ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : फर्जी कंपनी खोलकर लोन देने के बहाने वसूले 8 लाख, ऑफिस बंद कर भागने से पहले चढ़े पुलिस के हत्थे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : फर्जी कंपनी खोलकर लोन देने के बहाने वसूले 8 लाख, ऑफिस बंद कर भागने से पहले चढ़े पुलिस के हत्थे

By Mohan Rao
Published: April 14, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

भिलाई। शहर में ठगी का जाल बिछाकर लोगों से पैसे ऐंटकर भागने की तैयारी कर रहे तीन बदमाशों को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाशों ने शहर के लोगों को लोन देने का लालच दिया। 50 से 1 लाख रुपए आसान किश्तों में देने के लिए फर्जी फाइनेंस कंपनी का दफ्तर खोल दिया। शहर के लोगों से करीब 8 लाख रुपए वसूले और भागने की फिराक में थे। इस दौरान पुलिस को भनक लगी। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके दफ्तर को सील किया। इस मामले में धारा 420, 34 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 411 चौहान पार्क व्यू कोहका रोड जुनवानी में फिन आर्बिट फायनेंस सर्विसेस नाम से दफ्तर का संचालन हो रहा था। शातिरों ने अखबारों में विज्ञापन देकर आसान किश्तों में लोन देने का झांसा दिया। मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी जितेन्द्र सिंह, रोहित सिंह, धार निवासी योगेन्द्र रविन्द्र पाटीदार एवं राहुल ने आम लोगों को आसान शर्तो पर ऋण सुविधा न्यूनतम कागजी कार्यवाही किफायती ब्याज दरों पर देने का प्रलोभन दिया।

कंपनी ने 50000 रुपए पर्सनल लोन व 100000 रुपए ग्रुप लोन देने का विज्ञापन छपवाया और अखबरों के साथ पैंपलेट डलवाकर प्रचार प्रसार करवाया। यही नहीं सेल्स एक्सीक्युटिव के माध्यम से प्रचार प्रसार कर प्रलोभन दिया। लोन के एवज में 2000 से लेकर 5000 रुपए तक की वसूली गई। इस तरह शहर के लगभग 300 से ज्यादा लोगों से 8 लाख रुपए तक की वसूली कर ऑफिस बंद कर भागने की फिराक में थे। पुलिस को खबर लगी तो दफ्तर में दबिश देकर जितेन्द्र सिंह, रोहित सिंह, योगेन्द्र रविन्द्र पाटीदार को गिरफ्तार किया गया है।

Gustakhi Maaf: हर अपराध के पीछे मानसिक रोग का हाथ
बड़ी खबर: नगर निगम भिलाई के चुनाव का रास्ता हुआ साफ…. परिसीमन को लेकर लगाई गई याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज
71 विधायकों को दोबारा मिले टिकट, हाईकमान के आदेश का करूंगा पालन-मोहन मरकाम
चंद्रयान-3 लॉन्च : चांद छूने रवाना हुआ हमारा चंद्रयान, 50 दिन बाद छुएगा चंद्रमा की सतह
Huawei की अल्ट्रा-प्रीमियम GT5 स्मार्टवॉच इमोशनल वेलबीइंग असिस्टेंट, एआई-पावर्ड स्पोर्ट्स और फिटनेस ट्रैकिंग के साथ, अब फ्लिपकार्ट और अमेज़ॅन पर उपलब्ध है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर पुलिस ने पकड़ा शातिर गैंग : ATM कार्ड बदलकर करते थे खाता खाली… निशाने पर बुजुर्ग
Next Article छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार ने बढ़ाई टेंशन, बीते 24 घंटें में 370 नए केस, पिछले एक सप्ताह में 12 सौ से ज्यादा मामले

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?