ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उपसरपंच बनने पंचों को गिफ्ट की प्लेटिना बाइक, अब बढ़ गई नेताजी की मुसीबत… जानिए क्या है मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaigarh

उपसरपंच बनने पंचों को गिफ्ट की प्लेटिना बाइक, अब बढ़ गई नेताजी की मुसीबत… जानिए क्या है मामला

By Mohan Rao
Published: July 12, 2025
Share
SHARE

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत ग्राम पंचायत मारोदरहा में उप सरपंच बनने नेताजी ने पंचों को प्लेटिना बाइक गिफ्ट कर दी। नेताजी उप सरपंच तो बन गए लेकिन अब मामला बिगड़ गया है। चुनाव के चार माह बाद उप सरपंच के खिलाफ शिकायत हुई और अब  विवाद खड़ा हो गया है।

बता दें 10 मार्च 2025 को हुए उप सरपंच चुनाव में वोट खरीदने का षड्यंत्र सामने आया है। दिनेश डनसेना ने उप सरपंच पद पाने के लिए एक नहीं, बल्कि पूरे 9 निर्वाचित पंचों को ‘प्लेटिना मोटरसाइकिल’ गिफ्ट की। प्लेटिना बाइक मिलने के बाद पंचों ने उसके पक्ष में वोट किया और दिनेश उप सरपंच बन गए। इसके बाद जब यह बात सामने आई तो उनके खिलाफ शिकायत हो गई।

दिनेश डनसेना पर आरोप है कि पंचों को मतदान तिथि से पूर्व ही अरूण ऑटो, चंद्रपुर, जिला सक्ती (छ.ग.) से 100 सीसी की प्लेटिना मोटरसाइकिलें दी गईं। जिन पंचों के नाम इस सौदेबाजी में सामने आए उनमें हुलसी बाई (पति बलभद्र पटेल, वार्ड 11), शकुंतला पटेल (पति अशोक पटेल, वार्ड 12), गंधरवी चौहान (पति श्यामलाल चौहान, वार्ड 15), तेजराम उनसेना (वार्ड 1), शक्राजीत साहू (वार्ड 2), मोंगरा साहू (पति संतोष साहू, वार्ड 4), संजय सिदार (वार्ड 7), सुनीता सिदार (पति उत्तम सिदार, वार्ड 8पंचायत माफिया के इस भ्रष्ट आचरण के विरुद्ध विरोधी पक्ष ने न्यायालय की शरण ली है।

सूत्रों ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में कुछ पंचों की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिनमें सौदेबाजी के संकेत माने जा रहे हैं। यदि इनकी पुष्टि होती है, तो यह मामला चुनावी अनियमितता और ग्राम पंचायत स्तर पर गहराए भ्रष्टाचार की एक शर्मनाक मिसाल बन जाएगा। सूत्रों के अनुसार शिकायत कर्ता ने अपने साक्ष्य और गवाहों की सूची तैयार कर ली है। अब सभी की निगाहें अगली सुनवाई की तारीख पर टिकी हैं, जो बार-बार टलती जा रही है।

New trick of Fraud : पुराना एंटिक नोट के बदले पांच लाख का ऑफर, झांसे में आए युवक ने गवां दिए दो लाख रुपए
सावन का पहला सोमवार : मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, पंचाक्षरी मंत्र के साथ किया जलाभिषेक
सीएम साय ने हेलमेट पहनकर चलाई स्कूटी, बोले- जन जागरूकता से आएगी सड़क दुर्घटनाओं में कमी
दिव्यांग बच्चों को नि:शुल्क टी.एल.एम. किट का किया वितरण
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर झोलाछाप डॉक्टर से कराया गर्भपात.. दोनों गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अंबिकापुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुआ वृहद पौधरोपण
Next Article तेलुगू सिनेमा के दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?