ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सैनिटाइजर के अत्यधिक उपयोग से अपनी और मोबाइल फोन की सेहत खराब कर रहे लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

सैनिटाइजर के अत्यधिक उपयोग से अपनी और मोबाइल फोन की सेहत खराब कर रहे लोग

By @dmin
Published: October 4, 2020
Share
SHARE

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग हर दिन या कहिए कि दिन में कई-कई बार अपने हाथों के साथ ही अपने मोबाइल फोन को भी सैनिटाइज कर रहे हैं। लेकिन सैनिटाइजेशन का सही तरीका ना पता होने के चलते जहां बड़ी संख्या में फोन खराब होने की शिकायत मिल रही है, वहीं, बहुत अधिक मात्रा में सैनिटाइजर के उपयोग से लोगों में कैमिकल इफेक्ट के चलते मितली आना, मूड खराब होना और चिढ़चिढ़ापन बढऩे जैसी समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं…

Contents
  • सैनिटाइजर से क्यों डेड हो रहे मोबाइल?
  • फोन को डेड होने से कैसे बचाएं?
  • हमारी आदतें और फोन का उपयोग
  • मितली और इरिटेशन से बचने का तरीका
  • गाल और नाक में जलन या खुजली होना
  • समस्या से बचने के लिए क्या करें?

सैनिटाइजर से क्यों डेड हो रहे मोबाइल?

मार्केट में मोबाइल फोन रिपेयरिंग सेंटर्स पर इस तरह की शिकायतें लेकर हर दिन लोग पहुंच रहे हैं कि उनका फोन स्विच ऑन नहीं हो रहा है। आवाज कम आ रही है, डिस्प्ले खराब हो गया है या टच स्क्रीन काम नहीं कर रही है।
ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि अपने मोबाइल को सैनिटाइज करते समय ज्यादातर लोग स्प्रे बॉटल या स्प्रे जेल का उपयोग करते हैं और फोन को पकड़कर उसके चारों तरफ स्प्रे कर देते हैं। इस प्रॉसेस के दौरान, फोन के अंदर नमी यानी मॉइश्चर चला जाता है। इससे फोन के अंदर का सिस्टम गड़बड़ाने लगता है। जब यह प्रक्रिया दिन में 3 से 4 या इससे भी अधिक बार दोहराई जाती है तो फोन का मदर बोर्ड नमी के कारण काम करना बंद कर देता है।

फोन को डेड होने से कैसे बचाएं?

सैनिटाइजर से मोबाइल फोन साफ करने से मोबाइल डेड हो रहे हैं, इसके लिए सैनिटाइजर या मोबाइल नहीं बल्कि उन्हें साफ किए जाने का तरीका जिम्मेदार है। आप अपने फोन को क्लीन करने के लिए मार्केट से एल्कोहॉल बेस्ड वाइप्स ले सकते हैं।
ये वाइप्स ना केवल आपके फोन में नमी जाने से रोकेंगे बल्कि सांस के जरिए बॉडी के लिए हार्मफुल कैमिकल्स को भी अंदर जाने से रोकेंगे। साथ ही आपका फोन भी जल्दी ड्राई हो जाएगा। इससे चेहरे पर जलन की समस्या नहीं होगी।

हमारी आदतें और फोन का उपयोग

एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक व्यक्ति दिन में कम से कम 2 हजार 6 सौ बार अपना मोबाइल फोन छूता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स मोबाइल फोन को संक्रमण का बड़ा जरिया मानते हैं।
ना केवल अन्य वायरस, बैक्टीरिया बल्कि कोरोना संक्रमण के लिए भी मोबाइल एक बड़ा वाहक (कैरियर) साबित हो सकता है। इसलिए इसे नियमित रूप से सैनिटाइज करना बेहद जरूरी है।

मितली और इरिटेशन से बचने का तरीका

मोबाइल को वाइप्स, कॉटन या सूती कपड़े पर एल्कोहॉल बेस्ड सैनिटाइजर लगाकर साफ करने से एक तो आपका मोबाइल खराब नहीं होगा। साथ ही जल्दी सूखेगा।
कुछ लोगों को सैनिटाइजर बनाने में उपयोग किए जानेवाले केमिकल्स से एलर्जी होती है। इससे उन्हें मन खराब होना, मितली आना (जी मिचलाना) या गुस्सा आने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसा किसी खास स्मेल को लेकर बहुत अधिक संवेदनशील होने के कारण होता है।

गाल और नाक में जलन या खुजली होना

गाल पर इचिंग या जलन होने की समस्या भी कुछ लोगों को हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप सीधे मोबाइल पर स्प्रे करने के बाद तुरंत फोन का उपयोग करने लगते हैं। इससे फोन की स्क्रीन पर लगा सैनिटाइजर आपकी स्किन पर लग जाता है और आपको यह दिक्कत हो सकती है। वहीं जो लोग स्मेल के प्रति बहुत अधिक संवेदनशील होते हैं, बहुत अधिक मात्रा में सैनिटाइजर का उपयोग उनकी नाक में खुजली या असहजता की वजह बन सकता है।

समस्या से बचने के लिए क्या करें?

आपकी सांसों और आपकी त्वचा पर सैनिटाइजर के कैमिकल्स का गलत प्रभाव ना पड़े इससे बचने के लिए आप फोन को वाइप के माध्यम से सैनिटाइज करने के बाद, उसे 5 मिनट के लिए उपयोग ना करें। इस दौरान फोन को सही तरीके से सूखने दें। हालांकि सैनिटाइजर पूरी तरह सुरक्षित होते हैं और उन्हें इस बात का पूरा ध्यान रखते हुए बनाया जाता है कि त्वचा पर किसी तरह की समस्या ना हो। लेकिन कुछ लोगों की स्किन कुछ खास केमिकल्स या रसायनों को लेकर अतिसंवेदनशील होती है, इस कारण ऐसी समस्या देखने को मिलती है।

संघर्ष की मिसाल रही भाष्वती का दुखद अवसान… संघर्ष की मिशाल रही…. तय की कई विद्यार्थियों के जीवन की दिशा
मोबाइल टावर में लगी बैटरी चुराता था गैंग, दिल्ली जाकर बेचने की थी तैयारी… ऐसे पकड़ाए शातिर चोर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक वैभव से हुईं रू-ब-रू, सीएम बघेल ने भेंट की रुद्रशिव प्रतिमा की प्रतिकृति
Bhilai : फरार आरोपी पर दुर्ग पुलिस ने रखा इनाम, लोक कलाकार महिला के चहरे पर गर्म तेल फेंककर भाग गया था बदमाश
सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम का आठवां जत्था मुम्बई के लिए रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article माउथवॉश से गरारा करने से कम होगा कोरोना वायरस का खतरा, वैज्ञानिकों का दावा
Next Article कोच्चि में ग्लाइडर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो नौसेना अधिकारियों की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?