ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कभी घुटनों के बल चलने की थी मजबूरी, अब बोन टीबी को मात देकर बनी नवोदय विद्यालय की छात्रा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Other

कभी घुटनों के बल चलने की थी मजबूरी, अब बोन टीबी को मात देकर बनी नवोदय विद्यालय की छात्रा

By Mohan Rao
Published: November 16, 2026
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व और संवेदनशील पहल ने सुकमा जिले की एक होनहार बेटी के जीवन में नया उजाला भर दिया है। कभी गंभीर बीमारी के कारण घुटनों के बल चलने को मजबूर रहीं दीपिका नाग ने अपनी मेहनत और शासन की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दम पर हड्डी की टीबी (बोन टीबी) जैसी गंभीर बीमारी को मात दे दी है। आज वह जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11वीं की मेधावी छात्रा के रूप में अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण कर रही हैं।

सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड के ग्राम बकुला घाट निवासी स्व. तुलसीराम नाग की पुत्री दीपिका को वर्ष 2020 में गंभीर शारीरिक तकलीफ के चलते जिला अस्पताल लाया गया था। स्थिति यह थी कि वह अपने पैरों पर खड़े होने में भी असमर्थ थीं और घुटनों के बल चलने को मजबूर थीं। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुशवाहा ने गहन जांच के बाद पाया कि दीपिका को “बोन टीबी“ है। स्वास्थ्य अमले ने बच्ची को बाहर रेफर करने के बजाय जिले में ही सर्वाेत्तम चिकित्सा देने का निर्णय लिया। एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रखकर उनकी सघन निगरानी की गई।

’निःशुल्क उपचार और पोषण सहायता बनी संजीवनी’

जिला प्रशासन सुकमा के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता के चलते लगभग दो वर्षों तक दीपिका का निरंतर और पूरी तरह निःशुल्क उपचार चला। इसके साथ ही, “राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम“ के तहत उन्हें नियमित जांच और पोषण आहार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान दीपिका का वजन 15 किलोग्राम बढ़ा। बीमारी को हराने के बाद दीपिका ने अपने दृढ़ संकल्प के बल पर प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय, सुकमा की प्रवेश परीक्षा पास की और आज वह अपनी पढ़ाई पूरी लगन के साथ कर रही हैं। प्रशासन की ओर से लगातार स्वास्थ्य मॉनिटरिंग का सिलसिला आज भी जारी है।

हाल ही में दिवाली की छुट्टियों के दौरान जिला टीबी समन्वयक जयनारायण सिंह ने दीपिका के घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का फॉलोअप लिया। इस दौरान उन्हें वर्ष 2020 की वह पुरानी तस्वीर दिखाई गई जब वह अस्पताल में भर्ती थीं। अपनी उस तस्वीर को देखकर दीपिका भावविभोर हो उठीं और उनके चेहरे पर एक संतुष्टि भरी मुस्कान बिखर गई। दीपिका और उनके परिवार ने नया जीवन और बेहतर भविष्य देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। सुकमा की यह बेटी आज क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।

भाजपा में शामिल हो सकती है राधिका खेड़ा, अजय चंद्राकर ने किया स्वागत
अमृत 2.0 “कैच द रेन” अभियान के तहत शहरी जल संरक्षण में राष्ट्रीय मॉडल बनकर उभरा कोरबा
Breaking News : महादेव आईडी के सटोरियों पर एक और बड़ी कार्रवाई, सिवनी मध्यप्रदेश से पकड़ाए 10 सटोरिए
सुकमा में क्षितिज’ कोचिंग के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 में किया शानदार प्रदर्शन
 ‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन सख्त, धमतरी में 1660 कट्टा धान जब्त
Next Article भिलाई में जिला स्तारीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, सांसद बघेल हुए शामिल

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?