ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अर्ध-नग्न अवस्था में कराई नाबालिगों की परेड, पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ मामला
Share
Notification Show More
Latest News
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अर्ध-नग्न अवस्था में कराई नाबालिगों की परेड, पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ मामला

By @dmin Published October 10, 2020
Share
बसपा नेता ने उज्जैन के महाकाल मंदिर को बताया आतंकियों का अड्डा, मुकदमा दर्ज
बसपा नेता ने उज्जैन के महाकाल मंदिर को बताया आतंकियों का अड्डा, मुकदमा दर्ज
SHARE

नागपुर (एजेंसी)। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में आपराधिक रिकॉर्ड वाले नाबालिगों के एक समूह की अर्ध-नग्न अवस्था में परेड कराए जाने का मामला सामने आया है। यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। परेड कराने वाली पुलिस टीम के खिलाफ ‘किशोर न्याय अधिनियम’ के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है। 
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक खुशाल तिजारे, उप-निरीक्षक विजय धूमल और उत्तरी नागपुर में जरीपटका पुलिस थाने के पांच हवलदारों ने नाबालिगों को अर्ध-नग्न अवस्था में शहर की एक व्यस्त सड़क पर परेड करवाई थी और उनके साथ मारपीट की थी। वहीं, अब इन पर नाबालिगों की पहचान उजागर करने के लिए ‘किशोर न्याय अधिनियम’ की संबंधित धाराओं के तहत शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया है।  
दरअसल, आरोप है कि 23 सितंबर को पांच नाबालिग तलवार और अन्य हथियारों से लैस होकर जरीपटका के एक बार में गए और शराब पी। इस दौरान बार के मालिक संजय पाटिल और वेटर्स के साथ उक्त नाबालिगों की बहस हो गई। आरोप है कि नाबालिगों ने पाटिल के जाने के बाद वहां से कुछ नकदी भी चुरा ली।
यह पूरी घटना बार में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद तिजारे के तहत पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने पाटिल द्वारा दर्ज की गई शिकायत पर तेजी से कार्रवाई की और अगले दिन नागपुर जिले के पाटनवांगी से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
यहां हैरान करने वाली बात यह है कि सभी पांचों लड़कों को पुलिस थाने लाने से पहले अर्ध-नग्न अवस्था में शहर की एक व्यस्त सड़क पर परेड कराई गई। इस दौरान सड़क पर भारी भीड़ जुट गई और उसमें से कुछ राहगीरों ने मोबाइल फोन में इस घटना का वीडियो बना लिया। 
वहीं, इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिस टीम की वाहवाही की। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने पुलिस टीम की इस कार्रवाई को अनुचित बताया।
दूसरी तरफ, तीन नाबालिग आरोपियों के परिजनों ने पुलिस टीम की इस कार्रवाई के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) के हस्तक्षेप के बाद, सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में नाबालिगों की दूसरी मेडिकल जांच की गई, जिसमें पुलिस के डंडे से चोटों का पता चला।
जब इस घटना की जानकारी शहर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार को चली, तो उन्होंने सहायक आयुक्त परशुराम कार्याकार्टा के माध्यम से जांच का आदेश दिया और इस मामले में एक प्रारंभिक रिपोर्ट मांगी। 
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, नवीन रेड्डी ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर पूछताछ पूरी होने के बाद मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि विभाग घटना की आगे की जांच कर रहा है और पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

@dmin October 10, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Jammu and Kashmir: Big success to security forces, three terrorists killed in Shopian encounter कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
Next Article There were more than 54 thousand cases reported in the last 24 hours छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में 2958 नए संक्रमितों की पुष्टि…. संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1 लाख 37 हजार के पार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?