ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसानों के नाम पर राजनीति न करें पार्टियां, सरकार बातचीत करने को तैयार: कृषि मंत्री तोमर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

किसानों के नाम पर राजनीति न करें पार्टियां, सरकार बातचीत करने को तैयार: कृषि मंत्री तोमर

By @dmin
Published: November 28, 2020
Share
किसानों के नाम पर राजनीति न करें पार्टियां, सरकार बातचीत करने को तैयार: कृषि मंत्री तोमर
किसानों के नाम पर राजनीति न करें पार्टियां, सरकार बातचीत करने को तैयार: कृषि मंत्री तोमर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों के किसानों के जारी प्रदर्शन के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक बार फिर से किसानों को बातचीत का न्योता दिया है। इसके साथ ही, तोमर ने राजनीतिक दलों पर किसानों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ‘सरकार किसान संघों के साथ बातचीत के लिए तैयार है, ताकि उनके मुद्दों को हल किया जा सके। हमने उन्हें 3 दिसंबर को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। मुझे उम्मीद है कि वे बैठक में आएंगे। तोमर ने आगे कहा कि मैं राजनीतिक दलों से किसानों के नाम पर राजनीति नहीं करने का आग्रह करता हूं।
इससे पहले शुक्रवार को नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से कहा था कि भारत सरकार उनसे चर्चा के लिए तैयार थी, तैयार है और तैयार रहेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि मैं सभी किसानों से आग्रह करता हूं कि सर्दी के मौसम में और कोविड के संकट में आंदोलन स्थगित करें और चर्चा का रास्ता अपनाएं। भारत सरकार उनसे चर्चा करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी 2 चरण अपने स्तर पर, सचिव स्तर पर किसानों से वार्ता हो चुकी है। 3 दिसंबर को बातचीत के लिए किसान यूनियन को हमने आमंत्रण भेजा है।

Government is ready for talks with farmer unions to resolve their issues. We have invited them for talks on December 3. I hope that they will come to the meeting. I urge political parties not to play politics in the name of farmers: Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar pic.twitter.com/N5in45HXUf

— ANI (@ANI) November 28, 2020

किसानों के हित में हैं कानून
तीनों कृषि कानूनों को लेकर सरकार का दावा है कि सभी किसानों के हित के लिए बनाए गए हैं। कृषि मंत्री तोमर ने कहा था कि हाल ही में आए कानूनों का लक्ष्य कुछ और है। यह किसानों के हित में हैं। ये क्रय-विक्रय, कॉन्ट्रैक्ट कृषि आदि से जुड़े हैं। एमएसपी उनके विस्तार से बाहर है। सरकार के मुताबिक यह बदलाव बड़े खरीददारों को लाएंगे, सुपरमार्केट और निर्यातकों को उनके द्वार तक लेकर आएंगे। हालांकि, किसान यूनियनों का कहना है कि नए कानूनों के तहत ऐसा हो सकता है कि सरकार गारंटीकृत मूल्यों पर अनाज खरीदना बंद कर दे, और उन्हें निजी खरीदारों की दया पर निर्भर रहना पड़े।

सिंघू बॉर्डर पर लगा सात किलोमीटर लंबा जाम
केंद्र द्वारा लागू तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जाने पर अड़े हजारों किसान गत 24 घंटे से सिंघू बॉर्डर पर जमे हुए जिसकी वजह से करीब सात किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। वहीं, सीमा पर जमे किसान दोपहर में बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे। हरियाणा व दिल्ली पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक रखा है। हालांकि,सरकार ने दिल्ली के बुराड़ी स्थित निरंकारी मैदान में प्रदर्शन की इजाजत दे दी है, लेकिन किसान वहां जाने को तैयार नहीं है और बॉर्डर पर जमे हुए है।

जांजगीर के मंदिर में दानपेटी चोरी कर बिलासपुर में कर रहे थे ऐश, पुलिस की पकड़ में आए चार बदमाश
रायपुर पुलिस ने सूदखोर तोमर भाइयों पर रखा इनाम, सूचना देने व पकड़वाने वालों को मिलेंगे इतने रुपए
अग्रसेन जयंती महोत्सव में शामिल हुए सीएम साय, बोले- मानवता की सेवा और दानशीलता में अग्रवाल समाज हमेशा अग्रणी
छात्रावासों-आश्रमों में अध्ययनरत् बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर दें विशेष ध्यान: शम्मी आबिदी
Gustakhi Maaf: गडकरी ने फिर से कही दिल की बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतरिक्ष में बेहद करीब पहुंचे भारत और रूस के सैटेलाइट्स, दोनों देशों ने मापी अलग-अलग दूरी अंतरिक्ष में बेहद करीब पहुंचे भारत और रूस के सैटेलाइट्स, दोनों देशों ने मापी अलग-अलग दूरी
Next Article कांग्रेस ने पवन कुमार बंसल को दी कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी कांग्रेस ने पवन कुमार बंसल को दी कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?