ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Paris Olympics-2024: पदक विजेता मनु भाकर कोच के साथ लौटीं भारत, दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedPeris OlmpicSportsWorld

Paris Olympics-2024: पदक विजेता मनु भाकर कोच के साथ लौटीं भारत, दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत

By Om Prakash Verma
Published: August 7, 2024
Share
Paris Olympics-2024: पदक विजेता मनु भाकर कोच के साथ लौटीं भारत, दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत
Paris Olympics-2024: पदक विजेता मनु भाकर कोच के साथ लौटीं भारत, दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए दो पदक जीतने वाली मनु भाकर बुधवार को स्वदेश लौटीं। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पहले से उनके इंतजार में खड़े फैंस ने निशानेबाज का भव्य स्वागत किया। इस दौरान मनु के माता-पिता भी मौजूद रहे।

फैंस ने किया भव्य स्वागत
मनु के साथ उनके कोच जसपाल राणा का भी जोरदार स्वागत हुआ। मनु ने कहा ‘बेहद खुशी है इतना प्यार मिल रहा हैं। फैंस ने ढोल-नगाड़ों के साथ दोनों का जोरदार स्वागत किया। वहीं, कुछ फैंस को मनु के साथ सेल्फी लेने का भी मौका मिला।

#WATCH | Double Olympic medalist Manu Bhaker receives a grand welcome after she arrives at Delhi airport after her historic performance in #ParisOlympics2024

She won bronze medals in Women’s 10m Air Pistol & the 10m Air Pistol Mixed team event. pic.twitter.com/rcVgqkaxjP

— ANI (@ANI) August 7, 2024

माता-पिता के लिए गर्व की बात
ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को लेने उनके माता-पिता एयरपोर्ट पहुंचे। उनके चेहरे पर बेटी की जीत की खुशी साफतौर पर झलक रही थी। उनके माता-पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मनु ने जो उपलब्धि हासिल की है वह किसी भी माता-पिता के लिए गर्व की बात है। मनु की मां सुमेधा भाकर ने कहा, मनु के लिए जो लोगों का अत्यधिक प्रेम है, उसे देखकर अत्यंत प्रसन्न हूं।

मनु ने दिया फैंस को धन्यवाद
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने फैंस का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, एयरपोर्ट और होटल में जिस तरह से मेरा स्वागत किया गया, उससे मुझे बहुत अच्छा लगा। मुझे बहुत खुशी है कि देश के लोग मुझे इस तरह से सपोर्ट कर रहे हैं। मैं दो पदक और भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए ढेर सारी प्रेरणा लेकर आई हूं। इवेंट के समय मैं पदक के बारे में नहीं, बल्कि केवल अपने खेल के बारे में सोच रही थी। मैं लंबे समय तक भारतीय खाना नहीं खा पाई थी, लेकिन दिल्ली आकर मैंने आलू पराठा खाया।

वहीं, मनु के कोच जसपाल राणा ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, यह गर्व का क्षण है कि 22 साल की उम्र में एक युवा लड़की ने देश के लिए इतिहास रच दिया है। मैं इस समय सबसे गौरवान्वित व्यक्ति हूं क्योंकि मेरा ओलंपिक सपना उसके माध्यम से पूरा हुआ है… हमें उस पर गर्व होना चाहिए, आगामी ओलंपिक में वह और मजबूत होगी, और यहां से जो अनुभव वह लेकर जाएगी, शायद वह स्वर्ण में परिवर्तित हो जाए।

#WATCH | Delhi: Double Olympic medalist Manu Bhaker says "It feels great the way I was welcomed at the airport and the hotel. I am very happy that the people of the country are supporting me like this. I have brought home 2 medals and a lot of inspiration and motivation to work… pic.twitter.com/ocdpFqKLaJ

— ANI (@ANI) August 7, 2024

भारत ने अब तक जीते तीन पदक
भारत ने पेरिस ओलंपिक में अब तक तीन पदक जीते हैं और ये तीनों पदक कांस्य रहे हैं। मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा, मनु ने सरबजोत के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा और स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किए थे।

खेत की धान कटी नहीं और किसान 42 क्विंटल धान लेकर पहुंच गया बेचने,,, टोकन की जांच में ऐसे पकड़ाया फर्जीवाड़ा
Gustakhi Maaf: क्या आदिवासी भी हिन्दू हैं?
मेगा मेडिकल कैंप : 1200 से ज्यादा पुलिस कर्मियों व सशस्त्र बल के जवानों ने कराया परीक्षण, सेवानिवृत्त अफसर भी पहुंचे
कैंसर उपचार को उत्कृष्ट बनाने के लिए बालको मेडिकल सेंटर में वैश्विक कैंसर कॉन्क्लेव
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 नवम्बर को बलौदाबाजार, कटघोरा और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: पड़ोसी देश के हालात पर चिंता
Next Article भारत का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से उच्चायोग-कॉन्स्युलेट के गैर-आवश्यक कर्मचारियों को वापस बुलाया भारत का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से उच्चायोग-कॉन्स्युलेट के गैर-आवश्यक कर्मचारियों को वापस बुलाया

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?