटॉप व 10 मोबाइल जब्त
आदिवासी युवाओं को मिलेगी नई उड़ान, मुख्यमंत्री साय की पहल पर जशपुर में आर्चरी अकादमी की स्थापना
भिलाई में अवैध रूप से चल रहे थे दो आरा मशीन, वन विभाग ने किया सील
धान खरीदी : अब तक 93.44 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीदी, किसानों को धान 21 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान
तीसरी लहर को मौसम का अपडेट न समझें, केंद्र सरकार ने कोरोना को लेकर लापरवाही पर चेताया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शासकीय आईटीआई के विभिन्न पदों पर भर्ती, 04 से 06 अक्टूबर तक होगा दस्तावेज सत्यापन
Next Article सीमा सुरक्षा बल ने रुआबांधा बाजार में चलाया स्वच्छता अभियान, लोगो को किया जागरुक

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?