ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे फेडरर और जोकोविच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे फेडरर और जोकोविच

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

मेलबर्न । मौजूदा चैंपियन नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर ने रविवार को यहां ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली, जबकि महिला एकल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एशलीग बार्टी भी अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रहीं। सर्बिया के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जोकोविच ने रॉड लीवर एरेना में अर्जेंटीना के 14वी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डिएगो श्वार्जमैन को 6-3, 6-4, 6-4 से हराकर 11वीं बार टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह बना ली।
फेडरर ने हंगरी के मार्टन फुकसोविक्स के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की और 4-6, 6-1, 6-2, 6-2 से जीत दर्ज करके 57वीं बार ग्रैंडस्लैम क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया। मंगलवार को वह जब अमेरिका के टेनिस सैंडग्रेन का सामना करेंगे, तो यह 38 वर्षीय स्विस खिलाड़ी का ऑस्ट्रेलियन ओपन में रेकॉर्ड 15वां क्वॉर्टर फाइनल होगा। सैंडग्रेन ने इटली के 12वें वरीय फैबियो फोगनिनी को पराजित किया।
जोकोविच को क्वॉर्टर फाइनल में मिलोस राओनिच का सामना करना होगा जिन्होंने अब तक एक भी सेट नहीं गंवाया है। कनाडा के इस 32वें वरीय खिलाड़ी ने क्रोएशिया के मारिन सिलिच को 6-4, 6-3, 7-5 से पराजित किया।
ग्रैंडस्लैम टूर्नमेंट में 46वीं बार क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे जोकोविच ने कहा, मिलोस टूर में सबसे लंबे कद के खिलाड़ियों में से एक है और उनकी सर्विस दमदार है। मुझे उनकी तीखी सर्विस के लिए तैयार रहना होगा। जोकोविच ने कहा कि मैं कितनी अच्छी तरह से रिटर्न करता हूं यह काफी महत्व रखता है।
महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी बार्टी ने अमेरिका की 18वीं वरीय एलिसन रिस्के को 6-3, 1-6, 6-4 से हराया। उनका सामना अब चेक गणराज्य की 27वीं वरीय पेत्रा क्वितोवा से होगा। क्वितोवा ने यूनान की 22वीं वरीय मारिया सक्कारी को तीन सेट तक चले मैच में 6-7 (4/7), 6-3, 6-2 से हराया। अमेरिका की पंद्रह वर्षीय कोको गॉफ का सफर भी चौथे दौर में थम गया। उन्होंने पहला सेट अपने नाम किया था लेकिन आखिर में उन्हें हमवतन सोफिया केनिन से 6-7 (5/7), 6-3, 6-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस बीच ट्यूनीशिया की ओनस जेबुर भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। उन्होंने चीन की 27वीं वरीय वांग कियोंग को 7-6 (7/4), 6-1 से उलटफेर का शिकार बनाया। जेबुर किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली अरब देशों की पहली महिला खिलाड़ी है। वांग ने तीसरे दौर में सेरेना विलियम्स को हराया था।

भिलाई को प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने महापौर देवेंद्र यादव ने बाटी, बायोडिग्रेडेबल कैरी
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा… प्रदेश में फोरेंसिक लैब की स्थापना के लिए करें पहल… जाने बैठक की बड़ी बातें
संदीप पादिल भी टेस्ट प्रारुप में बदलाव के खिलाफ
छज्जा के कारण नहीं बन पा रहा था पीएमवाय योजना का आवास
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की अपनी प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आदित्य ठाकरे का केंद्र पर हमला, बोले- स्कूलों का राजनीतिकरण नहीं बर्दाश्त होगा
Next Article आईबी कर्मचारी के शरीर पर चाकू से 12 वार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?