ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम आवास के मकान पर दावे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत पर मचा बवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

पीएम आवास के मकान पर दावे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत पर मचा बवाल

By @dmin
Published: December 20, 2019
Share
SHARE

जबलपुर. प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के तहत बने मकान पर कब्जे को लेकर जबलपुर (Jabalpur) की मझगवां तहसील के कुम्ही गांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. इस घटना के बाद एक ही परिवार के दो सदस्यों पर दूसरे पक्ष ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें एक सदस्य की मौत (न) हो गई. वहीं एक महिला जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया. लेकिन पीड़ित पक्ष आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग करते हुए बवाल मचाने लगा. ग्रामीण इस घटना से इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने आरोपियों के घरों एवं ढाबे में आग लगा दी.

एक ही मकान पर दो का दावा

दरअसल कुम्ही गांव में रहने वाले रवींद्र चक्रवर्ती और रामचरण राय दोनों ही पीएम आवास के तहत बने एक आवास पर दावा ठोंक रहे थे. बुधवार की सुबह रवींद्र चक्रवर्ती, भाई रविप्रकाश चक्रवर्ती और उसकी पत्नी भागवती चक्रवर्ती पीएम आवास की जगह पर खम्भे लगा रहे थे. तभी रामचरण राय, गोविंद राय, प्रकाश राय और सुदर्शन राय वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों में कब्जे को लेकर विवाद हो गया. इसी दौरान रामचरण और उसके परिजनों ने वहां पड़े फावड़े से रवींद्र और भागवती पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी उन्हें धमकाते हुए भाग निकले. वहीं परिजन घायल रवींद्र और भागवती को लेकर अस्पताल भागे, लेकिन रवींद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.


रातभर प्रदर्शन, सुबह आगजनी

देर रात कुम्ही गांव से लेकर मझगवां थाने तक जमकर बवाल कटा और मृतक के परिजनों ने शव रखकर गांव के बाहर प्रदर्शन किया. सुबह होते ही पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के घरों में आग लगा दी. मौके की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिसबल गांव में तैनात किया गया है. गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों पर भी पथराव किया और आग लगाने की कोशिश की. बहरहाल वरिष्ठ अधिकारियों ने गांव पहुंचकर मोर्चा संभाला. अब हालात काबू में हैं. बताया जा रहा है कि मारपीट में घायल महिला भागवती गर्भवती थी जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

आरोपियों को भीड़ के हवाले करने हो रही थी मांग

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नवररिया ने बताया कि इस वारदात के बाद तत्काल पुलिस सक्रिय हो गई थी और वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था. लेकिन ग्रामीण और मृतक के परिजन आरोपियों के परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज करने और सभी को ग्रामीणों के हवाले करने की मांग कर रहे थे. पुलिस ने उनकी मांगें नहीं मानी तो उपद्रव शुरू हो गया. गांव में बड़ी संख्या में पुलिसबल के जवान तैनात हैं. पुलिस ने कहा है कि हालात काबू में है.

कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी…. बीते 24 घंटे में मिले 41,806 केस… 581 की गई जान
कोरोना काल में चुनाव को लेकर आयोग ने जारी किए दिशा निर्देश….. एक बूथ पर अधिकतम 1000 मतदाता…. मास्क होगा अनिवार्य
फैसला: ‘बदनाम करने के लिए नहीं कर सकते सोशल मीडिया का इस्तेमाल’ स्मृति ईरानी से जुड़े मामले में बोला सुप्रीम कोर्ट
बन गया वर्ल्ड रिकार्ड: एक दिन में 11 लाख नए मरीज, भर्ती होने वालों की संख्या भी सर्वाधिक
कोवैक्सीन पर बड़ी खबर: देसी वैक्सीन ने बंदरों के शरीर से भगाया कोरोना वायरस… 20 बंदरों को चार समूहों पर रिसर्च
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिवसेना का कांग्रेस को सख्त संदेश: हम यूपीए के साथ नहीं
Next Article इंदौरः 250 करोड़ का लोन न चुकाने पर बैंक ने सीज की प्रॉपर्टी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?