ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृहमंत्री के निर्देश पर निगम अमला पहुंचा पुरैना…. पानी की समस्या दूर करने आयुक्त ने दिए निर्देश….. शुद्धता का परीक्षण करने मोरिद में स्थापित होगा लैब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

गृहमंत्री के निर्देश पर निगम अमला पहुंचा पुरैना…. पानी की समस्या दूर करने आयुक्त ने दिए निर्देश….. शुद्धता का परीक्षण करने मोरिद में स्थापित होगा लैब

By @dmin
Published: February 6, 2021
Share
Corporation officials visited on holiday Were studying without a mask
Corporation officials visited on holiday Were studying without a mask
SHARE

रिसाली। लोगों की मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने और समस्याओं का त्वरित निराकरण करने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर नगर पालिक निगम रिसाली के अधिकारी अंतिम छोर पुरैना तक पहुंचे। अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने क्षेत्र भ्रमण किया। गर्मी के पहले घरों तक पाइप लाइन बिछाकर पेयजल पहुंचाने के निर्देश दिए। निर्णय लिया गया कि मोरिद स्थित फिल्टर प्लांट में पानी जांच करने लैब निर्माण शीघ्रता से कराया जाए।
रिसाली निगम क्षेत्र के नागरिकों को शुद्ध पेय जल मिल रहा है कि नहीं इसकी जांच अब स्थानीय स्तर पर होगी। क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर निगम अधिकारियों ने स्थल चयन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने बताया कि लैब मोरिद स्थित फिल्टर प्लांट में बनेगा। लैब स्थापना के बाद पानी शुद्धता की जांच कराने भटकना नहीं पड़ेगा। इससे समय की भी बचत होगी।
ओवर हेड टैंक से पानी दिया जाएगा
13 जनवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्र के 5 ओवर हेड टैंक का लोकार्पण किया है। नगर पालिक निगम के आयुक्त व नोडल अधिकारी ने स्टोर पारा पुरैना व डुंडेरा क्षेत्र का भ्रमण करते निर्देश दिए कि वे ओवर हेड से बिछाई गई पाइप लाइन का लिकेज चेक कर शीघ्रता से घरों में पानी पहुंचाए। आयुक्त के निरक्षण के समय उप अभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर, अखिलेश गुप्ता व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
गुणवत्ता जांच के लिए पत्र
अमृत मिशन के तहत चल रहे कार्यो पर आयुक्त ने उप अभियंताओं को विशेष नजर रखने कहा। आयुक्त ने एजेंसी को पत्र लिखने भी कहा। खास कर लिकेज जांच के समय अधिकारियों को उपस्थित रहने कहा। पुरैना, डुंडेरा व मरोदा क्षेत्र में गर्मी के शुरू होते ही पानी की समस्या होती है। इसे देखते हुए आयुक्त ने निर्देश दिए है कि गर्मी शुरू होने से पहले ओवर हेड टैंक से पानी सप्लाई शुरू करे ताकि गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।

त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए रोजाना करें इन 5 योगासनों का अभ्यास
मुख्यमंत्री ने बीजापुर में हुए सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दु:ख प्रकट किया, चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की घोषणा
कलेक्टोरेट से लेकर कोर्ट तक हुए लामबंद, स्कूलों में भी ताला, निगम में भी काम ठप
सीएम साय ने किया नेशनल हाइवे निर्माण कार्य का निरीक्षण, कोंडागांव से नारायणपुर होते हुए महाराष्ट्र को जोड़ेगा राजमार्ग
युक्तियुक्तकरण से दूर हुई शिक्षकों की कमी, छात्रों की पढ़ाई में आई निरंतरता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article People's problems are being resolved in public opinion जनदर्शन में लोगों की समस्याओं का हो रहा है निराकरण…. निगम मुख्य कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में प्राप्त हुए 26 आवेदन
Next Article Corporation administration topped the Swachh Survekshan 2021 स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अव्वल आने में जुटा निगम प्रशासन….. स्वच्छ सर्वेक्षण के मापदंडों के अनुरूप हो रहा है कार्य

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?