ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फेज-3 की तैयारी: परीक्षण सफल रहा, तो एक ही दवा से होगा कोरोना का बचाव और उपचार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

फेज-3 की तैयारी: परीक्षण सफल रहा, तो एक ही दवा से होगा कोरोना का बचाव और उपचार

By @dmin
Published: June 27, 2020
Share
फेज-3 की तैयारी: परीक्षण सफल रहा, तो एक ही दवा से होगा कोरोना का बचाव और उपचार
फेज-3 की तैयारी: परीक्षण सफल रहा, तो एक ही दवा से होगा कोरोना का बचाव और उपचार
SHARE

नई दिल्ली (एजेेंसी)। वैज्ञानिक एवं औद्यौगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की दवा एमडब्ल्यू कोरोना के उपचार के साथ-साथ बचाव में भी कारगर साबित हो सकती है। इस दवा के फेज-2 क्लनिकल ट्रायल सफल रहने के बाद फेज-3 इसके परीक्षण उपचार के साथ-साथ बचाव की दवा के रूप में भी किए जाएंगे। यदि यह सफल रहते हैं तो एम डब्ल्यूए पहली ऐसी दवा होगी जो बीमारी से बचाएगी भी और बीमारी हो जाने पर उपचार भी करेगी।
सीएसआईआर की यह पुरानी दवा मूलत: कुष्ठ रोग के खिलाफ बनाई गई थी। इसे कोरोना के लिए रिपरपज किया गया। एम्स, पीजीआई चंडीगढ़ समेत कई केंद्रों पर इसके कोरोना रोगियों पर दूसरे चरण के परीक्षण अब पूरे होने को हैं। सीएसआईआर के जम्मू स्थित प्रयोगशाला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन के निदेशक डॉ. राम विश्वकर्मा ने बताया कि दवा नियंत्रक से तीसरे चरण के परीक्षण की मंजूरी मिल चुकी है तथा अगले महीने इन्हें देश के विभिन्न शहरों में 15-20 अस्पतालों में शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दूसरे चरण परीक्षण अच्छे रहे हैं। अब तीसरे चरण में दो प्रकार के परीक्षण किए जाएंगे। एक स्वस्थ रोगियों पर तथा दूसरे कोरोना रोगियों पर। दो समूहों में कुल 1100 लोगों पर तीसरे चरण के परीक्षण किए जाएंगे। तीसरे चरण में यह भी देखा जाएगा कि यह दवा कोरोना से बचाव में कितनी कारगर है। साथ में ज्यादा संख्या कोरोना मरीजों पर भी इसका परीक्षण करके इसकी प्रभावकारिता देखी जाएगी। दूसरे चरण में करीब 60 मरीजों पर परीक्षण किए गए हैं।

Contents
  • कैसे काम करती है दवा एम डब्ल्यू यानी मायकोबैक्ट्रीयम डब्ल्यू
  • दो और महत्वपूर्ण कारण

कैसे काम करती है दवा एम डब्ल्यू यानी मायकोबैक्ट्रीयम डब्ल्यू

शरीर में बाहरी संक्रमण को रोकने के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता पैदा करती है। कोविड-19 संक्रमण में साइटोकाइंस की अति सक्रियता देखी गई है वह नुकसानदायक होती है। साइटोकाइंस प्रतिरक्षा कोशिकाओं द्वारा उत्पन्न किए जाने वाले प्रोटीन हैं। कई कोशिकाएं इन्हें पैदा करती हैं। इनकी मौजूदगी शरीर की प्रतिरोधक तंत्र को सक्रिय और नियंत्रित रखती है, लेकिन कोविड-19 के संक्रमण में साइटोकाइंस अति सक्रिय हो जाते हैं, जिसके चलते प्रतिरक्षा तंत्र काम नहीं कर पाता। एमडब्ल्यू की डोज से उन्हें नियंत्रित कर इस संक्रमण के खिलाफ प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूती प्रदान कर सकती है।

दो और महत्वपूर्ण कारण

दुनिया में हुए अध्ययनों में दो बातें सामने आई हैं कि जिन देशों में कुष्ठ रोग का बैक्टीरिया सक्रिय है, वहां कोविड का प्रसार कम है। दूसरे, जिन देशों में बीसीजी के टीके लगे हैं, वहां भी संक्रमण कम है। बीसीजी का टीका क्षय रोग के खिलाफ है। कुष्ठ और क्षय रोग का बैक्टीरिया एक ही फैमिली से हैं। इसलिए मायकोबैक्ट्रीयम कारगर साबित हो सकती है।

मुंबई पुलिस ने यश राज फिल्म्स से मांगी सुशांत सिंह राजपूत संग हुए कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी
केंद्रीय कैबिनेट का फैसला: कर्मयोगी योजना को मंजूरी….. जम्मू कश्मीर के लिए राजभाषा बिल भी पास
पॉवर हाउस के होटल में फूटा सेक्स रैकेट, 3 महिलाओं समेत 7 धरे गए
विधायक अरूण वोरा ने विधानसभा में लगाया हमर लैब से जुड़े मुद्दे पर ध्यानाकर्षण… स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कम्प
जहां चुनाव वहीं दबाव: अब पंजाब ने भी घटाए पेट्रोल-डीजल के रेट, बाकी जगह इनकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'मेड इन चाइना' वाले मोबाइल को बेचने का कंपनियों ने निकाला नया तरीका ‘मेड इन चाइना’ वाले मोबाइल को बेचने का कंपनियों ने निकाला नया तरीका
Next Article UP board results continue: Riya Jain in 10th and Anurag Malik in 12th यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी: 10वीं में रिया जैन तो 12 वीं में अनुराग मलिक ने किया टॉप
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?