ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी बोले- नारे लगाने ही हैं तो पाकिस्तान में हो रहे अत्याचार के खिलाफ लगाओ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

पीएम मोदी बोले- नारे लगाने ही हैं तो पाकिस्तान में हो रहे अत्याचार के खिलाफ लगाओ

By @dmin
Published: January 2, 2020
Share
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय कर्नाटक के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। बेंगलुरु में एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने उनका स्वागत किया। अपनी यात्रा के दौरान वे पांच डीआरडीओ युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि-मैं भाग्यशाली हूं कि मैं इस पवित्र भूमि से वर्ष 2020 की शुरुआत कर रहा हूं। मेरी कामना है कि श्री सिद्धगंगा मठ की यह पवित्र ऊर्जा हमारे देश के लोगों के जीवन को समृद्ध बनाए।

एक बयान के अनुसार यह कदम रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार दो जनवरी 2020 को पांच डीआरडीओ युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री सिद्धगंगा मठ भी जायेंगे जहां वह श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी के एक स्मारक संग्रहालय की आधारशिला रखने के क्रम में एक पट्टिका का अनावरण करेंगे।

-अगर आपको नारे लगाने ही हैं तो पाकिस्तान में जिस तरह अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है, उसे जुड़े नारे लगाइए।अगर आपको जुलूस निकालना ही तो पाकिस्तान से आए हिंदू-दलित-पीड़ित-शोषितों के समर्थन में जुलूस निकालिए।

-जो लोग आज भारत की संसद के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं, मैं कहना चाहता हूं कि आज जरूरत है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की गतिविधियों का पर्दाफाश करने की। अगर आपको आंदोलन करना है, तो पिछले 70 वर्षों के पाकिस्तान के कार्यों के खिलाफ आवाज उठाइए।

-पाकिस्तान का गठन धर्म के आधार पर किया गया था, वहां धार्मिक अल्पसंख्यकों को सताया जा रहा था। उत्पीड़ितों को शरणार्थी के रूप में भारत आने के लिए मजबूर किया गया। लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बोलते हैं, इसके बजाय वे इन शरणार्थियों के खिलाफ रैलियां निकाल रहे हैं।

-भारत ने 21 वीं सदी के तीसरे दशक में नई ऊर्जा और नए जोश के साथ प्रवेश किया है। आपको याद होगा कि पिछले दशक की शुरुआत के समय देश में किस तरह का माहौल था। लेकिन यह तीसरा दशक उम्मीदों और आकांक्षाओं की मजबूत नींव के साथ शुरू हुआ है

-कर्नाटक के तुमकुरु में श्रीसिद्धगंगा मठ में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बोले कि- मैं भाग्यशाली हूं कि मैं इस पवित्र भूमि से वर्ष 2020 की शुरुआत कर रहा हूं। मेरी कामना है कि श्री सिद्धगंगा मठ की यह पवित्र ऊर्जा हमारे देश के लोगों के जीवन को समृद्ध बनाए।

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु पहुंचे, जहां उनका स्वागत कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने किया।

अचानक विपरीत दिशा में चलने लगी दिल्ली से टनकपुर आ रही पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस, मचा हड़कंप
सेना की अहम सूचनाएं पाकिस्तान पहुंचा रहा अवैध टेलीफोन एक्सचेंज, एक गिरफ्तार
नरवा विकास योजना : अल्प वर्षा के संकट से निपटने में हुई बड़ी सुविधा
देश में 20 और लोगों में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, संक्रमितों की संख्या हुई 58
ज्वैलरी की दुकान से 9.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, 3 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जब गाय की निकली शवयात्रा और वैदिक मंत्रों-रिवाज के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Next Article पाकिस्तान ने भारत को सौंपी परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?