ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर की तर्ज पर राज्य के अन्य सभी नगर निगमों में भी तुंहर सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा…. रायपुर के सभी 70 वार्डों में 27 जनवरी से 2 मार्च तक चलाया गया विशेष अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर की तर्ज पर राज्य के अन्य सभी नगर निगमों में भी तुंहर सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा…. रायपुर के सभी 70 वार्डों में 27 जनवरी से 2 मार्च तक चलाया गया विशेष अभियान

By @dmin
Published: March 3, 2021
Share
On the lines of Raipur, all other municipal corporations of the state also
On the lines of Raipur, all other municipal corporations of the state also
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा 27 जनवरी से 2 मार्च तक आयोजित तुंहर सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के समापन अवसर पर शामिल हुए। उन्होंने नगर निगम रायपुर की इस अभिनव पहल की सराहना की और इसे आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर तुंहर सरकार तुंहर द्वार की उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे रायपुर के अलावा प्रदेश के अन्य सभी नगर पालिक निगमों में भी आयोजन कराने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 70 वार्डों में 27 जनवरी से 2 मार्च तक चलाए गए तुंहर सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के तहत 44 हजार से अधिक लोगों को सीधा-सीधा लाभ पहुंचाया गया।
मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के नगरीय निकायों में भी जनसुविधा के विस्तार के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना संकट के दौर में नगरीय निकायों में नागरिकों की बहुत सी समस्याएं लंबित रह गई थी। इसके त्वरित निराकरण के लिए वर्तमान में रायपुर नगर निगम द्वारा अभिनव पहल करते हुए उक्त विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उनकी दिक्कतों को दूर करने में काफी मददगार रहा है। इसके तहत नगर निगम रायपुर के सभी 70 वार्डों में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 44 हजार से अधिक लाभ पहुंचाया गया है। इनमें लगभग 7 हजार नागरिकों को राशनकार्ड तथा 7 हजार श्रमिक पंजीयन कार्ड जारी किए गए हैं। इसी तरह नगर निगम रायपुर के 14 हजार से अधिक लोगों को डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य बीमा योजना का कार्ड वितरित कर लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह कार्यक्रम के तहत वार्डों में आयोजित शिविर में सार्वजनिक सेवाओं में सुधारों के साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रमिक पंजीयन कार्ड, व्यवसाय ऋण, आवास, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना आदि राहत सामग्री भी वितरित किए गए जो इस कार्यक्रम की महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। उन्होंने इस अवसर पर शिविर में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शासकीय कर्मियों और स्वैच्छिक संगठनों को सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम को नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में समस्त नगरीय निकायों के सुदृढ़ीकरण के लिए अधोसंरचनाओं के निर्माण सहित नागरिकों की सुविधाओं के लिए लगातार कार्य किए जा रहे है। उन्होंने नागरिकों की सुविधा के लिए तुंहर सरकार तुंहर द्वार नाम से संचालित कार्यक्रम की विशेष रूप से सराहना की। इस अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढ़ेबर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की मंशा के अनुरूप नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए यह कार्यक्रम चलाया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण एवं मितव्ययता के लिए भी पहचाना जाएगा। इसके तहत सभी जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों का सायकल पर मुख्यालय आकर एक साथ बस में सवार होकर शिविर स्थल में पहुंचना और जनसमस्याओं का निराकरण करना इस कार्यक्रम को एक नई पहचान व एक नया स्वरूप दे गया है। इससे वाहनों के डीजल व फ्यूल व्यय पर होने वाली लगभग 22 लाख रूपए की राशि की बचत हुई है। पार्षद सुश्री शीतल कुलदीप ने कार्यक्रम से संबंधित गीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, राज्य हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष तथा विधायक कुलदीप जुनेजा, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे, सचिव नगरीय प्रशासन अलरमेलमंगई डी., कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, नगर कमिश्नर सौरभ कुमार सहित वार्ड के पार्षद उपस्थित थे।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की परीक्षा पर चर्चा, छात्रों से कहा- परिणाम की चिंता किए बिना अपना बेस्ट देना ही सफलता का मूलमंत्र
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को मिला ‘स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट’
कोरोना: पिछले 24 घंटों में 53 हजार से अधिक नए मरीज मिले, कोविड से हुईं मौतों की संख्या में भारी इजाफा
बड़ा हादसा टला : अचानक ट्रेन बोगी से अलग हुआ इंजन, आफत में पड़ी यात्रियों की जान
छत्तीसगढ़ महिला आयोग अध्यक्ष ‘कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम एवं निवारण’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Dongargarh will get a new identity as a religious tourist place…. Tourism धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में डोंगरगढ़ को मिलेगी नई पहचान…. पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया डोंगरगढ़ में प्रशाद योजना के तहत 40.33 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन
Next Article प्रबंधक हित चिंतक सहकारी समिति के अचल सम्पत्ति की कुर्की का वारन्ट जारी…. आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने जारी किया वारंट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?