ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के जीवन पर बनेगी फिल्म, विद्या बालन निभाएंगी किरदार और अमिताभ होंगे उनके नाना के किरदार में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के जीवन पर बनेगी फिल्म, विद्या बालन निभाएंगी किरदार और अमिताभ होंगे उनके नाना के किरदार में

By @dmin
Published: December 25, 2020
Share
SHARE

आप सभी को जानकर ख़ुशी होगी छत्तीसगढ़ की पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के जीवन पर जल्द ही हिंदी फिल्म बनने वाली है। उनका चरित्र किरदार बालीवुड अभिनेत्री विद्या बालन और उनके नाना का किरदार महानायक अमिताभ बच्चन निभाएंगे। इस सिलसिले में तीजन बाई से मुलाकात करने और छत्तीसगढ़ी भाषा सीखने के लिए विद्या बालन जल्द ही रायपुर आएंगी। तीजन बाई पंडवानी गायन के क्षेत्र में देश-विदेश में प्रसिद्ध है। फिल्म निर्माता कंपनी ने तीजन बाई के साथ औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं, उनकी सहमति ले ली है। अब सिर्फ इंतजार है फिल्म के निर्माण का। संभावना जताई जा रही है, अगले साल फरवरी-मार्च से शूटिंग शुरू हो जाएगी।

Contents
  • नाना से सुनती थीं महाभारत की कहानियां
  • विद्या को घर आने से तीजन बाई ने किया मना

नाना से सुनती थीं महाभारत की कहानियां

तीजन बाई दुर्ग जिले के गनियारी (भिलाई) की निवासी हैं। उनके पिता का नाम हुनुकलाल परधा और नाना का नाम ब्रजलाल था। बचपन में वह अपने नाना से महाभारत की कहानियां सुनती थीं। पूरी कथा उन्हें कंठस्थ हो गई। तंबूरे के साथ गाये जाने वाले लोक गीत-नाट्य पंडवानी की वह पहली महिला गायिका बनीं। वह खड़े होकर गाये जाने वाली कापालिक शैली को अपनाती हैं। इस विधा ने उनकी ख्याति का तेजी से बढ़ाया। अभिनेता, निर्देशक व नाट्य लेखक हबीब तनवीर ने उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

विद्या को घर आने से तीजन बाई ने किया मना

पद्म विभूषण तीजन बाई ने कहा कि फिल्म निर्माता कंपनी से बातचीत हो गई है। पिछले दिनों ही उन्हें बताया गया था कि उनकी जीवनी के बारे में जानकारी लेने और छत्तीसगढ़ी सीखने अभिनेत्री विद्या बालन उनके पास आने वाली हैं। इस पर उन्होंने कहा कि नहीं मेरे घर बिल्कुल भी नहीं आएं। मैं बाहर ही किसी क्षेत्र में उनसे मुलाकात कर लूंगी। तीजन बाई को साल 2003 में पद्मभूषण और साल 2019 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

भसीन का पुतला फूंकने और कांग्रेस मानसिकता वाले को दे दी टिकट, दुखी है भसीन की आत्मा!
टीके की कमी होगी दूर? भारत को मई के अंत तक मिलेगी Sputnik-V की 30 लाख डोज, 85 करोड़ वैक्सीन्स का होगा प्रोडक्शन
धान के अवैध परिवहन पर बोले CM Baghel- अंतर्राज्यीय सीमाओं पर रहे मुस्तैद, किसानों को न हो परेशानी
आम्रपाली मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला: खरीदारों को मिलेगा बकाया लोन, अधूरे प्रोजेक्ट होंगे पूरे
AirAsia की फ्लाइट से टकराया पक्षी, इमरजेंसी लैंडिंग… लखनऊ से कोलकाता जा रही थी फ्लाइट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Without fastag, no vehicle will run nor will you get third party insurance बिना फास्टैग न वाहन चलेंगे और न ही मिलेगा थर्ड पार्टी बीमा…. केन्द्र सरकार ने अनिवार्य किया फास्टैग…. एक जनवरी के बाद नहीं मिलेगा मौका
Next Article दर्शकों के चहेते मन कुरैशी को मिला पब्लिक च्वॉइस अवार्ड
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?