ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन, ऑक्सफोर्ड के बाद रूस की वैक्सीन को पाकिस्तान ने दी मंजूरी पर अब तक हाथ खाली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedWorld

चीन, ऑक्सफोर्ड के बाद रूस की वैक्सीन को पाकिस्तान ने दी मंजूरी पर अब तक हाथ खाली

By @dmin
Published: January 24, 2021
Share
यूएन चीफ का पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को साफ संदेश, आतंकवाद के खिलाफ करें कार्रवाई
यूएन चीफ का पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को साफ संदेश, आतंकवाद के खिलाफ करें कार्रवाई
SHARE

इस्लामाबाद (एजेंसी)। भारत, अमेरिका, यूके, चीन सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान चल रहा है। भारत तो पड़ोसी मुल्कों को वैक्सीन तोहफे में भी भेज रहा है लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अभी भी यही बाट जोह रहा है कि उसे वैक्सीन कौन देगा। कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने कहा था कि चीन अपनी बनाई सिनोफार्म वैक्सीन उसे देने वाला है और अब इस्लामाबाद ने रूस की बनाई वैक्सीन स्पुतनिक वी को भी आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी लेकिन सवाल यही है कि आखिर पाकिस्तान को वैक्सीन मिलेगी कब।

पाकिस्तान की वेबसाइट ‘डॉन डॉट कॉम’ के मुताबिक, देश की सरकार ने रूस की कोविड वैक्सीन स्पुतनिक वी को भी आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। यह तीसरी वैक्सीन है जिसे पाकिस्तान ने मंजूरी दी है लेकिन अभी तक वहां टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। इससे उलट भारत में 3 जनवरी को दो टीकों को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली और 16 जनवरी से देशभर में टीकाकरण शुरू हो गया। इतना ही नहीं 20 जनवरी से भारत अपने पड़ोसी देशों को भी वैक्सीन भेजने लगा था।
बीते हफ्ते पाकिस्तान की दवा नियामक संस्था ने ऑक्सफोर्ड एस्ट्रेजेनेका की वैक्सीन को मंजूरी दी थी और इससे पहले ही चीन की बनाई सिनोफार्म वैक्सीन को पाकिस्तान में मंजूरी मिल गई थी। जबकि भारत ने आत्मनिर्भर रहकर ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनका की वैक्सीन का सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पुणे केंद्र में उत्पादन किया और साथ ही भारत बायोटेक की बनाई स्वदेशी कोरोना वैक्सीन को भी अब सुरक्षित माना जा रहा है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इसी हफ्ते घोषणा की थी कि चीन ने 31 जनवरी तक पाकिस्तान को कोरोना वैक्सीन की 5 लाख खुराकें भेजने का वादा किया है। पाकिस्तान ने सबसे पहले चीन की वैक्सीन को ही इस्तेमाल की इजाजत दी थी लेकिन अभी तक यह वैक्सीन इस्लामाबाद पहुंची नहीं है।
वहीं, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनका की वैक्सीन की कीमत पाकिस्तान की पहले से खाली जेब में छेद कर सकती है। दरअसल, अगर पाकिस्तान इस वैक्सीन को मंगवाता है तो उसे एक वैक्सीन के लिए 6 से 7 डॉलर चुकाने पड़ेंगे जो कि पाकिस्तानी रुपये के हिसाब से 1125 रुपये तक हैं। इसके अलावा ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनेका ने अभी तक यह भी साफ नहीं किया है कि वह कितने समय में टीके पाकिस्तान को भेज पाएगा।
इस असमंजस की स्थिति में पाकिस्तान ने अब रूस की स्पुतनिक वी वैक्सीन को मंजूरी दी है। डॉन न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान ने अपनी 70 प्रतिशत आबादी को टीका देने का लक्ष्य रखा है।

छत्तीसगढ़ पुलिस की मानवीयता: बसवराजू सहित आठ नक्सलियों का किया अंतिम संस्कार, मुठभेड़ में हुए थे ढेर
भिलाई चेम्बर ने रचा इतिहास, तीन साल में 10 हजार आजीवन सदस्य बने… अजय भसीन का हुआ सम्मान
अम्बेडकर अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा शुरू, 50 साल की महिला की हुई सफल सर्जरी
उन पर्दों को बंद रखें: राजश्री देशपांडे की “प्राइवेसी” का टीज़र हुआ लॉन्च
CG Breaking : भारतीय स्टेट बैंक में सेंधमारी, कैश नहीं निकाल पाए तो बैंक में लगा दी आग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 103 # 24 January 2021
Next Article नायक फिल्म की तर्ज पर हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी बनीं उत्तराखंड की एक दिन की मुख्यमंत्री, कई विभागों की करेंगी समीक्षा नायक फिल्म की तर्ज पर हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी बनीं उत्तराखंड की एक दिन की मुख्यमंत्री, कई विभागों की समीक्षा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?