ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वाहन शाखा में पौधारोपण के साथ शुरू हुआ वन होम वन ट्री अभियान… भिलाई निगम क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के लिए वृहदस्तर पर किया गया पौधारोपण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

वाहन शाखा में पौधारोपण के साथ शुरू हुआ वन होम वन ट्री अभियान… भिलाई निगम क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के लिए वृहदस्तर पर किया गया पौधारोपण

By @dmin
Published: July 6, 2021
Share
One Home One Tree campaign started with plantation in vehicle branch
One Home One Tree campaign started with plantation in vehicle branch
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए वृहदस्तर पर पौधारोपण की शुरूआत की गई। शहर के हर गली मोहल्ले, गार्डन, स्कूल, कॉलेजों सहित सड़क के किनारे हरियाली बढ़ाने 6 जुलाई को निगम प्रशासन द्वारा वाहन शाखा में जनप्रतिनिधि, पत्रकार बंधु और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर शुरूआत हर घर एक पौधा अभियान की शुरूआत की गई। जिला प्रशासन के सहयोग से हरियर भिलाई, सुंदर भिलाई के लिए वन होम वन ट्री अभियान के तहत मंगलवार को निगम के सभी जोन कार्यालयों में आम नागरिकों को पौधारोपण के लिए अपील करते हुए नि:शुल्क पौधा वितरण किया और सभी जोन कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारियों ने पौधारोपण कर संरक्षित करने का संकल्प भी लिए। एक साथ वृहदस्तर पर लगे पौधे बढ़ेंगे तो वाहन शाखा ऑक्सीजोन में तब्दील हो जाएगा।

एक पौधा लगाना है, प्रकृति को बचाना है के उद्देशय के तहत निगम प्रशासन द्वारा वन होम वन ट्री अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, कलेक्टर व भिलाई निगम प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता यूके धूलेन्द्र, भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू, प्रदेश सचिव छग कांग्रेस कमेटी अरूण सिसोदिया, एल्डरमेन नरसिंह नाथ, न्यू प्रेस क्लब भिलाई के अध्यक्ष भावना पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ने भिलाईनगर रेलवे स्टेशन के पास निगम के वाहन शाखा परिसर में हरियाली बढ़ाने के लिए फलदार एवं छायादार पौधा रोपित किए।

इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने नागरिकों से अपील किया कि जहां हरियाली वहां खुशहाली के उद्देश्य से हर परिवार को कम से कम एक पौधा रोपित कर उसका संरक्षण करते हुए हरियर भिलाई में सभी को अपनी सहभागिता देनी चाहिए। अधिक से अधिक संख्या में पेड़ बढ़ेगे तो बढ़ते तापमान से नियंत्रण तथा ऑक्सीजन के रूप में शुद्ध हवा मिलेगी इसके लिए पौधारोपण एकमात्र विकल्प है। वृहदस्तर पर पौधारोपण होने से वाहन शाखा परिसर ऑक्सीजोन के रूप में तब्दील हो गया।

आम नागरिक भी हुए पौधारोपण अभियान में शामिल
हर घर एक पौधा अभियान में स्वफूर्त होकर शामिल हो और प्रकृति को संरक्षित करने में सभी अपनी सहभागिता निभाए इसके लिए भिलाई निगम द्वारा शहर के सभी संगठन, व्यापारी, एनजीओ, सामाजिक कार्यकताओं, स्कूल – कॉलेज प्रबंधन व आम नागरिकों से हर घर एक पेड़ अभियान के तहत पौधारोपण के लिए अपील करते हुए नि:शुल्क पौधा वितरण किया गया। निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी पौधारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए दिए गए निर्देश के तहत सभी जोन कार्यालयों में पौधारोपण किया गया, ताकि निगम परिसर में आने वाले नागरिकों को बैठने के लिए पेड़ों की शीतल छाया मिल सके। वाहन शाखा में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में एल्डरमेन, पत्रकार साथी भी शामिल हुए एक एक पौधा रोपित कर पौधारोपण के लिए आव्हान किए।

7600 पौधे रोपित किए वितरण
निगम क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के लिए नागरिकों ने पिछले साल की तरह इस बार भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण अभियान में शामिल हुए हरियाली बढ़ाने अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाई। शहर विभिन्न सामाज, स्वयंसेवी संस्थाओं व नागरिकों को निगम की ओर से 5900 पौधा वितरण किया गया तथा निगम द्वारा 1700 नग पौधे रोपित किए गए। जोन 01 नेहरूनगर में 2000 नग वितरण एवं 400 रोपित, जोन 02 वैशालीनगर में 1000 नग वितरण एवं 200 रोपित, जोन 03 मदर टेरेसा नगर में 1200 नग वितरण एवं 200 रोपित, जोन 04 शिवाजी नगर में 1000 नग वितरण एवं 800 रोपित और जोन 05 टाउनशिप में 700 नग वितरण एवं 100 पौधे रोपित किया गया। इस तरह कुल 7600 पौधे निगम प्रशासन एवं नागरिकों द्वारा खाली जगह में अपनी सुविधा अनुसार रोपित कर संरक्षित करने का संकल्प लिए।

फर्जी जातिप्रमाण पत्र : गिरफ्तारी से बचने ऋचा जोगी ने लगाई हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी
बदलते मौसम में भी श्रीराम सुपर 1 एसआर 14 और 303 गेहूं बीज से मिल रहे किसानों को सबसे बेहतर परिणाम
Crime News: दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 लाख के ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार
चीन ने ताइवान में उड़ाए तीन दिन में 100 लड़ाकू विमान, भड़के अमेरिका की चेतावनी
प्रिंसिपल का ट्रांसफर रुकवाने इस स्कूल में छात्रों ने जड़ा ताला… धरने पर बैठे छात्रों ने कहा- जब तक तबादला रुकेगा नहीं जारी रखेंगे आंदोलन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आपकी वजह से मोदी हो रहे और मजबूत, केंद्र पर दादागिरी का आरोप सीएम ममता बनर्जी ने किया, बंगाल में खेला होबे दिवस का ऐलान, कहा- जनता ने किया है पसंद
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार चारधाम यात्रा को लेकर सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?