ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उगादी पर्व पर आंध्र महिला मंडली के सदस्यों ने जमाया रंग, संगीत व नृत्य स्पर्धा में दिखी प्रतिभा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

उगादी पर्व पर आंध्र महिला मंडली के सदस्यों ने जमाया रंग, संगीत व नृत्य स्पर्धा में दिखी प्रतिभा

By Mohan Rao
Published: April 11, 2024
Share
आंध्र महिला मंडली का कार्यक्रम
SHARE

भिलाई। आंध्र महिला मंडली भिलाई नगर द्वारा पांरपरिक पर्वों को उत्साह पूर्वक मनाया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आंध्र महिला मंडली द्वारा उगादी पर्व का आयोजन आंध्रा भवन सेक्टर-5 में किया गया। कार्यक्रम में आंध्र महिला मंडली की महिलाओं ने खूब रंग जमाया। इस दौरान नृत्य स्पर्धा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। प्रतियोगिता में मंडली की महिलाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रूंगटा डेन्टल कॉलेज की प्रोफेसर लुम्बिनियन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में  50 वर्ष से कम एवं 50 वर्ष से अधिक के सदस्यों द्वारा संगीत एवं नृत्य कम्पीटिशन में प्रतिभागिता की गई। इसमें कुल 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया जिसकी प्रस्तुति के पुष्पलता रेड्डी द्वारा किया गया।

 ग्रुप ए 50 वर्ष से कम आयुवर्ग की नृत्य स्पर्धा में प्रथम वी. दुर्गा (सेक्टर-7), द्वितीय-एम. लक्ष्मी एवं तृतीय श्रावणी रही। इसी प्रकार ग्रुप बी 50 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में प्रथम पी. लक्ष्मी कल्याणी, द्वितीय के. रोजा (सिंधिया नगर) एवं तृतीय पी. श्रद्धा (स्मृति नगर) रही। इसके अलावा ग्रुप डांस में प्रथम स्थान पर तालपुरी ग्रुप, द्वितीय स्थान पर सेक्टर-1 एवं तृतीय सेक्टर-2 का ग्रुप रहा।

संगीत कम्पीटिशन के जज के रूप में एल. ललिता राव उपस्थित रही। ललिता राव कर्नाटक में म्यूजिक टीचर रही हैं और अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हैं। युवा वाहिनी की पिछले 7 साल से रेडियो एंकर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डांस काम्पिटिशन में जज के रूप में आकांक्षा जी (कत्थक डांसर) व अतिथि के रूप में टी जेपी (पार्षद-राजहरा) उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन पावनी मोहन, एम. पद्मजा ने किया। इस कार्यक्रम में आंध्र महिला मंडली की अध्यक्ष-पेरी पद्मा, उपाध्यक्ष पावनी मोहन, सचिव अनंता लक्ष्मी, तृप्ति लक्ष्मी, नाग कुमारी, विजया, निर्मला एवं समस्त कार्यकारिणी का प्रमुख योगदान रहा।

पीएम मोदी की दिवाली: जम्मू-कश्मीर के नौशेरा पहुंचे… जवनों को दी शुभकामनाएं- बोले- 130 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लाया हूं
राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार: 10 अगस्त तक प्रविष्टियां आमंत्रित…. चार श्रेणियों में मिलेंगे पुरस्कार
छत्तीसगढ़ सरकार को मिली खनिज राजस्व में ऐतिहासिक सफलता… प्रदेश को मिला 14 हजार 195 करोड़ रुपए का राजस्व
पड़ोसी देश के दर्द पर भारत का मरहम: श्रीलंका के लिए रवाना किया 40000 टन चावल, खाने का संकट जल्द होगा दूर
वरिष्ठ पत्रकार ईवी मुरली को वसुंधरा सम्मान से सम्मानित करेंगे सीएम बघेल…. कल होगा कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Politics: हर बार कुंदन बनकर चमके बृजमोहन, कांग्रेस के लिए रायपुर बना टेढ़ी खीर CG Politics: हर बार कुंदन बनकर चमके बृजमोहन, कांग्रेस के लिए रायपुर बना टेढ़ी खीर
Next Article लोकसभा चुनाव : दुर्ग में मतदान के लिए 12 अप्रैल को जारी होगी अधिसूचना, 19 अप्रैल तक नामांकन और 7 मई को मतदान

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?