ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: काशी में पीएम मोदी: 1475 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात… कोरोना संक्रमण पर सीएम योगी तारीफ, कहा- अभूतपूर्व तरीके से संभाला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

काशी में पीएम मोदी: 1475 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात… कोरोना संक्रमण पर सीएम योगी तारीफ, कहा- अभूतपूर्व तरीके से संभाला

By @dmin
Published: July 15, 2021
Share
विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी
विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी
SHARE

वाराणसी (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने काशीवासियों को बटन दबाकर 1475 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। पीएम मोदी ने वाराणसी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलन्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद पीएम मोदी ने खास अंदाज में कहा कि काशी के लोगों को मेरा प्रणाम। पीएम मोदी ने कहा कि आज काशी के विकास से जुड़े 1475 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण करने का अवसर मुझे मिला है। बनारस के विकास के लिए जो कुछ भी हो रहा है वो सबकुछ महादेव के आशीर्वाद और बनारस की जनता के प्रयास से ही जारी है।

लोगों को संबोंधित करते हुए पीएम मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफों के पुल बांधे। पीएम मोदी ने कहा कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश जिसकी आबादी दुनिया के दर्जनों बड़े-बड़े देशों से भी ज्यादा हो, वहां कोरोना की दूसरी लहर को जिस तरह यूपी ने संभाला, कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका वो अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि मैं काशी के अपने साथियों का, यहां शासन-प्रशासन से लेकर कोरोना योद्धाओं की संपूर्ण टीम का विशेष रूप से आभारी हूं। आपने दिन-रात जुटकर जिस प्रकार काशी में व्यवस्थाएं खड़ी कीं, वो बहुत बड़ी सेवा है। पीएम मोदी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में कोरोना की सबसे ज्यादा टेस्टिंग करने वाला राज्य है। आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन करने वाला राज्य है। 

ये सुविधाएं काशी आने वालों की बहुत मदद करेंगे
पीएम मोदी ने कहा कि काशी की, मां गंगा की, स्वच्छता और सुंदरता, हम सभी की आकांक्षा भी है और प्राथमिकता भी है। इसके लिए सड़क हो, सीवेज ट्रीटमेंट हो, पार्कों और घाटों का सुंदरीकरण हो, ऐसे हर मोर्चे पर काम हो रहा है। शहर में जगह-जगह बड़ी-बड़ी रुश्वष्ठ स्क्रीन्स लग रही है। घाटों पर टेक्नॉलॉजी से लैस इन्फॉर्मेशन बोर्ड लग रहे हैं। ये काशी आने वालों की बहुत मदद करेंगे। काशी के इतिहास, वास्तु, शिल्प, कला, ऐसी हर जानकारी को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करने वाली ये सुविधाएं श्रद्धालुओं के काफी काम आएंगी। 

आज मेक इन इंडिया के लिए यूपी पसंदीदा जगह
पीएम मोदी ने कहा कि बड़ी स्क्रीन्स के माध्यम से गंगा घाट पर और काशी विश्वनाथ मंदिर में होने वाली आरती का प्रसारण पूरे शहर में संभव हो पाएगा। उत्तर प्रदेश, देश के अग्रणी इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। कुछ साल पहले तक जिस यूपी में व्यापार-कारोबार करना मुश्किल माना जाता था, आज मेक इन इंडिया के लिए यूपी पसंदीदा जगह बन रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि देश में आधुनिक कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जो 1 लाख करोड़ रुपये का विशेष फंड बनाया गया है, उसका लाभ अब हमारी कृषि मंडियों को भी मिलेगा। ये देश की कृषि मंडियों के तंत्र को आधुनिक और सुविधा संपन्न बनाने की तरफ एक बड़ा कदम है। 

आज यूपी में कानून का राज
पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि 2017 से पहले यूपी के लिए योजनाएं नहीं आती थीं, पैसा नहीं भेजा जाता था। तब भी दिल्ली से इतने ही तेज प्रयास होते थे। लेकिन तब लखनऊ में उनमें रोड़ा लग जाता था। आज सीएम योगी खुद कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यूपी में आज कानून का राज है। माफियाराज और आतंकवाद, जो कभी बेकाबू हो रहे थे, उन पर अब कानून का शिकंजा है। बहनों-बेटियों की सुरक्षा को लेकर मां-बाप हमेशा जिस तरह डर और आशंकाओं में जीते थे, वो स्थिति भी बदली है। पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में सरकार आज भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से नहीं विकासवाद से चल रही है। इसीलिए, आज यूपी में जनता की योजनाओं का लाभ सीधा जनता को मिल रहा है। इसीलिए, आज यूपी में नए-नए उद्योगों का निवेश हो रहा है, रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। 

Cg News: बाघ के बाद तेंदुए की संदिग्ध मौत, सवालों के घेरे में वन्य जीवों की मौत मामला
नरवा विकास योजना, ‘कावरा नाला सुदूर वनांचल में लेकर आया विकास का कारवां’
बैकुण्ठधाम को बदनाम करने की हो रही कोशिस, कहा- झूठे प्रकरण में फंसाने की साजिश-राजेन्द्र सिंह अरोरा
अपोलो के 4 डाक्टरों को हाईकोर्ट से राहत, न्यायिक प्रक्रिया रोकी, कहा- ऐसे में डॉक्टर इलाज करना छोड़ देंगे!
एसडीएम दुर्ग ने सूर्यामॉल के लिस्टोमानिया पब में की रेड, हो रहे थे कई गैरकानूनी काम… प्रशासन ने किया सील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं राजद्रोह कानून: सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को फटकार, पूछा- क्या आजादी के 75 साल बाद भी देश में इसकी जरूरत?
Next Article पंजाब में निकला सुलह का रास्ता, प्रदेश अध्यक्ष होंगे सिद्धू, सीएम बने रहेंगे कैप्टन पंजाब में निकला सुलह का रास्ता, प्रदेश अध्यक्ष होंगे सिद्धू, सीएम बने रहेंगे कैप्टन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?