ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी के मामले में निलंबित हुए पटवारी ने की खुदकुशी… सुसाइड नोट में लिखा निर्दोष हूं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी के मामले में निलंबित हुए पटवारी ने की खुदकुशी… सुसाइड नोट में लिखा निर्दोष हूं

By Mohan Rao
Published: June 28, 2025
Share
निलंबित पटवारी ने की खुदकुशी
SHARE

बिलासपुर। भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी के आरोप में निलंबित पटवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमे उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है।

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के निलंबित पटवारी सुरेश मिश्रा ने सकरी थाना क्षेत्र स्थित जोकी गांव में अपनी बहन के फार्म हाउस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है और कोटवार एवं एक अन्य व्यक्ति पर फंसाने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है की भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बिलासपुर उरगा राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भूमि के अधिग्रहण में फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के मामले में आरोप लगा था। जांच के बाद सुरेश मिश्रा को 25 जून को निलंबित किया गया था। इसपर तोरवा थाने में एफआईआर दर्ज की गई। जांच के दौरान ढेका गांव के कुछ भूमि मालिकों के नाम फर्जी तरीके से राजस्व रिकॉर्ड में जोड़कर गलत मुआवजा प्रकरण तैयार करने की आरोप लगा था। एफआईआर दर्ज होने के बाद सुरेश मिश्रा मानसिक तनाव में थे जो 30 जून को रिटायर्ड होने वाले थे। फिलहाल सुसाइड नोट और मामले की जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

मामले में एडिशनल एसपी सिटी राजेन्द्र जायसवाल ने जानकारी दी है कि थाना सकरी के ग्राम जोकि में सुरेश कुमार मिश्रा पिता पंचराम मिश्रा उम्र 62 वर्ष निवासी अयोध्या नगर रिंग रोड 2 बिलासपुर द्वारा अपनी बहन के फार्म हाउस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। दो सुसाइड नोट मिले हैं। जांच की जा रही है।

भिलाई में पार्षद ने की महिला से छेड़छाड़, शराब के नशे में अश्लील इशारे, शिकायत नहीं लिखने पर लोगों ने किया चौकी में जमकर हंगामा
राजिम कुंभ की तैयारियों की समीक्षा, पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
लद्दाख पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह: पैरा ट्रूपिंग और सैन्य अभ्यास का लिया जायजा
रिसाली निगम क्षेत्र में विकास कार्य को गति देने कार्य शुरू, महापौर ने किया शौचालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन
37 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला: डॉ भूरे होंगे रायपुर के नये कलेक्टर, पुष्पेंद्र कुमार मीणा को मिली दुर्ग की जिम्मेदारी, देखे पूरी सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजापुर में 13 कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, सीएम साय बोले- बंदूक नहीं विकास ही भविष्य का सही विकल्प
Next Article रायपुर के ज़ोरा मॉल में निकोबार का 24वाँ स्टोर लॉन्च रायपुर के ज़ोरा मॉल में निकोबार का 24वाँ स्टोर लॉन्च

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?