ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान बेचने के बाद भी नहीं मिला भुगतान, भेंट-मुलाकात में पीड़ित किसान ने सीएम से की शिकायत.. दूसरे दिन मिली राशि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

धान बेचने के बाद भी नहीं मिला भुगतान, भेंट-मुलाकात में पीड़ित किसान ने सीएम से की शिकायत.. दूसरे दिन मिली राशि

By Mohan Rao
Published: January 24, 2023
Share
सीएम बघेल ने सुलझाई किसान की समस्या
SHARE

रायपुर। धान बेचने के बाद भी किसान को भुगतान नहीं मिला। परेशान किसान ने भेंट मुलाकात सीएम बघेल के सामने शिकायत की। सीएम बघेल के पास शिकायत मिलने के बाद उन्होंन अफसरों पर नाराजगी जताई। इसका असर यह हुआ कि किसान को दूसरे ही दिन भुगतान मिल गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक किसान को डेढ़ माह से लंबित धान की राशि 24 घंटे में ही मिल गई। इसके बाद किसाने ने सीएम भूपेश बघेल का आभार जताया है।

छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यूं ही किसानों की सरकार एवं किसानों का मुख्यमंत्री नही कहा जाता। प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल की किसानों के प्रति संवेदनशीलता इतनी है कि खेती-किसानी और किसानों के बात आते ही सभी काम एक तरफ हो जाते है। रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा विकासखंड के मांठ गांव में 22 जनवरी को भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल से नगर गांव के किसान रामरतन ने सोसायटी में धान का लगभग डेढ़ माह से भुगतान लंबित रहने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने धैर्यपूर्वक रामरतन की बात सुनी।

किसान रामरतन ने बताया कि सब कुछ तो ठीक है। सरकार की योजनाएं लोंगो को फायदा पहंुचा रही है, परंतु सोसायटी में 30 नवबंर को धान बेचने के बाद भी अभी तक उन्हें पैसा नहीं मिला है। मुख्यमंत्री बघेल ने इस पर विस्तार से रामरतन से पूछा। रामरतन ने आगे बताया कि उनकी बेटी कुसुम सगरवंशी ने 30 नवबंर को नगरगांव सोसायटी में धान बेचा था। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल के पूछने पर आगे बताया कि 38 डिसमिल खेत में इस साल धान लगाया था। कटाई-मिंझाई के बाद नगरगांव सोसायटी में 30 नवबंर को धान बेचा था पर धान का लगभग साढ़े ग्यारह हजार रुपए अभी तक खाते में नही आया है।

मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए पहले तो अधिकारियों पर नाराजगी जताई और तत्काल रामरतन के धान का पैसा उनके बैंक खाते में जमा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने स्वयं प्रकरण की जानकारी नगरगांव सोसायटी के प्रबंधक और जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अधिकारियों से ली। अगले ही दिन 23 जनवरी को रामरतन के बैंक खाते में बेची गई धान की राशि 11 हजार 424 रुपए जमा करा दी गई। अपनी धान का पैसा मिल जाने पर रामरतन ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार वयक्त किया और कहा कि भूपेश है तो भरोसा है।

स्टार्टअप के लिए हो बेहतर इको सिस्टम, जिससे युवाओं को रोजगार के मिले अवसर-सीएम बघेल
23 करोड़ की लागत से बनेगी सब्जी मंडी, कुम्हारी के सभी स्कूलों का होगा जीर्णोद्धार
सावधान: ओमिक्रॉन वैरिएंट की भारत में एंट्री, कर्नाटक में मिले हैं दो मामले, अब तक 29 देशों में 373 मामले
सेक्टर 1 विवेकानंद पार्क पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव, सनराइज एरोबिक्स वुमेन्स क्लब की महिलाओं से मिले, बढ़ाया उत्साह
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भिलाई में : वैशाली नगर व भिलाई नगर में करेंगे भेंट-मुलाकात, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में 21 हजार भक्तों के साथ होगा सुंदरकाण्ड पाठ, सांसद विजय बघेल ने बताया कैसा होगा कार्यक्रम
Next Article विधायक की पहल: 1 करोड़ 71 लाख की लागत से 17 सरकारी स्कूलों का होगा जीर्णोंधार, जरूरी सुविधाएं कराई जाएंगी उपलब्ध

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?