ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम : 90-90 पैसे और बढ़े…. 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ी थी कीमतें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम : 90-90 पैसे और बढ़े…. 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ी थी कीमतें

By Mohan Rao
Published: May 19, 2026
Share
SHARE

भिलाई।  देश में पेट्रोल और डीजल आज 19 मई से औसतन 90-90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। बढ़ी हुई कीमतें मंगलवार की सुबह लागू हो गए हैं। बड़ी हुई कीमतों का असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ता दिख रहा है। कीमतें बढ़ने के बाद छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की औसतन कीमत 104.32 रुपए प्रति लीटर और डीजल की औसतन कीमत 97.38 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

बता दें इससे पहले 15 मई को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। पांच दिन के भीतर ईंधन के दामों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।

भिलाई दुर्ग में है इतनी कीमत
पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने के बाद दुर्ग भिलाई सहित प्रमुख शहरों में नई कीमतें लागू कर दी गई हैं। दुर्ग भिलाई में पेट्रोल 104.82 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 97.86 रुपए प्रति लीटर हो गई है। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पेट्रोल 104.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 97.85 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर में पेट्रोल 104.93 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 99.20 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

भिलाई निगम में बजट पर चर्चा, आयुक्त ने पेश किया बजट प्रस्ताव, सर्वसम्मति से हुआ पास
अंतरिक्ष से कैसा दिखता है अयोध्या का राम मंदिर?…. इसरो ने साजा की सेटेलाइट से ली गई तस्वीरें
प्राइम टेबल टेनिस लीग के पहले सीज़न का आयोजन इंदौर में
कभी संजय दत्त को फेवरेट पार्टनर मानती थीं माधुरी दीक्षित, एक्टर के जेल जाने के बाद बदल गया सबकुछ
जंगली जावनर शिकार करने को बिछाया था करंट, खेत से आ रहा ग्रामीण आया चपेट में, हालात गंभीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का भरपूर स्टॉक, बढ़ी मांग के बीच सरकार अलर्ट, निर्बाद आपूर्ति जारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?