ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई-चरोदा में यात्री ट्रेन डिरेल : बोगी में लगी आग…. एनडीआरएफ व फायर ब्रिगेड ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRailway News

भिलाई-चरोदा में यात्री ट्रेन डिरेल : बोगी में लगी आग…. एनडीआरएफ व फायर ब्रिगेड ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

By Mohan Rao
Published: November 21, 2025
Share
भिलाई चरोदा में मॉक ड्रिल का नजारा
SHARE

मॉकड्रिल का पता चलते ही लोगों ने ली राहत की सांस

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई चरोदा स्थित डीबी यार्ड के पास शुक्रवार सुबह लगभग पौने 11 बजे ट्रेन हादसे की खबर से हड़कंप मच गया। भिलाई मार्शलिंग यार्ड से लगे उरला दुग्ध संयंत्र के पास स्पेशल पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी डिरेल होने के बाद आग लग गई। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने बीएसपी फायर ब्रिगेड, आरपीएफ और रेलवे की दुर्घटना राहत टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान डिरेल बोगी का छत काटकर 25 से 30 गंभीर व आंशिक रूप से घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और  मौके पर प्राथमिक उपचार देकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

दरअसल यह कोई यह घटना सही नहीं बल्कि मॉकड्रिल था। इस बात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने राहत की सांस ली। मॉकड्रिल के दौरान अधिकारियों ने यात्रियों के बचाव व राहत कार्यों का अवलोकन किया। इससे पहले रेलवे की ओर से आपातकालीन सायरन बजने लगा। रेलवे की ओर से बीएमवाय उरला से लगे दुग्ध संयंत्र के पास स्पेशल पैसेंजर ट्रेन के डिरेल हो जाने की सूचना प्रसारित की गई। इसके साथ ही सरकारी मशीनरी एक्टिव हो गई और एडीआरएम बजरंग अग्रवाल सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरपीएफ, रेलकर्मी, पुलिस, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, बीएसपी फायर बिग्रेड, एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंची।

बचाव कार्य के लिए वृहद स्तर पर ऑपरेशन चलाया
इसके बाद बचाव कार्य के लिए वृहद स्तर पर ऑपरेशन चलाया गया। डिरेल हुई बोगी के अंदर फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आपदा प्रबंधन टीमों ने ऊपर छत को काटकर रास्ता बनाया। फिर घायल यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भेजा गया। इस दौरान आरपीएफ की टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ डिरेल हुई बोगी का बारीकी से निरीक्षण किया। दुर्घटनाग्रस्त बोगी से आग की लपटे निकल रही थी। जिसे फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी की बौछार करते हुए काबू में किया। तो एक संदिग्ध बैग मिला। बम निरोधक ने भी बारीकी से डिरेल हुई बोगी की तलाशी ली। लोगों को राहत तब मिली, जब पता चला कि यह एक मॉकड्रिल था।

हर दो साल में होता है मॉकड्रिल – अग्रवाल
रायपुर रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक एडीआरएम बजरंग अग्रवाल ने बताया कि रेलवे द्वारा किसी भी आपदा प्रबंधन को परखने के लिए हर दो साल में मॉकड्रिल किया जाता है। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य यही रहता है कि दुर्घटना होने पर कैसे जल्दी से जल्दी उससे निपटा जाए। दुर्घटना में फंसे लोगों को बचाना सबसे जरूरी होता है। इसके लिए मॉकड्रिल में सभी एजेंसियों ने भाग लिया। इसमें एनडीआरएफ और रेलवे की एक्सीडेंट रिलीफ टीम और एक्सीडेंट रेल मेडिकल टीम ने भाग लिया। इस दौरान सभी टीमों ने अच्छा कार्य किया। मॉकड्रिल में 25 से 30 घायलों को डिरेल बोगी से सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीक के अस्पताल में भेजने का प्रदर्शन किया गया।

ब्रेकिंग न्यूज: मामूली विवाद पर सुपेला में युवक की हत्या…. आधीरात को बाइक सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम…. पुलिस हिरासत में आरोपी
दुर्ग पुलिस की एसीसीयू ने खोजे 175 मोबाइल, पुलिस कंट्रोल रूमें एसएसपी ने संबंधितों को बांटे
Breaking News : भिलाई में बम धमाका, खड़ी कार को बम से उड़ाया… सीसी टीवी में कैद हुआ बदमाश
Tariff War: चीन के 125 प्रतिशत टैरिफ के जवाब में अमेरिका ने 245 प्रतिशत टैरिफ लगाने का किया एलान
Breaking: भयंकर हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article SIR फॉर्म के बहाने बढ़ा साइबर ठगी का खतरा : निर्वाचन कार्यालय ने जारी किया अलर्ट, सतर्क रहने की अपील
Next Article shreekanchanpath 64 # 17 December 2025 shreekanchanpath 38 # 21 November 2025
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?