ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : एमपी के खरगोन में 50 फीट ऊंचे पुल से गिरी यात्री बस, 15 की मौत, 25 से ज्यादा घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

Big News : एमपी के खरगोन में 50 फीट ऊंचे पुल से गिरी यात्री बस, 15 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

By Mohan Rao
Published: May 9, 2023
Share
पुल से नदी में गिरी बस, 15 की मौत
SHARE

खरगोन Khargone. मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां बोराड़ नदी पर बने पुल से एक यात्री बस 50 फीट नीचे गिर गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की भी मौत हो गई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। सीएम शिवराज सिंह ने आर्थिक सहायता की घोषणा भी की है।

मिली जानकारी के अनुसार मां शारदा ट्रैवल्स बस क्रमांक एमपी10-पी-7755 खरगोन जिले से इंदौर जा रही थी। यह हादसा खरगोन-ठीकरी मार्ग पर हुआ। बस नदी पर बने पुल से गुजर रही थी, जब वह एकाएक नीचे गिर गई। जोर से आवाज आई और अफरा-तफरी मच गई। बस में 50 के करीब यात्री सवार थे। हादसा दसंगा गांव के करीब हुआ है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस जवान घायलों की मदद करने में लगे हुए हैं।

मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख सहायता 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताते हुए हादसे में मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता घोषित की है। राज्य सरकार ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि, गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये, कम एवं साधारण घायलों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जाएगी।

Accident : नहर में गिरी अनियंत्रित हाइवा, चालक की मौत…. धमतरी से गुंडरदेही जा रही थी हाइवा
राज्य के शेष 8 जिलों में राष्ट्रीय बागवानी मिशन लागू करने का प्रस्ताव…
ODI World Cup-2023: पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला, पिछले 24 साल से विश्व कप में द.अफ्रीका से नहीं हारे
असम में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 33 लोगों की मौत, 21 जिलों के 15 लाख लोग प्रभावित
संघ प्रमुख भागवत बोले: 15 साल में देश फिर से बनेगा अखंड भारत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ सरकार के जन हितैषी फैसलों की पहुंच दूरस्थ अंचल तक-विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों में जागी आगे बढऩे की ललक छत्तीसगढ़ सरकार के जन हितैषी फैसलों की पहुंच दूरस्थ अंचल तक-विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों में जागी आगे बढऩे की ललक
Next Article बड़ा हादसा: पानी की टंकी साफ करते समय दम घुटने से चार की मौत, एक का इलाज जारी काम के तनाव में बीएसपी अफसर ने अपने गांव जाकर लगा ली फांसी, सुसाइड नोट बरामद… जांच में जुटी पुलिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?