ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लंदन में नए किस्म के कोरोना वायरस से दहशत, पीएम जॉनसन ने लगाया सख्त लॉकडाउन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedWorld

लंदन में नए किस्म के कोरोना वायरस से दहशत, पीएम जॉनसन ने लगाया सख्त लॉकडाउन

By @dmin
Published: December 20, 2020
Share
लंदन में नए किस्म के कोरोना वायरस से दहशत, पीएम जॉनसन ने लगाया सख्त लॉकडाउन
लंदन में नए किस्म के कोरोना वायरस से दहशत, पीएम जॉनसन ने लगाया सख्त लॉकडाउन
SHARE

लंदन (एजेंसी)। लंदन और इसके आसपास के इलाकों में कोविड-19 की नई किस्म का तेजी से प्रसार हो रहा है, इस कारण ब्रिटेेेेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार को देश की राजधानी में एक बार फिर नवंबर जैसे राष्ट्रीय लॉकडाउन प्रतिबंध लागू कर दिए। वहीं, क्रिसमस के दौरान प्रतिबंधों में दी जाने वाली छूट भी रद्द कर दी। 
पीएम जॉनसन ने कहा, वायरस की यह नई किस्म वास्तविक वायरस की तुलना में कम घातक है या नहीं और वैक्सीन इस पर कम प्रभावी होगी, इसके हमारे पास सबूत भी नहीं हैंं। हमें इस वायरस के बारे में कम जानकारी है, इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। 

नए प्रतिबंध 30 दिसंबर तक प्रभावी
जॉनसन ने कोविड-19 अलर्ट सिस्टम में चौथे टियर को बनाने का एलान किया, जिसमें इंग्लैंड के कस्बे और क्षेत्र आएंगे। लंदन तीसरे टियर में रहा है, जहां सबसे कड़े प्रतिबंध लागू थे। हालांकि, वायरस का प्रसार फिर से होने पर इसे चौथे टियर में स्थानांतरित कर दिया गया। वहीं, नए प्रतिबंध रविवार सुबह से लेकर 30 दिसंबर तक प्रभावी होंगे। 

टीवी संदेश में यह बोले जॉनसन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने डाउनिंग स्ट्रीट से टीवी संदेश में कहा, अभी भी बहुत कुछ हमें पता नहीं है। हमें यह मालूम है कि यह नया वायरस तेजी से फैल रहा है, लेकिन हमें यह नहीं मालूम कि यह घातक है या नहीं। साथ ही हमें यह भी नहीं मालूम कि इस नए वायरस पर वैक्सीन का प्रभाव होगा या नहीं।
जॉनसन ने कहा, हमारे विशेषज्ञ वायरस के इस नए किस्म की हमारी समझ को बेहतर बनाने के लिए अपना काम जारी रखेंगे। इसलिए हम इसके बारे में और अधिक सीख रहे हैं, लेकिन हम पहले से ही यह जान चुके हैं कि अब हमें कुछ कड़े कदम उठाने चाहिए। 
उन्होंने कहा, सबसे पहले, हम सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में नए प्रतिबंधों को लागू करेंगे। विशेष रूप से लंदन के कुछ हिस्सों, दक्षिण पूर्व और पूर्व इंग्लैंड के उन इलाकों में जो वर्तमान में तीसरे टियर में हैं। ये क्षेत्र एक नए चौथे टियर में प्रवेश करेंगे, जो मोटे तौर पर उन राष्ट्रीय प्रतिबंधों के बराबर होंगे, जो नवंबर में इंग्लैंड में लागू हुए थे। 
 
अकारण घर से निकलने पर रोक
लंदन और दक्षिण पूर्व इंग्लैंड में रविवार सुबह से चौथे टियर के प्रतिबंध लागू हो जाएंगे, जो राष्ट्रीय लॉकडाउन के समान होंगे। इस प्रतिबंध के तहत लोगों को घर पर रहना होगा, बिना किसी कारण घर से निकलने पर पाबंदी होगी। जिम, रेस्तरां, योगा क्लासेस इत्यादि पर रोक रहेगी।

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस में हादसा : गोरखपुर एक्सप्रेस में चढ़ने की जल्दबाजी में मची भगदड़… कई यात्री घायल
पुंछ मुठभेड़ का सातवां दिन: मां-बेटे समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, आतंकियों की मदद का संदेह
कोरोना संकट में भी अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार : जीएसटी कलेक्शन ग्रोथ में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे स्थान पर…. सितंबर के जीएसटी कलेक्शन में 24 प्रतिशत की वृद्धि
CG Breaking : फैमिली कोर्ट में तैनात आरक्षक ने की खुदकुशी, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली
कोरोना टीकाकरण पर केंद्र ने लोकसभा में बताया: कोरोना रोधी टीकाकरण अभियान में अब तक खर्च हुए इतने करोड़ रुपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced दैनिक मामलों में हुई वृद्धि, सामने आए 26624 मामले, 341 ने गंवाई जान
Next Article शीत लहर की चपेट में आई दिल्ली, 3.4 डिग्री पहुंचा पारा, अब तक का सबसे कम तापमान शीत लहर की चपेट में आई दिल्ली, 3.4 डिग्री पहुंचा पारा, अब तक का सबसे कम तापमान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?