ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कल से पूरे देश में गरीबों के लिए लागू होगा ‘एक देश, एक राशन कार्ड’, नियम में हुआ बदलाव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कल से पूरे देश में गरीबों के लिए लागू होगा ‘एक देश, एक राशन कार्ड’, नियम में हुआ बदलाव

By @dmin
Published: May 31, 2020
Share
https://khadya.cg.nic.in/citizen/citizenhome.aspx
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कल से देश के गरीबों तक राहत पहुंचाने के लिए ‘एक देश, एक राशन कार्ड’ लागू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से होगी। इसके तहत राशन कार्ड का लाभ देश के किसी भी कोने में उठाया जा सकेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक पैकेज की घोषणा करते समय इसका जिक्र किया था। मोदी सरकार की इस योजना से 67 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। 

Contents
  • मौजूदा समय में यह है नियम
  • ऐसे होगी लाभार्थियों की पहचान
  • भारत का कोई भी नागरिक कर सकता है अप्लाई
  • धारकों को इतने में मिलेगा चावल-गेहूं
  • 30 सितंबर तक आधार से करना होगा लिंक

मौजूदा समय में यह है नियम

मौजूदा समय में जिस जिले का राशन कार्ड बना होता है, आपको उसी जिले में राशन मिल सकता है। वहीं अगर आप जिला बदल लेते हैं तो इसका फायदा आपको नहीं मिलता। इससे गरीबों को आसानी से सस्ती कीमत पर अनाज मिलता है। एक देश, एक राशन कार्ड लागू होने के बाद गरीबी रेखा के नीचे वाले लोग किफायती कीमत पर देश के किसी कोने में राशन खरीद सकते हैं। 

ऐसे होगी लाभार्थियों की पहचान

इस सरकारी योजना के तहत पीडीएस के लाभार्थियों की पहचान उनके आधार कार्ड पर इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल (POS) से की जाएगी। देश में इस योजना को लागू करने के लिए सभी पीडीएस दुकानों पर पीओएस मशीनें लगाई जाएंगी। जैसे ही राज्य सभी पीडीएस दुकानों पर पीओएस मशीन की रिपोर्ट देंगे, वैसे ही उन्हें ‘एक देश, एक राशन कार्ड’ योजना में शामिल कर लिया जाएगा।
मालूम हो कि मोदी सरकार की इस योजना से लाभार्थी देश के किसी भी हिस्से में किसी भी राशन डीलर से अपने कार्ड पर राशन ले सकते हैं। लाभार्थियों को अपना पुराना राशन कार्ड सरेंडर नहीं करना होगा और पुराने कार्ड की जगह नया राशन कार्ड बनवाना होगा।

भारत का कोई भी नागरिक कर सकता है अप्लाई

अगर आप भारत के नागरिक हैं, तो इस राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। माता-पिता के राशन कार्ड में 18 साल से कम उम्र के बच्चों को जोड़ा जाएगा।

धारकों को इतने में मिलेगा चावल-गेहूं

राशन कार्ड धारकों को पांच किलो चावल तीन रुपये किलो की दर से और गेहूं दो रुपये किलो की दर से मिलेगा। कार्ड दो भाषाओं में – स्थानीय भाषा और हिन्दी अथवा अंग्रेजी में जारी होगा।

30 सितंबर तक आधार से करना होगा लिंक

राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। इस संदर्भ में केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने कहा है कि अभी आधार से जुड़े नहीं होने के बावजूद राशन कार्डधारकों को राशन मिलता रहेगा। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी लाभार्थी को उसके हिस्से का राशन देने से मना नहीं किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 23 को इंडोर स्टेडियम में सामूहिक विवाह का आयोजन, 50 बेटियों के हाथ होंगे पीले
न्यू ईयर को इन मिनी रोमांटिक सीरीज के साथ बनाएं खास, मुफ्त में मिलेगा प्यार का खूबसूरत एहसास
बेकाबू हुआ कोरोना: लगातार तीसरे दिन एक लाख से अधिक नए मरीज, बीते 24 घंटे में ही 1.31 लाख केस, 780 मौतें
रायपुर के मोवा इलाके में बीती रात हुई ऐसी चोरी…. पुलिस हैरान कि क्या ऐसा भी होता है… जाने क्या हुआ ऐसा
Accident in Bhilai : तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत… हाइवा छोड़ थाने पहुंचा ड्राइवर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Initiative by CM Baghel: Now special train will leave for UP workers on June 5 रेलवे अपडेट: आज से 4 माह पहले बुक कराएं ट्रेनों के टिकट, तत्काल कोटा भी शुरू
Next Article सेना की अहम सूचनाएं पाकिस्तान पहुंचा रहा अवैध टेलीफोन एक्सचेंज, एक गिरफ्तार सेना की अहम सूचनाएं पाकिस्तान पहुंचा रहा अवैध टेलीफोन एक्सचेंज, एक गिरफ्तार

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?