ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: PDS: राशन वितरण में मिली थी शिकायत, प्रदेश के सभी राशन दुकानों का स्टाक मिलान कर खाद्य मंत्री ने मांगी जानकारी
Share
Notification Show More
Latest News
स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम साय ने सरदार पटेल को किया याद, बोले- राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार
October 31, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग में 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, पालिकाओं के अफसर इधर से उधर
October 31, 2026
पत्नी ने चूहामार दवा खाकर की खुदकुशी, प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार
October 31, 2026
shreekanchanpath 19 # 31 October 2026
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

PDS: राशन वितरण में मिली थी शिकायत, प्रदेश के सभी राशन दुकानों का स्टाक मिलान कर खाद्य मंत्री ने मांगी जानकारी

By Om Prakash Verma Published November 18, 2022
Share
PDS: राशन वितरण में मिली थी शिकायत, प्रदेश के सभी राशन दुकानों का स्टाक मिलान कर खाद्य मंत्री ने मांगी जानकारी
PDS: राशन वितरण में मिली थी शिकायत, प्रदेश के सभी राशन दुकानों का स्टाक मिलान कर खाद्य मंत्री ने मांगी जानकारी
SHARE

रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने आज यहां अपने निवास कार्यालय सरगुजा कुटीर में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में बिना किसी व्यवधान के समस्त राशनकार्डधारियों को उनकी पात्रता के अनुसार उचित मूल्य दुकानों से राशन का वितरण किया जा रहा है। राशन वितरण की व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है। सभी राशन दुकानों का स्टाक मिलान कर इसकी जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी जिला स्तरीय अधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं।

खाद्य मंत्री भगत ने बताया माह नवम्बर में भी राशन कार्डधारियों को निर्बाध रूप से राशन वितरण जारी है। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत भी माह अक्टूबर और नवम्बर का चावल हितग्राहियों को वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हालांकि उनके संज्ञान में माह नवम्बर में राशन वितरण संबंधी कुछ शिकायतें मिली थी, जिसका निराकरण कर लिया गया है।

मंत्री भगत कहा कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन आबंटन एवं वितरण संबंधी स्टाक मिलान की जानकारी मांगी गई है। उन्होंने कहा कि नवम्बर माह में अन्त्योदय तथा प्राथमिकता वाले राशनकार्ड धारियों को नि:शुल्क चावल दिया जा रहा है। इसके संबंध में व्यापक प्रचार के भी निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री भगत ने बताया कि आज की स्थिति में प्रदेश में 13,415 उचित मूल्य दुकानें संचालित है। जिला खाद्य कार्यालय द्वारा 9,612 उचित मूल्य दुकानों का माह सितंबर 2022 हेतु अंतिम स्टॉक की डेटा एन्ट्री की गई है तथा कुछ जिलों द्वारा इस कार्यवाही हेतु अतिरिक्त समय चाहा गया है। माह सितंबर 2022 के सभी उचित मूल्य दुकानों के अंतिम स्टॉक की जानकारी दर्ज न होने के परिणामस्वरूप माह नवंबर 2022 के लिए सभी उचित मूल्य दुकानों में भण्डारित की जाने वाली राशन सामग्री की अंतिम डिलीवरी मात्रा का निर्धारण नहीं हो सका है। यह कार्यवाही नियत समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए समस्त जिलों को पृथक से निर्देश जारी किए जा रहे हैं। किन्तु वर्तमान माह में प्रदेश के समस्त हितग्राही परिवारों को पात्रतानुसार राशन सामग्री के वितरण में कोई समस्या न हो, इसके लिए नवंबर माह के खाद्यान्न के भण्डारण के निर्देश और अनुमति दी जा चुकी है। शासकीय उचित मूल्य दुकानों में शेष स्टॉक मात्रा को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यतानुसार आवंटन से कम मात्रा के खाद्यान्न भण्डारण किये जाने संबंधी प्रावधान खाद्य अधिकारी मॉड्यूल में उपलब्ध है। खाद्य अधिकारी दुकानों में बचत स्टॉक के आधार पर जरूरत के मुताबिक भण्डारण कराएंगे।

खाद्य मंत्री भगत ने बताया कि प्रदेश के 63.24 लाख गरीब राशनकार्डधारी परिवार हैं, जिन्हें नि:शुल्क चावल का प्रदाय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से राशन कार्डधारियों को राशन वितरण का कार्य निरंतर जारी है। प्रदेश में माह नवम्बर में राशन कार्डधारी अंत्योदय, प्राथमिकता वाले परिवारों तथा सामान्य परिवारों को राशन वितरण किया जा रहा है। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत माह अक्टूबर और नवम्बर का चावल भी दिया जा रहा है।

You Might Also Like

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम साय ने सरदार पटेल को किया याद, बोले- राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार

नगरीय प्रशासन विभाग में 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, पालिकाओं के अफसर इधर से उधर

पत्नी ने चूहामार दवा खाकर की खुदकुशी, प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना, बताई बिहान से आर्थिक सशक्तिकरण की कहानी

Om Prakash Verma November 18, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : आत्महत्या करने शिवनाथ नदी पहुंची थी महिला, पुलिस कर्मियों ने बचाकर सकुशल परिवार को सौंपा
Next Article भानुप्रतापपुर उपचुनाव : स्कूटनी के बाद मैदान में बचे 21 प्रत्याशी, भाजपा-कांग्रेस के बीच है सीधा मुकाबला

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?