ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कार से चला रहा था ऑनलाइन सट्टा, पुलिस को लगी भनक और पकड़ाया सटोरिया… कार भी जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

कार से चला रहा था ऑनलाइन सट्टा, पुलिस को लगी भनक और पकड़ाया सटोरिया… कार भी जब्त

By Mohan Rao
Published: August 4, 2024
Share
पुलिस की गिरफ्त में सटोरिया
SHARE

भिलाई। भट्टी पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेड्डी अन्ना पैलन नंबर 128 चला रहे युवक को गिरफ्तार किया है। युवक द्वारा कार से ऑनलाइन सट्टा खिलवाया जा रहा था। पुलिस को भनक लगी और घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 आईफोन व 1 स्मार्ट फोन बरामद किया जिससे ऑनलाइन गेमिंग चला रहा था। इसके अलावा पुलिस ने लाखों का हिसाब किताब, आरोपी के कब्जे से 2 मोबाईल, 5 एटीएम कार्ड, 5 सिम कार्ड, नगदी रकम 1043 रुपए व एक स्वीफ्ट डिजायर कार जुमला किमती 8.73 लाख रुपए बरामद किया है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि खुर्सीपार निवासी हर्ष कुमार स्वीफ्ट डिजायर कार में विवेकानंद गार्डन सेक्टर 01 भिलाई के पार्किंग में कार खड़ी कर ऑनलाईन गैमिंग सट्टा का कारोबार मोबाइल फोन के से कर रहा है। सूचना पर टीम द्वारा घेराबंदी कर विवेकानंद गार्डन के पास स्वीफ्ट डिजायर कार क्रंमाक सीजी 07 सीएम 6044 के अंदर बैठे युवक को पकड़कर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में वह गुमराह करता रहा लेकिन कड़ाई दिखाने पर उसने सच उगल दिया।

युवक ने बताया कि ऑनलाईन गैंमिग सट्टा रेड्डी अन्ना 128 नंबर पैनल के माध्यम से सट्टा खिलवा रहा था। उसका मोबाइल जांच करने पर उक्त ऑनलाईन गैमिंग सट्टा के 6,37,330 रुपए पैसों के लेनदेन के संबध में हिसाब किताब व वाट्सअप ग्रुप मिला। युवक द्वारा ऑनलाईन गैंमिग सट्टा के कारोबार में उपयोग किए जा रहे 2 मोबाइल, 5 विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड, 5 सिम  कार्ड, नगदी रकम 1043 रुपए, घटना में प्रयुक्त कार स्वीफ्ट डिजायर क्रंमाक सीजी 07 सीएम 6044 जुमला किमती 8,73,000 रुपए जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 7,8 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई। उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई भट्टी से एएसआई प्रमोद सिंह, शमित मिश्रा, नागेन्द्र बंछोर, आरक्षक जी.जगमोहन, विशवजीत सिंह, हिरेश साहू, मनीष टन्डे, एसीसीयू से आरक्षक राकेश अन्ना, गुनित निर्मलकर की उल्लेखनीय भूमिका रही।

तीसरी लहर की शुरुआत? एक दिन में 47,092 नए कोरोना केस, एक्टिव मामले 4 लाख के करीब
सुरंग में 700 करोड़ की संपत्ति: कोड वर्ड में करोड़ों का लेन-देन, डिकोड करने में जुटा आयकर विभाग
रायपुर ऑटो एक्सपो में हाईकोर्ट ने दी दखल, वाहनों की खरीदी पर मिल रही छूट पर लगाई रोक, सुनवाई कल
कोरोना ब्रेकिंंग: जिले में आज मिले 36 नए मरीज….. जाने कहां कहां से आज आए नए केस
भंडारगृह निगम अध्यक्ष वोरा ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा… शाखा प्रबंधकों की सुनी समस्याएं त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक देवेंद्र 12 अगस्त को निकालेंगे विशाल कांवड़ यात्रा, शिवनाथ का जल लेकर देव बलौदा में करेंगे अभिषेक
Next Article भिलाई भाजपा कार्यालय में दिखी हरेली की धूम, विधायक रिकेश ने किया सुआ नृत्य

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?