ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विनाश का एक और खेल खेलने में जुटे हैं पाक और चीन, कॉरिडोर निर्माण की आड़ में बना रहे जैविक हथियार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

विनाश का एक और खेल खेलने में जुटे हैं पाक और चीन, कॉरिडोर निर्माण की आड़ में बना रहे जैविक हथियार

By @dmin
Published: August 26, 2020
Share
विनाश का एक और खेल खेलने में जुटे हैं पाक और चीन, कॉरिडोर निर्माण की आड़ में बना रहे जैविक हथियार
विनाश का एक और खेल खेलने में जुटे हैं पाक और चीन, कॉरिडोर निर्माण की आड़ में बना रहे जैविक हथियार
SHARE

(एजेंसी)। चीन और पाकिस्तान मिलकर पिछले पांच सालों से घातक जैविक हथियार तैयार करने में जुटे हुए हैं। कोरोना वायरस के चलते सुर्खियों में आए वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को इस काम की जिम्मेदारी दी गई है। इस पूरे प्रकरण को चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) की आड़ में अंजाम दिया जा रहा है। क्लाक्सोन ने अपनी रिपोर्ट में इसका दावा किया है। 
एंथनी क्लान द्वारा लिखी गई एक रिपोर्ट के अनुसार, वुहान के वैज्ञानिक 2015 से पाकिस्तान में खतरनाक वायरस पर शोध कर रहे हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पिछले महीने चीन और पाकिस्तान ने संभावित जैव-युद्ध क्षमता का विस्तार करने के लिए तीन साल का एक गुप्त समझौता किया। 

Contents
  • खतरनाक वायरसों पर किया गया परीक्षण
  • सीपीईसी की आड़ में किया गया परीक्षण
  • आम नागरिकों का लिया गया खून का नमूना

खतरनाक वायरसों पर किया गया परीक्षण

वुहान और पाकिस्तानी वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे शोध की रिपोर्ट एक स्टडी पेपर में भी छपी है। इसमें ‘जूनोटिक पैथाजंस (जानवरों से इंसानों में आने वाले वायरस)Ó की पहचान और लक्षणों के बारे में बताया गया है।
रिसर्च में वेस्ट नील वायरस, मर्स-कोरोनावायरस, क्रीमिया-कॉन्गो हेमोरजिक फीवर वायरस, थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम वायरस और चिकनगुनिया पर भी प्रयोग किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में इन बीमारियों के लिए कोई भी वैक्सीन नहीं है और इन्हें दुनिया के कुछ सबसे संक्रामक और खतरनाक वायरसों में गिना जाता है। 

सीपीईसी की आड़ में किया गया परीक्षण

अध्ययनों में से एक ने वुहान के राष्ट्रीय वायरस संसाधन केंद्र को वायरस संक्रमित सेल्स मुहैया कराने के लिए शुक्रिया भी कहा था। इन पांचों अध्ययनों को चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) की आड़ में अंजाम दिया गया है। 
पांच अध्ययनों को दिसंबर 2017 और इस साल 9 मार्च के बीच प्रकाशित किया गया था और जिससे नए वुहान-पाकिस्तान सैन्य जैव कार्यक्रम के बारे में पता चलता है। हालांकि, इन अध्ययनों की पाकिस्तानी सेना से लिंक होने की जानकारी नहीं है। 

आम नागरिकों का लिया गया खून का नमूना

रिपोर्ट के मुताबिक रिसर्च के लिए हजारों पाकिस्तानी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का खून का नमूना लिया गया। इनमें वे लोग शामिल थे जो जानवरों के साथ काम करते थे और दूरदराज के इलाकों में रहते थे।
सीपीईसी चीन की विशाल बीआरआई अवसंरचना परियोजना का प्रमुख घटक है, जिसकी घोषणा 2015 में की गई थी। चीनी औपनिवेशिक विस्तार के रूप में बीआरआई की आलोचना की गई थी और कहा गया कि बीजिंग इसकी मदद से कम विकसित देशों के ऊपर कर्ज का दबाव बढ़ा रहा है। कर्ज न देने की स्थिति में होने पर वह इन देशों की संपत्तियों पर कब्जा कर रहा है।

पूर्व सांसद दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में हर साल 8 मार्च को होगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, सीएम साय की घोषणा
पांच राज्यों में सर्वाधिक संक्रमण… बीते 24 घंटों में सामने आए 70 हजार के करीब नए मामले… 4 हजार के करीब मौतें
साढ़े 6 हजार से ज्यादा गाँवों की बदलेगी तस्वीर और तकदीर, केन्द्र के इस नए प्रोजेक्ट से होंगे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के काम
CG Breaking : चपरासी से बीईओ कार्यालय के बाबू ने मांगी 20 हजार की रिश्वत, एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा
राजनीति में कदम रखने के लिए तैयार हैं दादा? बंगाल दौरे पर मुलाकात कर सकते हैं अमित शाह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं कर्ज में दी गई छूट पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश: अपना रुख स्पष्ट करें सरकार
Next Article Shivraj Sarkar bought world's best business class plane शिवराज सरकार ने खऱीदा दुनिया का बेहतरीन बिजनेस क्लास प्लेन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?