ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैशाली नगर में भाजपा प्रत्याशी चयन के लिए ऑनलाइन वोटिंग, सोशल मीडिया में वायरल हो रहे लिंक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

वैशाली नगर में भाजपा प्रत्याशी चयन के लिए ऑनलाइन वोटिंग, सोशल मीडिया में वायरल हो रहे लिंक

By Mohan Rao
Published: July 29, 2023
Share
वैशाली नगर विधानसभा में प्रत्याशी चयन के लिए इस प्रकार भेजा जा रहा लिंक
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर वैशाली नगर विधानसभा में प्रत्याशी चयन के लिए ऑनलाइन वोटिंग हो रही है। कुछ नेताओं के नाम से सोशल मीडिया में जनमत मांगा जा रहा है। इस सीट पर दावेदारों की लंबी चौड़ी लिस्ट है। इस प्रकार का सर्वे की जानकारी मिलने के बाद पार्टी के शीर्ष नेताओं ने इसे बोगस कहा है और इस प्रकार का जनमत कराने वालों पर एफआईआर तक की मांग की गई है।

बता दें वैशाली नगर विधानसभा सीट विधायक विद्यारतन भसीन के स्वर्गवास के बाद से खाली है। आने वाले कुछ माह में छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में चुनाव होने हैं। विद्यारतन भसीन के निधन के बाद इस सीट पर दावेदारों की लंबी लिस्ट बन गई है। ऐसे में कुछ गुटों ने अपने नेता का नाम आगे करने के लिए सोशल मीडिया में वोटिंग वार शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी लगने के बाद पार्टी में विरोध भी शुरू हो गया है। कुछ नेताओं का कहना है कि इसको लेकर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

अलग अलग लिंक से वोटिंग
वैशाली नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी को लेकर मारामारी का यह आलम है कि सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि अलग अलग लिंक से वोटिंग की जा रही है। बकायदा वाट्सएप और अन्य माध्यमों से लोगों के पास लिंक भेजकर पोलिंग में हिस्सा लेने कहा जा रहा है। यही नहीं वोटिंग के आंकड़े भी भेजने की बात सामने आ रही है। इधर इस पूरे ऑनलाइन वोटिंग में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले कुछ वरिष्ठ भाजपा नेताओं की भौंहें तन गई है क्योंकि उनके नाम इस वोटिंग लिस्ट से गायब है।

दिव्या भसीन से लेकिन संगीता शाह तक के नाम
ऑनलाइन वोटिंग की लिंक वायरल हो रही है उसमें वैशाली नगर क्षेत्र से लेकर बाहरी नेताओं के नाम भी हैं। दिवंगत विधायक विद्यारतन भसीन की बेटी दिव्या भसीन, ताजा-ताजा राजनीति में आने वाली सिंपलेक्स समूह की संगीता शाह से लेकर राकेश पाण्डे, मनीष पाण्डेय, भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, डॉ दीप चटर्जी, भोजराज सिन्हा, रिकेश सेन जैसे नाम शामिल है। कहा जा रहा है कि इस तरह की ट्रिक अपने आकाओं को खुश करने के लिए अपनाया जा रहा है। हालांकि इस वायरल वोटिंग में शामिल नेता इसमें अपना हाथ होने से इंकार कर रहे हैं।

CG Elections 2023 : दूसरे चरण के लिए पांचवे दिन जमा हुए 372 नामांकन, अब तक 474 अभ्यर्थियों ने भरे 740 नामांकन पत्र
IPL 2020 से बाहर होने वाली सीएसके इस साल सबसे पहले फाइनल में पहुंची, धोनी की ‘बूढ़ी टीम’ ने ऐसे पलटी बाजी
फ्यूचर विजन ग्लोरी अवार्ड्स 2023: 25 जुलाई तक कर सकते हैं नॉमिनेशन
भोरमदेव मंदिर : अद्वितीय शिल्पकला और आस्था का जीवंत काव्य, नागर शैली का उत्कृष्ट उदाहरण
भिलाई में अग्रवाल समाज कराने जा रहा अनोखी प्रतियोगिता, IPL की तर्ज पर होगा APL… जानिए इसकी खास बातें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रमिक सम्मेलन में सुशील सन्नी अग्रवाल ने किया 89 लाख से अधिक राशि का चेक वितरण, विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 286 # 29 July 2023

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?