ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाकिस्तान ने रची अब टावर वाली साजिश, जानिए क्यों जम्मू-कश्मीर भेजना चाहता है सिग्नल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

पाकिस्तान ने रची अब टावर वाली साजिश, जानिए क्यों जम्मू-कश्मीर भेजना चाहता है सिग्नल

By @dmin
Published: October 19, 2020
Share
कराची में 'पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज' पर आतंकी हमला, चार हमलावर ढेर
कराची में 'पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज' पर आतंकी हमला, चार हमलावर ढेर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। जैश-ए-मोहम्मद समेत तमाम आतंकवादी संगठनों को देश में पनाह देने के लिए कुख्यात पाकिस्तान नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इमरान खान की सरकार ने मोबाइल नेटवर्क के कवरेज को जम्मू-कश्मीर तक बढ़ाने का प्लान तैयार किया है। इससे एक तरफ घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी प्रशिक्षित आतंकियों को मदद मिलेगी, दूसरी तरफ भारत सरकार की ओर से भविष्य में संभावित किसी संचार प्रतिबंध को गच्चा दिया जा सकेगा।
नई दिल्ली में एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, मौजूदा टेलीकॉम टावरों को ठीक करने और नए का निर्माण करने की योजना पर लगभग एक साल से काम चल रहा है। इसकी शुरुआत कश्मीर में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों की मदद करने के लिए मौजूदा नेटवर्क को मजबूत बनाने के इरादे से की गई थी, लेकिन पिछले साल पांच अगस्त के बाद कश्मीर में संचार पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इससे अन्य फायदे उठाने की योजना पर काम किया। पाकिस्तान चाहता है कि कश्मीरी पाकिस्तानी टेलीकॉम सेवाओं का प्रयोग करें, जिसको भारतीय सेना ब्लॉक न कर सके।
पिछले साल, केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक फैसला करते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को समाप्त कर दिया था। उस दौरान सरकार ने इंटरनेट सेवाओं को भी प्रतिबंधित कर दिया था, ताकि कोई सोशल मीडिया के जरिए से अफवाहें न फैला सके। तब से ज्यादातर प्रतिबंधों को तो हटा दिया गया है, लेकिन स्थानीय सुरक्षा अधिकारी अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए कुछ समय तक फोन लिंक पर ध्यान दिया है। अगर पाकिस्तान अपनी योजना को आगे बढ़ाता है तो यह घाटी में कश्मीरियों को भारतीय फोन कंपनियों के लिए एक विकल्प प्रदान करेगा।
एक टॉप नेशनल सिक्योरिटी प्लानर ने बताया कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में टेलीकॉम सेवाएं पहुंचाने वाले स्पेशल कम्युनिकेशंस ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) ने भारत के साथ लगने वाली सीमा और एलओसी के साथ 38 साइटों में सिग्नल का विश्लेषण किया है। विश्लेषण के मुताबिक, उद्देश्य को पूरा करने के लिए 18 जगहों पर जीएसएम एंटीना की फिर से जरूरत होगी, हालांकि यह एलओसी की तरफ से कवरेज को कम कर देगा। ब्लूप्रिंट में पाक अधिकृत कश्मीर में नए बेस ट्रांसीवर स्टेशन की स्थापना के साथ-साथ भारतीय क्षेत्र में वायरलेस लोकल लूप फोन का उपयोग भी शामिल है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘Óइस योजना को स्वीकार कर लिया गया है और लागू किया जा रहा है।
वहीं, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भी पीओके में एससीओ मोबाइल टावरों की सिग्नल स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए जोर दे रही है, जैसे कि बारामुला में चाम के सामने, सोपोर के विपरीत लेप में, अपर नीलम वैली, कुपवाड़ा के सामने अठमुकम और श्रीनगर के सामने हिलन मीरा आदि जगह शामिल हैं। इसके अलावा, पाकिस्तानी सेना द्वारा मैनटेन किए जाने वाला एससीओ जम्मू-कश्मीर में टीवी कवरेज बढ़ाने के लिए मुजफ्फराबाद के नजदीक लवत, अपर नीलम और खुईराता में स्थित टीवी टावरों की ट्रांसमिशन पावर को बढ़ा रहा है।

पर्यटन के क्षेत्र में नया रूप ले रहा जशपुर, एडवेंचर व इको-टूरिज्म को दिया जा रहा बढ़ावा
बड़ी खबर: शराब दुकानों के खुलने का वायरल सच….. फर्जी आदेश सोशल मीडिया में फैला…. सरकार ने किया खंडन
नए साल के पहले दिन पर्यटकों के लिए तैयार है मैत्री बाग, इस बार टिकट विंडो पर ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा
अहमदाबाद में होगा ‘इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम, टेक्सटाइल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में निवेश के अवसरों का होगा प्रेजेंटेशन
बालोद का दुर्ग डोंगरी मंदिर है आस्था और विश्वास का केन्द्र, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की दृष्टि से अद्भूत स्थान  
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 07# 19 october 2020
Next Article English medium government school will open soon in Vaishali Nagar assembly constituency. प्रदेश कांग्रेस महासचिव अरुण सिंह सिसोदिया को मरवाही उपचुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी…. लोहारी सेक्टर का अतिरिक्त प्रभार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?