ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम आवास योजना-ग्रामीण… राज्य स्तरीय रैंकिंग में धमतरी ने हासिल किया प्रथम स्थान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhdhamtariFeatured

पीएम आवास योजना-ग्रामीण… राज्य स्तरीय रैंकिंग में धमतरी ने हासिल किया प्रथम स्थान

By Mohan Rao
Published: May 9, 2026
Share
SHARE

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत जारी जिला स्तरीय समग्र रैंकिंग में धमतरी जिले ने पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्यभर में नई मिसाल कायम की है। ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी आवास उपलब्ध कराने की दिशा में धमतरी का उत्कृष्ट प्रदर्शन अब अन्य जिलों के लिए प्रेरणा बन गया है। आवास निर्माण की गुणवत्ता, समयबद्ध पूर्णता, जियो टैगिंग, ऑनलाइन प्रविष्टियां, हितग्राही आधारित मॉनिटरिंग तथा किस्त भुगतान जैसे विभिन्न मानकों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर धमतरी ने प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया।

यह उपलब्धि जिला प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जनप्रतिनिधियों, जनपद एवं ग्राम पंचायतों, मैदानी अमले तथा हितग्राहियों के समन्वित प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। वर्ष 2024-26 के लिए जिले को कुल 42 हजार 318 आवासों का लक्ष्य मिला था, जिसके विरुद्ध अब तक 41 हजार 303 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें 40 हजार 640 हितग्राहियों को प्रथम किश्त जारी की गई है। वर्तमान में 38 हजार 990 आवास निर्माणाधीन हैं तथा 37 हजार 247 हितग्राहियों को द्वितीय किश्त का भुगतान किया जा चुका है। जिले में अब तक 29 हजार 35 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं, जो कुल लक्ष्य का 68.6 प्रतिशत है।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक नियमित समीक्षा, तकनीकी मार्गदर्शन और मैदानी अधिकारियों की सतत निगरानी सुनिश्चित की गई। जिला प्रशासन द्वारा नवाचार आधारित मॉनिटरिंग व्यवस्था अपनाते हुए प्रगति की दैनिक समीक्षा की गई, जिससे निर्माण कार्यों में उल्लेखनीय तेजी आई। कलेक्टर धमतरी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल घर निर्माण की योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों को सुरक्षा, सम्मान और स्थायित्व देने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जिले का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र परिवार को गुणवत्तापूर्ण आवास समय पर उपलब्ध हो तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

मुख्य कार्यपालन अधिकार ने कहा कि सतत फील्ड मॉनिटरिंग, नियमित समीक्षा बैठकों और तकनीकी समन्वय के कारण जिले में आवास निर्माण कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति संभव हो सकी। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों को निर्माण कार्य के प्रत्येक चरण में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उत्कृष्ट नेतृत्व, प्रभावी टीमवर्क और निरंतर मॉनिटरिंग का परिणाम है। जिला प्रशासन ने भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया है।

सरकारी शराब दुकान में चोरों ने पार कर दिया 9 लाख कैश, सीसी कैमरा का तार भी काटा… जांच में जुटी पुलिस
शहबाज होंगे नए पीएम: जेल भी जा चुके हैं नवाज शरीफ के छोटे भाई, तीन बार रह चुके हैं मुख्यमंत्री
FIFA विश्व कप का फिनाले देखने कतर पहुंचे शाहरुख खान समेत ये सेलेब्स
राज्यपाल बोले, केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव की कीमत जनता चुका रही
भारत की IT कंपनी ने बदली किस्मत, एक झटके में 500 लोग बन गए करोड़पति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 5 वर्षों में रोपे गए 27 लाख से अधिक पौधे, 951 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैला हरित आवरण
Next Article स्थानीय निकायो के आम व उप चुनाव का कार्यक्रम जारी, 1 जून को मतदान और 4 जून को रिजल्ट

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?