ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंजाब सरकार की बड़ी घोषणा : पांचवी-आठवीं और 10वीं के सभी विद्यार्थी बिना परीक्षा अगली कक्षा में होंगे प्रमोट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पंजाब सरकार की बड़ी घोषणा : पांचवी-आठवीं और 10वीं के सभी विद्यार्थी बिना परीक्षा अगली कक्षा में होंगे प्रमोट

By @dmin
Published: April 15, 2021
Share
पंजाब सरकार की बड़ी घोषणा : पांचवी-आठवीं और 10वीं के सभी विद्यार्थी बिना परीक्षा अगली कक्षा में होंगे प्रमोट
पंजाब सरकार की बड़ी घोषणा : पांचवी-आठवीं और 10वीं के सभी विद्यार्थी बिना परीक्षा अगली कक्षा में होंगे प्रमोट
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पांचवी-आठवीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत करने की घोषणा की है। अभी सरकार ने 12वीं की परीक्षाओं को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। जल्द ही सरकार इस विषय में फैसला करेगी।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को राज्य में कोरोना की स्थिति पर उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सभी शैक्षिक संस्थानों को पहले ही 30 अप्रैल तक बंद करने का आदेश दिया जा चुका है। फिर भी परीक्षा की तैयारी में जुटे 11 से 20 वर्ष की आयु के छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं को रद्द करना जरूरी है। 
बता दें कि पांचवीं कक्षा के छात्रों की चार विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं। सिर्फ एक विषय की परीक्षा बाकी थी। अब पंजाब स्टेट एजुकेशन बोर्ड चार विषयों की परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार परिणाम घोषित करेगा। वहीं आठवीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम प्री-बोर्ड परीक्षा और इंटरनल एसेसमेंट में प्राप्त अंकों के आधार पर घोषित होंगे।

कोरोना से 63 की मौत, 3329 नए मामले
पंजाब में संक्रमण से बुधवार को 63 लोगों की मौत हुई। 3329 नए मामले भी सामने आए हैं। 51 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया है। राज्य में अब तक 7672 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार को अमृतसर में 11,  बठिंडा में 3, फाजिल्का में 4, गुरदासपुर में 2, होशियारपुर में 4, जालंधर में 7, कपूरथला में 3, लुधियाना में 6, मोगा में 2, मोहाली में 3, पठानकोट में 2, पटियाला में 6, संगरूर में 2, नवांशहर में 3 और तरनतारन में 2, फिरोजपुर, मुक्तसर, बरनाला में 1-1 संक्रमित की मौत हो गई।
राज्य में अब तक 282505 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 246583 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 28250 पर पहुंच गई है। 374 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 

Big Breaking_Bhilai: खुर्सीपार में चला बुलडोजर, गौतम नगर के 53 अवैध कब्जे हुए धवस्त
यहां का पावर सिस्टम फेल, अधिकतर बड़े शहरों में बिजली गुल
मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने एकीकृत नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का किया शुभारंभ…
हाथी प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को बड़ी सौगात, सीएम बघेल की पहल पर लगे 33 सोलर हाईमास्ट लाइट, बिना डर कर सकेंगे खेतों की देखरेख
कल से देश में लागू होगा जीएसटी रिफॉर्म, सीएम साय ने कहा इसका फायदा सभी वर्गों को मिलेगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article In the lockdown, the corporation team took action against those selling the stolen goods लॉकडाउन में चोरी छिपे सामान बेचने वालो पर निगम टीम ने की कार्रवाई… 15 लोगों से वसूला जुर्माना… बेवहज घूमने वालों पर दिखाई जा रही है सख्ती
Next Article शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान सेंसेक्स में 259.62 अंक का उछाल, निफ्टी में भी 76.65 अंक की बढ़त

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?