ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जंबो कोविड केयर सेंटर के उद्घाटन के मौके पर केन्द्रीय मंत्री के समक्ष प्रभारी मंत्री की दो मांगे…. टाउनशिप में लोगों को मिले साफ पानी और अनुकंपा नियुक्ति के नियम करें शिथिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जंबो कोविड केयर सेंटर के उद्घाटन के मौके पर केन्द्रीय मंत्री के समक्ष प्रभारी मंत्री की दो मांगे…. टाउनशिप में लोगों को मिले साफ पानी और अनुकंपा नियुक्ति के नियम करें शिथिल

By @dmin
Published: June 10, 2021
Share
On the occasion of the inauguration of Jumbo Kovid Care Center
On the occasion of the inauguration of Jumbo Kovid Care Center
SHARE

दुर्ग। जंबो कोविड केयर सेंटर के उद्घाटन के मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने दो मांगे रखी। उन्होंने भिलाई टाउनशिप के निवासियों की शुद्ध पेयजल की समस्या केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के समक्ष रख लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना से जान गंवा चुके बीएसपी अधिकारी-कर्मचारियों की अनुकंपा नियुक्ति के लिए नियमों के शिथिलीकरण की मांग भी की।
प्रभारी मंत्री ने इस मौके पर कहा कि भिलाई टाउनशिप में लगभग 30 हजार आवासीय मकान है और इसमें 1 लाख 20 हजार लोग निवास करते हैं। यहां शुद्ध जल की स्थिति बेहद चिंताजनक है। यहां पेयजल का नमूना परीक्षण कराए जाने पर शुद्धता में समस्या आई है चूंकि यह क्षेत्र बीएसपी के अंतर्गत आता है इसलिए बीएसपी की प्राथमिकता है कि यहां पर तत्काल जल शोधन संयंत्र के आधुनिकीकरण का कार्य आरंभ किया जाए। साथ ही ब्लीचिंग एल्बम आदि मानक स्तर के प्रयुक्त किये जाएं। इसके साथ ही सीवरेज एवं पाइपलाइन वितरण पाइपलाइन अलग-अलग किए जाएं। वितरण पाइप ठीक किए जाएं और जब तक वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो जाती तब तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में भी नियमों में शिथिलीकरण किया जाए ताकि कोरोना से अपनी जान गवा चुके अधिकारी कर्मचारियों के परिजनों को इसका लाभ मिल सके और वे इस कठिन परिस्थिति का सामना कर सकें।

Gustakhi Maaf: मतदाता जागरूकता अभियान
धान खरीदी का रिकॉर्ड टूटा…. राज्य में अब तक 84.44 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी खरीदी…बीते वर्ष हुई थी 83.94 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी
तीसरे टेस्ट से पहले लगा टीम इंडिया को करारा झटका…. अभ्यास के दौरान चोटिल हुए केएल राहुल… पूरी सीरीज से बाहर
सुविधाओं का जायजा: बंद स्ट्रीट लाइट पर भड़के आयुक्त ठेका कंपनी को किया तलब
प्रदेश में कोरोना का सबसे बड़ा ब्लास्ट: पहली बार एक दिन में आए 2269 नए केस….. अकेल राजधानी रायपुर में 975 मरीज… दुर्ग में लगातार दूसरे दिन 200 से अधिक मरीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Troubled by family dispute, a man committed suicide by jumping पारिवारिक विवाद से तंग व्यक्ति ने सुपेला क्रासिंग के पास रेलवे ट्रेक पर ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
Next Article BSNL के बाद रेलवे का चीन को झटका, 471 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट रद्द भारतीय रेल की सुरक्षा होगी मजबूत: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय रेल को 700 मेगाहट्र्ज बैंड में 5 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम के आवंटन को दी मंजूरी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?