ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीयूष गोयल बोले- अमेजन एक अरब डॉलर का निवेश कर भारत पर कोई अहसान नहीं कर रही
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

पीयूष गोयल बोले- अमेजन एक अरब डॉलर का निवेश कर भारत पर कोई अहसान नहीं कर रही

By @dmin Published January 17, 2020
Share
SHARE

दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस के भारत में एक अरब डॉलर (7,000 करोड़ रुपये) के निवेश के एलान के एक दिन बाद केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उनकी कंपनी अमेजन देश में निवेश करके कोई अहसान नहीं कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऑनलाइन कंपनी कीमतें घटाकर कैसे इतना बड़ा नुकसान उठा सकती है।रायसीना डायलॉग के दौरान गुरुवार को गोयल ने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियों को पूरी तरह भारतीय नियमों का पालन करना होगा और उन्होंने व्यवस्था की खामियों के सहारे बहु-ब्रांड खुदरा बाजार में उतरने के मौके नहीं तलाशने चाहिए। भारत बहु ब्रांड खुदरा बाजार में 49 फीसदी से ज्यादा विदेशी निवेश की अनुमति नहीं देता है और अभी तक किसी विदेशी खुदरा कंपनी को इसके लिए हरी झंडी नहीं दी गई है।

उन्होंने कहा कि वे (अमेजन) अरबों डॉलर लगा सकते हैं, लेकिन यदि उन्हें हर साल अरबों डॉलर का नुकसान होता है तो उन्हें आसानी से अरबों डॉलर मिल जाएंगे। इसलिए, वे अरबों डॉलर लगाकर भारत पर अहसान नहीं कर रहे हैं।

कारोबारियों के लिए ई-स्टोर बनाएगा सीएआईटी
कारोबारी संगठन सीएआईटी ने कहा कि उसने मध्यप्रदेश में कारोबारियों के लिए व्यक्तिगत ई-स्टोर बनाने की पायलट परियोजना को पूरा कर लिया है और इसे जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर पेश कर दिया जाएगा। अखिल भारतीय व्यापारी महासंघ (सीएआईटी) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि उनका संगठन ऐसी कंपनियों के खिलाफ है, जो अपने फायदे के लिए सरकार की एफडीआई नीति का उल्लंघन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम ई-कॉमर्स के खिलाफ नहीं है और देश के हरेक कारोबारी के लिए व्यक्तिगत ई-स्टोर बनाकर कारोबारी समुदाय को ई-कॉमर्स के अनुरूप ढालने का काम कर रहे हैं।

मलयेशिया, तुर्की से आयात पर रोक नहीं लगाएगी सरकार
भारत के साथ बढ़ते व्यापारिक तनाव से चिंतित मलयेशिया और तुर्की को सरकार ने आयात नहीं रोकने का भरोसा दिया है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार की मलयेशिया या तुर्की से आयात पर प्रतिबंध लगाने की कोई मंशा नहीं है। भारत सभी देशों को उचित अवसर देने पर विश्वास करता है।

You Might Also Like

हाउस ऑफ मैकडॉवेल्स सोडा ने ‘यारी की नई वाइब’ के साथ यारी को दिया नया अंदाज़

छत्तीसगढ़ में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस : आठ विभागों की 43 सेवाएं शामिल

महंगे क्रूड ऑइल के कारण सरकार का बड़ा फैसला; E22 से E30 इथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी नहीं लगेगी

ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026 में इंदौर के टॉप 50 इमर्जिंग स्टार्टअप्स हुए सम्मानित

वेदांता एल्युमीनियम ने बाल्को में शॉप-फ्लोर पर ह्यूमनॉइड तैनात किया, इंडस्ट्री 4.0 को दी तेज़ी

@dmin January 17, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों और रेस्टोरेंट्स के बीच छूट का ही नहीं अन्य विवाद भी
Next Article नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से देहदान की घोषणा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?