ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देखें VIdeo : वंदेभारत एक्सप्रेस देखने में मस्त थे लोग, इधर युवक चुराने लगा मोबाइल… स्टेशन पर ही पिट गया बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

देखें VIdeo : वंदेभारत एक्सप्रेस देखने में मस्त थे लोग, इधर युवक चुराने लगा मोबाइल… स्टेशन पर ही पिट गया बदमाश

By Mohan Rao
Published: December 11, 2022
Share
चोरी का प्रयास करने वाले बदमाश की हुई जमकर पिटाई
SHARE

भिलाई। वंदे भारत एक्सप्रेस के भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पहुंचने के दौरान रविवार दोपहर को मोबाइल चोरी कर रहे युवक की जमकर पिटाई हो गई। वंदेभारत के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्टेशन पर भीड़ लगी हुई थी। इस दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए युवक ने मोबाइल चुराने का प्रयास किया लेकिन वह एक यात्री की नजर में चढ़ गया। वंदे भारत तो निकल गई उसके बाद भीड़ बदमाश पर टूट पड़ी। आरपीएफ के जवानों ने बदमाश युवक को इनसे छुड़ाया।

बता दें रविवार को नागपुर से पीएम मोदी ने वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुभारंभ के दौरान इस ट्रेन सभी स्टेशनों पर लोगों के दर्शनों के रोका गया। वंदे भारत एक्सप्रेस भिलाई पावर हाउस स्टेशन पर दोपहर करीब 2:30 बजे पहुंची। इस दौरान यहां पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थ। भाजपा के स्थानीय नेता व लोग ट्रेन के स्वागत के लिए पहुंचे। ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म क्रमांक एक पर पहुंची तो लोग इस भव्य ट्रेन को देखने लगे। झंडा लहराकर क्रू मेंबर्स का स्वागत किया गया। इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक मोबाइल चुराने का प्रयास करने लगा।

वंदेभारत एक्सप्रेस देख रहे थे लोग इधर बदमाश ने पार किया मोबाइल, जमकर हुई पिटाई @DurgPoliceCG @ChhattisgarhCMO #VandeBharat #VandeBharatTrain pic.twitter.com/pcU7iy4erD

— KP News (@KPNewsCG) December 11, 2022

चार्जिंग में लगा मोबाइल कर रहा था पार
एक यात्री ने मोबाइल को चार्जिंग पर लगा रखा था और वह वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने में व्यस्त हो गया। इधर वंदे भारत स्टेशन से रवाना होने लगी और उसी समय बदमाश युवक ने यात्री का मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट से निकाल लिया। युवक की इस हरकत को वहां एक अन्य यात्री ने देख लिया। फिर क्या था वंदे भारत का स्वागत करने पहुंची भीड़ इस ओर डायवर्ट हो गई युवक की पिटाई करने लगी। शोर सुनकर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाइश दी। काफी देर तक गहमा गहमी चलती रही इसके बाद लोग शांत हुए। फिलहाल आरपीएफ ने युवक को अपनी हिरासत में रखा है।

प्रदेश कांग्रेस ने दुर्ग भिलाई शहर सहित सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष किए नियुक्त: जाने किसे मिली जिम्मेदारी
कवर्धा में सर्वसमाज की पहल: अमन और चैन के लिए सर्व समाज प्रमुखों ने निकाला शांति मार्च… व्यापारियों ने भी दिया साथ
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अयोध्या धाम में किया प्रभु रामलला के दर्शन… प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद
सतत् विकास के लिए प्रकृति के साथ संतुलन आवश्यक – रमेन डेका
विधायक देवेंद्र यादव पहुंचे मुक्तिधाम…. कर्मचारियों का बढ़ाया हौसला…. 25 हजार रुपए दिए प्रोत्साहन राशि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Exclusive Video : भिलाई पहुंची वंदेभारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने नागपुर से किया था रवाना… दुर्ग भिलाई में हुआ भव्य स्वागत
Next Article Alert..Alert..Alert..: कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 की भारत में एंट्री, 3 लोग मिले संक्रमित Alert..Alert..Alert…Corona is Back: कोरोना फिर मचा रहा कोहराम, डर से कारोबार समेट रहे लोग, सख्त दिशानिर्देश जारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?