ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Perth Test : मजबूत स्थिति में भारत, आस्ट्रेलिया को 104 रनों पर समेटा, यशस्वी-राहुल के दम पर भारत ने अब तक ली 218 रनों की बढ़त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSportsWorld

Perth Test : मजबूत स्थिति में भारत, आस्ट्रेलिया को 104 रनों पर समेटा, यशस्वी-राहुल के दम पर भारत ने अब तक ली 218 रनों की बढ़त

By Mohan Rao
Published: November 23, 2024
Share
यशस्वी जायसवाल, केएन राहुल
SHARE

पर्थ (ए.)। पर्थ टेस्ट में पहली पारी में बिखरने वाली भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी 104 रन पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में शानदार शुरुआत की। पर्थ टेस्ट का दूसरा दिन भारत के नाम रहा। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 172 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 62 रन और यशस्वी जायसवाल 90 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की कुल बढ़त अब तक 218 रन की हो चुकी है। भारत ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर समाप्त हुई थी। भारत को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। यशस्वी ने अब तक 193 गेंद का सामना किया और अब तक सात चौके और दो छक्के लगाए हैं। वहीं, राहुल ने अब तक 153 गेंद का सामना किया है और चार चौके लगाए हैं।

दूसरे दिन कंगारुओं ने सात विकेट पर 67 रन से आगे खेलना शुरू किया और 37 रन बनाने में बाकी तीन विकेट गंवाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर खत्म हुई। इस तरह से टीम इंडिया को दूसरी पारी में 46 रन की बढ़त हासिल है। ऑस्ट्रेलिया को शनिवार का पहला झटका एलेक्स कैरी के रूप में लगा। उन्हें बुमराह ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। कैरी 21 रन बना सके। इसके बाद नाथन लियोन हर्षित राणा का शिकार हुए। वह पांच रन बना सके। ये दोनों विकेट भारत ने शुरुआती एक घंटे के अंदर ले लिए थे। हालांकि, स्टार्क और जोश हेजलवुड की आखिरी जोड़ी को आउट करने में टीम इंडिया को एक घंटे लगे। स्टार्क और हेजलवुड ने 10वें विकेट के लिए 110 गेंद में 25 रन की साझेदारी की। स्टार्क ने 112 गेंद में दो चौके की मदद से 26 रन बनाए। उन्हें हर्षित ने ही शिकार बनाया। हेजलवुड सात रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी। तीसरे ही ओवर में बुमराह ने नाथन मैकस्वीनी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 10 रन बना सके। इसके बाद बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को कोहली के हाथों कैच कराया, फिर अगली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। ख्वाजा आठ रन और स्मिथ खाता नहीं खोल सके। ट्रेविस हेड को डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने क्लीन बोल्ड किया। वह 11 रन बना सके। वहीं, मिचेल मार्श छह रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। सिराज ने इसके बाद लाबुशेन को एल्बीडब्ल्यू किया। वह 52 गेंद में दो रन बना सके। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को भारतीय कप्तान बुमराह ने पंत के हाथों कैच कराया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल एलेक्स कैरी 19 रन और मिचेल स्टार्क छह रन बनाकर नाबाद हैं। बुमराह के अलावा हर्षित राणा ने तीन विकेट और सिराज ने दो विकेट लिए।

खुर्सीपार मंडल में नियुक्ति के बाद जिलाध्यक्ष से मिले पदाधिकारी, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के नेतृत्व में पहुंचे
बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने लॉन्च की कोरोना की नई दवा, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और नितिन गडकरी भी रहे मौजूद
गुस्ताखी माफ: हेट स्टोरी : छापे की राजनीति और मीडिया ट्रायल
रायपुर पुलिस ने की विसर्जन रैली में शामिल गुंडा बदमाशों धरपकड़, 52 बदमाशों पर हुई कार्रवाई
राज्य में अब तक 37.36 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : रायपुर दक्षिण में भाजपा का रिकार्ड बरकरार, 46 हजार वोटों से ज्यादा के अंतर से जीते सुनील सोनी
Next Article दिव्यांग चित्रकार बसंत को मिला हेलन केलर अवार्ड, सीएम साय ने दी बधाई, बोले- युवाओं और बच्चों के लिए प्रेरणा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?