ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पेयजल संकट दूर करने जल विभाग को विधायक वोरा का अल्टीमेटम…. अधिकारियों को निर्देश जल्द दूर करें समस्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

पेयजल संकट दूर करने जल विभाग को विधायक वोरा का अल्टीमेटम…. अधिकारियों को निर्देश जल्द दूर करें समस्या

By @dmin
Published: May 4, 2021
Share
MLA Vora's ultimatum to the water department to overcome the drinking water crisis
MLA Vora's ultimatum to the water department to overcome the drinking water crisis
SHARE

दुर्ग। नगर निगम में पेयजल संकट की स्थित आए दिन निर्मित हो रही थी जिसमें प्रमुख रूप से पटरी पार क्षेत्र के वार्डों की व्यवस्था सुधारने हेतु जल विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा था। 12 वार्डों की एक लाख से अधिक आबादी को पेयजल की लगातार शिकायतों पर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल व कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय कल की समीक्षा बैठक के बाद 11 एमएलडी फि़ल्टर प्लांट व हनुमान नगर स्थित नवनिर्मित पानी टंकी पहुंचे। विधायक वोरा ने अमृत मिशन से संबंधित सभी अधिकारियो से स्पष्ट रूप से कहा कि बार बार जल आपूर्ति में अवरोध एक गंभीर समस्या है जिसपे रोक लगना आवश्यक है जबकि करोड़ों रुपए की राशि से शहर की शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए खर्च किया जा रहा है।
विधायक वोरा ने कहा कि एक समय सीमा सुनिश्चित कर हनुमान नगर, ट्रांसपोर्ट नगर व जवाहर नगर समेत तीनों पानी टंकियों सहित निगम क्षेत्र के समस्त वार्डों में पेयजल आपूर्ति सामान्य किया जाए। उन्होंने कहा कि शुद्ध जल प्रदाय में लगातार लापरवाही सामने आ रही है बावजूद इसके निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को संज्ञान में लेते हुए जल्द निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। बहुप्रतीक्षित योजना का लाभ जनता को अतिशीघ्र मिलना चाहिए। महापौर बाकलीवाल ने कहा कि नगर निगम द्वारा शासन की योजना के तहत 153 करोड़ की लागत से शहर के 49500 घरों में पेयजल प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। 11 एमएलडी फि़ल्टर प्लांट का वॉल्व बदलने के निर्देश दिए गए हैं जिससे कई वार्डों में आपूर्ति निर्बाध हो जाएगी। निरीक्षण के दौरान काशीराम रात्रे, अमित देवांगन, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, नंदू महोबिया, अंशुल पांडेय, संजू धनकर हेमू तिवारी, सुमित वोरा, विकास यादव, नारायण ठाकुर मौजूद थे।

Twitter पर लगा चार करोड़ रुपये का जुर्माना, इस मामले में पाया गया है दोषी
साइकिल व पैदल चल रहे लोगों का मोबाइल छीनकर भाग जाते थे नाबालिग, पुलिस ने किया तीन मामलों का खुलासा
दीपिका से प्रेरणा लेकर अपने सपनो को पूरा करने की हिम्मत दिखाना चाहती हुं: ज्योति सक्सेना
CM के गृह जिले में राज्योत्सव के मुख्य अतिथि होंगे कुलदीप जुनेजा, रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम से बंधेगा समा, चखेंगे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद
बड़ी खबर: दो जिलों के 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, नक्सली हमले में शहीद कांग्रेसी नेता महेन्द्र कर्मा के परिवार ने ऐसे किया स्वागत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 200 # 04 may 2021
Next Article लोकवाणी में इस बार 'नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट' पर होगी बात छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए किए जा रहे सभी आवश्यक प्रबंध…. शत- प्रतिशत फ्रंट लाईन वर्कर को लग चुका है वैक्सीन का प्रथम डोज…. रेपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर उपलब्ध

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?