ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहर की सुंदरता व हरियाली का दायरा बढ़ाने शहर में किया गया पौधरोपण….. दो माह में रोपे 5412 पौधे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

शहर की सुंदरता व हरियाली का दायरा बढ़ाने शहर में किया गया पौधरोपण….. दो माह में रोपे 5412 पौधे

By @dmin
Published: August 27, 2020
Share
Plantation done in the city to increase the beauty
Plantation done in the city to increase the beauty
SHARE

भिलाई। वन होम वन ट्री अभियान के अंतर्गत शहर में हरियाली के दायरे को बढ़ाने को लेकर की गई नगर पालिक निगम प्रशासन का प्रयास सफल होती नजर आ रही है। हरियाली लाने के लिए निगम प्रशासन ने जहां सड़कों के किनारे और गली मोहल्ले की खाली जगहों पर पौधे रोपने का कार्य किया है। पिछले दो महीने में 5412 पौधे रोपे हैं। वहीं व्यापारी, सामाजिक संगठन और लोगों ने 22754 पौधे निगम से लेकर अपने घर और आसपास की खाली जगहों पर लगाए हैं। इस तरह से अब तक निगम क्षेत्र में कुल 28166 पौधे रोपे जा चुके हैं। इस कार्य के लिए महापौर व भिलाई नगर विधायक श्री देवेन्द्र यादव और निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आभार भी जताया है। अपने घरों के आसपास के पौधों की देखभाल कर बड़ा करने का आग्रह भी किया है।

Contents
  • डिवाइडर्स में रोपे पौधे
  • निगम के ने बांटे 22754 पौधे
  • व्यापारियों ने ली पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

इस वर्ष निगम ने प्रमुख सड़कों के किनारे और वार्डों के गली मोहल्ले की खाली जगहों पर नीम, कदंब, गुलमोहर, करंज, बादाम, स्टोपीडिया, तपेदिया रोजा सहित अन्य प्रजाति के 3738 पौधे रोपे हैं। नेहरू नगर से डबरापारा खुर्सीपार तक नेशनल हाइवे के किनारे गुलमोहर, कंदब, स्टोपीडिया, तपेदिया रोजा, कपोप के लगाए गए हैं। बांस से बनाई गई ट्री गार्ड से सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार जुनवानी से कोहका रोड किनारे, राधिका नगर स्लाटर हाउस, लिम्हा तालाब कोहका, मुक्तिधाम खम्हरिया, भिलाई नगर रेलवे स्टेशन स्थित गोठान में पौधे रोपे गए हैं। इसके अलावा जोन-1 विभिन्न क्षेत्रों में पौधे रोपे गए हैं। पौधों की सुरक्षा के लिए टी गार्ड और कांटा तार से घेरा भी किया गया है

डिवाइडर्स में रोपे पौधे

निगम प्रशासन ने शहर के प्रमुख सड़कों के डिवाइडर पर पौधे लगवाए हैं। सुपेला चौक से डॉ राजेन्द्र प्रसाद चौक पहुंच मार्ग के डिवाइडर में कनेर, चंपा और मालश्री के पौधे लगाए गए हैं। इसी प्रकार नंदनी रोड पावर हाउस से एसीसी चौक तक डिवाइडर पर, छावनी से हथखोज रोड के डिवाइडर में और नेहरू नगर चौक से डबरा तक नेशनल हाइवे के डिवाइडर में पौधे रोपे गए हैं।

निगम के ने बांटे 22754 पौधे

नगर पालिक निगम के उद्यान विभाग ने इस वर्ष जोन कार्यालयों के माध्यम से लोगों को 22,754 पौधे लोगों को मुफ्त में दिए हैं। नेहरू नगर स्थित कुसुम कानन उद्यान की नर्सरी में नीम, कदंब, पुत्रजीवा, करंज, गुलमोहर, आम, पीपल, बरगद, अमलतास, मौलश्री, जामुन, सीताफल, बादाम, अमरूद, अशोक सहित अन्य प्रजाति के पौधे तैयार किए हैं। जिसे जोन के माध्यम से वितरित की गई है।

व्यापारियों ने ली पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

सुपेला के व्यापारी अब्दुल, नेशनल हाइवे के रोड के किनारे के व्यापारी सौरभ सिंह, मोहम्मद शमसाद, मनीष सिंह सहित चेंबर आफ कॉमर्स के सदस्यों ने रोड किनारे अपने दुकानों के सामने रोपे गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया है। व्यापारियों ने आम लोगों से भी अपने घरों के आसपास के पौधों की देखभाल करने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी ने की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुआ विचार
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी में रच रहा नए प्रतिमान, एक वर्ष में सर्वाधिक स्वास्थ्य संस्थाओं को मिली राष्ट्रीय गुणवत्ता पहचान
बायोडायवर्सिटी पार्क में ओपन थियेटर भी बनेगा, लोटस पांड की तरह विकसित होगा सरोवर… बोटिंग की सुविधा भी…. प्रकृति प्रेमियों के लिए सबसे सुंदर जगह बनाने कवायद तेज
CG Big Accident : राजनांदगांव में आमने सामने से भिड़े दो बाइक, चार युवकों की मौत
21 नक्सलियों के सरेंडर पर बोले सीएम साय- पुनर्वास की रोशनी से मिट रहा भय का अंधकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिहार चुनाव: नीतीश से मिले मांझी, एनडीए में होगी वापसी या फिर चलाएंगे 'तीर' बिहार चुनाव: नीतीश से मिले मांझी, एनडीए में होगी वापसी या फिर चलाएंगे ‘तीर’
Next Article पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?