ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिसाली में बना परशुराम चौक, वेद मंत्रो के साथ सांसद बघेल व विधायक ललित चंद्राकर ने किया प्रतिमा का अनावरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रिसाली में बना परशुराम चौक, वेद मंत्रो के साथ सांसद बघेल व विधायक ललित चंद्राकर ने किया प्रतिमा का अनावरण

By Mohan Rao
Published: January 18, 2024
Share
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली स्थित मैत्री नगर वार्ड में शहर के प्रथम परशुराम चौक पर लगे प्रतिमा का अनावरण किया गया। सांसद विजय बघेल व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने प्रतिमा का अनावरण किया। ट्वीन सिटी का यह पहला चौक है जहां परशुराम की प्रतिमा स्थापित की गई है।

अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के चार दिन पूर्व नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा तैयार किए परशुराम चौक पर लगे भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण देर शाम किया गया। इस अवसर पर प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि  यह रिसाली निगम और छत्तीसगढ़ प्रदेश के नागरिकों के लिए हर्ष की बात है कि रिसाली में प्रतिमा का अनावरण दिन विशेष के कुछ दिन पहले हो रहा है। यह हम सब के लिए सौभाग्य है।

कार्यक्रम के दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सब के आराध्य परशुराम प्रतिमा अनावरण पर बधाई दी। विधायक ललित ने कहा कि परशुराम भगवान के अवतार थे। सीता स्वयंवर में श्रीराम जी ने भगवान परशुराम का ही धनुष तोड़ माता सीता से विवाह किया था। खास बात यह है कि अयोध्या में चार दिन बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। उसके ठीक पहले हम अपने आराध्य की प्रतिमा का अनावरण कर रहे है। इस अवसर पर नगर पालिक निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, मण्डल अध्यक्ष शैलेंद्र शेण्डे, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, सांसद प्रतिनिधि दिपक पप्पू चंद्राकर, एमआईसी अनूप डे, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, पार्षद सुनंदा पप्पू चंद्राकर, मनीष यादव, विधि यादव, धर्मेन्द्र भगत, माया यादव, रमा साहू, ममता सिन्हा, सविता ढवस, हरिश नायक, सारिका साहू, डाॅ. सीमा साहू, जमुना ठाकुर एवं परशुराम विप्र सेवा समिति अध्यक्ष सुभाष तिवारी समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मंत्रोच्चार से गूंजा मैत्री नगर
भगवान परशुराम प्रतिमा अनावरण अवसर पर संगीतमय भजन की प्रस्तुती की गई। इसके बाद 21 आचार्यों ने वेद मंत्र का उच्चारण किया। शंख व घंटी की ध्वनी के बीच सांसद विजय बघेल व विधायक ललित चंद्राकर, महापौर शशि सिन्हा ने प्रतिमा का अनावरण किया। समापन के पूर्व अतिथि व रिसाली के नागरिकों ने भगवान परशुराम की सामुहिक आरती की।

16 लाख की लागत से बना चौक
नगर पालिक निगम रिसाली ने परशुराम विप्र सेवा समिति के अनुरोध पर यह चौक का निर्माण किया। चौक व प्रतिमा स्थापना में 16 लाख रूपए खर्च की गई है। तीन माह पूर्व चैक निर्माण करने पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भूमिपूजन किया था। परशुराम विप्र सेवा समिति ने आयोजन के अतिथियों का भव्य स्वागत किया। वहीं शहर के पहले परशुराम प्रतिमा अनावरण अवसर पर हजारों की भीड़ उपस्थित थी। समिति ने इस इवसर पर प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया।

पुलिस की बड़ी लापरवाही: कोर्ट परिसर से चकमा देकर कैदी फरार, दो आरक्षक सस्पेंड
चांद के बाद सूरज पर जाने को तैयार, कल लॉन्च होगा आदित्य-एल1, सफलता के लिए इसरो चीफ पहुंचे मंदिर
गृह मंत्री ने महासमुंद में किया ध्वजारोहण…. शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित… छत्तीसगढ़ के शहीद पुस्तिका का भी किया विमोचन
छत्तीसगढ़ में एटीएस चीफ से ठगी : ट्यूटर कंपनी ने ट्यूशन पढ़ाने ली एक मुश्त राशि, एक माह बाद हुआ फरार
ऑयली बालों में नहीं करना पड़ेगा बार-बार शैंपू, ये 3 उपाय आएंगे काम…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश भाजयुमो के कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्ड़ेय ने बिलासपुर में नए वोटर्स का कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Next Article फ्रांस की पर्यटक को भाया छत्तीसगढ़, मां को लेकर दोबारा घूमने पहुंची, पर्यटकों ने की टाटामारी की सैर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?