ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डीजीपी के निर्देश पर धमधा टीआई और चरोदा जीआरपी चौकी प्रभारी निलंबित…. पैसों के लेनदेन और जुआ-सट्टा पर अंकुश ना लगाने पर हुई कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

डीजीपी के निर्देश पर धमधा टीआई और चरोदा जीआरपी चौकी प्रभारी निलंबित…. पैसों के लेनदेन और जुआ-सट्टा पर अंकुश ना लगाने पर हुई कार्रवाई

By @dmin
Published: November 30, 2020
Share
Major action of DGP on illegal liquor…. DGP suspended Nawagarh police station in-charge for illegal storage of liquor
Major action of DGP on illegal liquor…. DGP suspended Nawagarh police station in-charge for illegal storage of liquor
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पुलिस की छवि सुधारने और आम जनमानस के प्रति जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में डीजीपी श्री डीएम अवस्थी द्वारा रायपुर एवं दुर्ग के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में डीजीपी के निर्देश पर दुर्ग जिले के धमधा थाना के टीआई श्री शैलेन्द्र ठाकुर और चरौदा जीआरपी चौकी के प्रभारी रमेश पांडे को निलंबित कर दिया गया है। टीआई शैलेन्द्र पांडे के विरुद्ध अवैधानिक कार्यों के लिए पैसों के लेनदेन, भ्रस्ट व संदिग्ध आचरण की शिकायत प्राप्त होने के बाद डीजीपी ने दुर्ग पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। दुर्ग पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर ने निलंबन आदेश जारी किया है। वहीं पुलिस को सूचना मिली कि भिलाई के चरौदा इलाके में जुआ, सट्टा की अवैध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। पुलिस द्वारा इलाके में छापा मारने पर जुआ एवं सट्टा पट्टी बरामद की गई। इस पर डीजीपी ने रेलवे पुलिस अधीक्षक रायपुर को निर्देश दिये कि तत्काल चरौदा जीआरपी चौकी प्रभारी को निलंबित किया जाए।चरौदा जीआरपी चौकी प्रभारी एएसआई श्री रमेश पांडे को जुआ, सट्टा की गतिविधियों पर अंकुश ना लगाने पर पुलिस अधीक्षक रेल द्वारा निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में टीआई श्री शैलेंद्र ठाकुर और एएसआई श्री रमेश पांडे को रक्षित केंद्र दुर्ग में सम्बद्ध किया गया है।
उल्लेखनीय है कि डीजीपी अवस्थी ने रायपुर एवं दुर्ग में समीक्षा बैठक के दौरान आईजी और पुलिस अधीक्षकों को बेसिक पुलिसिंग पर जोर देने के निर्देश दिए थे साथ ही अनुशासनहीन एवं भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने कहा था। जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे। डीजीपी डीएम अवस्थी ने लगातार दो दिन रायपुर और दुर्ग में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और गुंडे-बदमाशों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके सकरात्मक परिणाम देखने को मिले। रायपुर और दुर्ग पुलिस द्वारा कई गुंडे-बदमाशों पर कार्रवाई की गई है। डीजीपी ने कहा है कि पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
राजधानी में खतरनाक हादसा : तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर के एंगल से टकराई, युवती का सिर धड़ से अलग
भेंट मुलाकात करने पहुंचे विधायक देवेन्द्र यादव ने बड़े बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद, फिर चाय पर की चर्चा
Bhilai Big News: एस्ट्रोनॉमी लैब का शुभारंभ: अब उठेगा ब्रह्मांड के रहस्यों से पर्दा, बच्चें होंगे खगोलीय घटनाओं से रूबरू
राज्योत्सव पर प्रधानमंत्री मोदी करेंगे देश के पहले डिजीटल संग्रहालय का लोकार्पण, सीएम साय ने लिया तैयारियों का जायजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 38772 नए मामले….. कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 94 लाख के पार
Next Article आज पड़ेगा साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण, वृषभ राशि वाले बरतें सावधानी आज साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण, वृषभ राशि वाले बरतें सावधानी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?