ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रदेश भर में चला नशामुक्ति जागरूकता अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedSurajpur

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रदेश भर में चला नशामुक्ति जागरूकता अभियान

By Poonam Patel
Published: June 1, 2026
Share
युवाओं और ग्रामीणों को तंबाकू एवं नशे से दूर रहने का दिया संदेश
युवाओं और ग्रामीणों को तंबाकू एवं नशे से दूर रहने का दिया संदेश
SHARE

रायपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में नशामुक्ति एवं जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर श्रीमती विनीता वार्नर के मार्गदर्शन तथा सचिव पायल टोपनो के निर्देशन में संपन्न हुआ।

अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, संगोष्ठियां और जनसंवाद आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। थानों में नियुक्त पैरालीगल वॉलेंटियर्स द्वारा विभिन्न स्थानों पर लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।

मुख्य कार्यक्रम सबरी सेवा संस्थान द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र सूरजपुर एवं ग्राम नमदगिरि में आयोजित किया गया। इसके अलावा वृद्धाश्रम सूरजपुर, गणेशपुर बाजार, थाना परिसर चांदनी, थाना परिसर प्रेमनगर सहित ग्राम बारगीडीह, बड़सरा, डुमरिया, दवाना, कुरुवां, केवड़ा और हर्राटिकरा में भी जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं।

कार्यक्रम में हेल्थ वर्कर रामलाल यादव एवं पैरालीगल वॉलेंटियर सत्य नारायण ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य और समाज दोनों के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने बताया कि युवाओं को आकर्षक विज्ञापनों के माध्यम से तंबाकू उत्पादों की ओर आकर्षित किया जा रहा है, जबकि इन उत्पादों के सेवन से कैंसर, श्वसन संबंधी रोग और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

वक्ताओं ने बताया कि धूम्रपान, गुटखा, खैनी एवं जर्दा जैसे तंबाकू उत्पाद शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित करते हैं और मुख, गला, पेट एवं फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियों का कारण बनते हैं। कार्यक्रम में लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा तंबाकू पर होने वाले अनावश्यक खर्च को बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सबरी सेवा संस्थान, स्वास्थ्य विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने की PWD के कार्यों की समीक्षा, कहा- विभागीय कार्यों में न आए निगेटिव फीडबैक… अफसरों को निर्देश
स्कूली बच्चों को दी जाएगी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, स्वामी आत्मानंद कोचिंग के नाम से शुरू होगी योजना
Gustakhi Maaf: युद्धविराम पर क्या कहता है भारत
धमतरी में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सैनिक स्कूल, रक्षा मंत्रालय भेजा गया प्रस्ताव 
अक्षय कुमार की फिल्म में साउथ अभिनेता सूर्या की एंट्री, सेट से सामने आई तस्वीर…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ सरकार की जनजातीय हितैषी नीतियों से निखर रही वनांचल की खेल प्रतिभाएं विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चों को मिल रहा राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों से तैराकी का गुर
Next Article रायगढ़ में एक और हाथी शावक की मौत : ग्रामीणों ने देखा शव… नदी पार करते समय डूबने की आशंका

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?