ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजे 11 ग्रेनेड, अंडे की तरह की गई थी पैकिंग, तलाशी अभियान में बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजे 11 ग्रेनेड, अंडे की तरह की गई थी पैकिंग, तलाशी अभियान में बरामद

By @dmin
Published: December 21, 2020
Share
कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
SHARE

गुरदासपुर (पंजाब)। पंजाब पुलिस को पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भेजे गए 11 ग्रेनेड बरामद करने में सफलता मिली है। पंजाब के गुरदासपुर में भारत पाकिस्तान सरहद पर स्थित कस्बा दोरांगला के गांव सलाच से यह ग्रेनेड बरामद किए गए। ग्रेनेड सरहद से करीब पौना किलोमीटर की दूरी पर गिराए गए और उन्हें काफी अच्छे से पैक किया गया था। पुलिस की ओर से दो लोगों को शक के आधार पर पकड़ा गया था, लेकिन जांच में उनका कोई लिंक सामने नहीं आया है। थाना दोरांगला में 3,4,5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।

19 दिसंबर को करीब साढ़े ग्यारह बजे बीएसएफ की 58 बटालियन ने बीओपी चक्करी के पास पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन की आवाज सुनी थी। बीएसएफ के जवानों की ओर से 18 राउंड फायर भी किए गए थे। इसके बाद बीएसएफ, पंजाब पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमों की ओर से बार्डर के पास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया गया था। इसी सर्च के दौरान गुरदासपुर से यह ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। 
एसएसपी गुरदासपुर राजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि पिछले दिनों पाकिस्तान की ओर से दोरांगला के गांव चक्करी में ड्रोन आने की जानकारी मिली थी और पुलिस की ओर से भी सर्च अभियान चलाया गया था। सीमावर्ती गांव सलाच, मिआनी, चक्करी आदि में पुलिस सर्च कर रही थी। सर्च के दौरान ही पुलिस टीम को रविवार देर शाम करीब छह बजे सलाच में शिंकजेनुमा (अंडे की पैकिंग) पैक किए गए 11 ग्रेनेड बरामद हुए।
एसएसपी सिंह ने बताया कि इन ग्रेनेड पर कोई मार्क नहीं लगा है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह कहां के बने है। उन्होने बताया कि ग्रेनेड मिलने के बाद पुलिस ने दो लोगों से शक के आधार पर जांच की। लेकिन उनका कोई भी लिंक सामने नहीं आया। इस संबंधी थाना दोरांगला में मामला दर्ज कर बेहद बारीकी से छानबीन भी की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से इस सरहदी इलाकों में ड्रोन के जरिए रेकी कर कई बार घुसपैठ की गई थी, जिसे बीएसएफ के जवानों की ओर से कई बार रोका गया है।

आटा-चीनी के दाम ने इमरान के उड़ाए होश
विधानसभा चुनाव को देखते हुए तलाशी अभियान, चेकिंग के दौरान 1.80 करोड़ से अधिक के गहने बरामद
प्रदेश में कोरोना: सामने आए 25 नए मामले, एक्टिव केस 330 हुए
कहीं तोता पिंजरे में कैद हो गया तो…मलिक ने बीजेपी को घेरा, दाढ़ीवाले का नाम-काम भी बताया
ये कैसी सजा: जलजमाव होने से शिवसेना विधायक ने ठेकेदार को गंदे कचरे से नहलाया, देखे वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना के नए रूप से हड़कंप, भारत ने ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर लगाई रोक कोरोना के नए रूप से हड़कंप, भारत ने ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर लगाई रोक
Next Article घर तक आई सियासी लड़ाई: पत्नी सुजाता के टीएमसी में शामिल होने से नाराज सांसद सौमित्र खान भेजेंगे तलाक नोटिस घर तक आई सियासी लड़ाई: पत्नी सुजाता के टीएमसी में शामिल होने से नाराज सांसद सौमित्र खान भेजेंगे तलाक नोटिस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?