ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सऊदी को मनाने गए पाकिस्तानी सेना अध्यक्ष बाजवा को नहीं मिला भाव, क्राउन प्रिंस ने नहीं दिया मिलने का समय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

सऊदी को मनाने गए पाकिस्तानी सेना अध्यक्ष बाजवा को नहीं मिला भाव, क्राउन प्रिंस ने नहीं दिया मिलने का समय

By @dmin
Published: August 19, 2020
Share
सऊदी को मनाने गए पाकिस्तानी सेना अध्यक्ष बाजवा को नहीं मिला भाव, क्राउन प्रिंस ने नहीं दिया मिलने का समय
सऊदी को मनाने गए पाकिस्तानी सेना अध्यक्ष बाजवा को नहीं मिला भाव, क्राउन प्रिंस ने नहीं दिया मिलने का समय
SHARE

रियाद (एजेंसी)। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बड़बोलेपन से नाराज सऊदी अरब को मनाने के लिए रियाद तक दौड़े सेना अध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा को भी इज्जत नहीं बख्शी गई। सऊदी ने पाकिस्तानी सेना अध्यक्ष को ज्यादा भाव नहीं देकर यह जता दिया है कि संबंध जल्दी से पटरी पर नहीं लौटने वाले हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक बाजवा के हर संभव प्रयास के बावजूद क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया।
इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के प्रमुख जनरल फैज हमीद के साथ सोमवार को सऊदी पहुंचे बाजवा की मुलाकात सऊदी अरब के रक्षा राज्य मंत्री खालिद बिन सलमान और सऊदी अरब के सेना अध्यक्ष जनरल फयाद बिन अहमिद अल रुआइलि से हुई, लेकिन वे क्राउन प्रिंस से समय लेने में असफल रहे।
दोनों देशों में दशकों पुरानी दोस्ती ने उस समय बुरे दौर की ओर रुख कर लिया जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कश्मीर के मुद्दे पर भारत के खिलाफ उसका साथ नहीं देने को लेकर सऊदी को चेतावनी दे डाली। भारत की ओर से जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाए जाने की पहली वर्षगांठ के मौके पर कुरैशी ने एक टीवी इंटरव्यू में सऊदी पर निशाना साधा था।
कुरैशी के बयान से नाराज रियाद ने पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर का कर्ज वापस करने को मजबूर कर दिया और 1 अरब डॉलर की और मांग की जा रही है। पाकिस्तान ने चीन से उधार लेकर एक अरब डॉलर का कर्ज चुकाया है। सऊदी से रिश्ता बिगडऩा पाकिस्तान को काफी भारी पड़ सकता है। इसलिए जल्द संबंध सुधारने के लिए पाकिस्तान में काफी बेचैनी है।
रियाद ने पाकिस्तान की कई बार मदद की है। सऊदी ने ही 1980 के दशक में पाकिस्तान को F-16 लड़ाकू विमानों का पहला बेड़ा सौंपा था। दो साल पहले भी 6 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता दी है।

CG News : मुरुम के लिए खोदे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, नहाने के दौरान हादसा
नशा के अवैध कारोबार ल बंद करे बर छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना ह छावनी थाना म सउपीस ज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र… पेट्रोल डीजल के सेस में कमी सहित रखी यह मांगे
वर्तमान और भविष्य दोनों की जरूरतों को पूरा करता बजट विधानसभा में प्रस्तुत, सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी गति
वन धन विकास योजना ने बदली अंजना की तकदीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhumipujan of Congress building will be held in Bemetra tomorrow बेमेतरा में कल होगा कांग्रेस भवन निर्माण का भूमिपूजन: प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने लिया तैयारियों का जायजा
Next Article Construction of the missing road of Borsi-Ruabandha will be बोरसी-रुआबांधा की गुम हुई सड़क का होगा निर्माण….. 9.95 करोड़ की राशि से जल्द शुरू होगा काम

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?