ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर तीन वार्डों में होंगे विकास कार्य, सीमेंटीकरण के साथ ही वाटर एटीएम भी लगेंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर तीन वार्डों में होंगे विकास कार्य, सीमेंटीकरण के साथ ही वाटर एटीएम भी लगेंगे

By Mohan Rao
Published: July 31, 2023
Share
भूमिपूजन कराते विधायक देवेन्द्र यादव
SHARE

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के वार्ड वासियों को कई सौगातें दी है। वार्ड 38 सोनिया गांधी नगर रामहेपुर बस्ती और शास्त्री मार्केट में सीमेंटीकरण एवं वाटर एटीएम लगाया जाएगा। वार्ड 42 गौतम नगर कुष्ठ आश्रम में सीमेंटीकरण कार्य किया जाएगा और वार्ड 45 बालाजी नगर शिव मंदिर के समीप भवन का लोकार्पण किया गया। जनता की मांग पर विधायक ने उन सभी विकास कार्य का भूमि पूजन किया साथ ही लोकार्पण भी किए।

गौरतलब है कि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव लगातार वार्ड के नागरिकों से भेंट मुलाकात कर जनता की समस्याओं को सुनते हैं और उनका समाधान करते हैं साथ में जनता की मांग पर वार्ड में विकास कार्य करवाते हैं। इसी कड़ी में कुछ दिनों पहले भेंट मुलाकात के दौरान विधायक देवेंद्र यादव से वार्ड के नागरिकों ने विभिन्न विकास कार्यों की मांग की थी। जिस पर पहल करते हुए विधायक ने विकास कार्य को स्वीकृत कराया और आज इनका भूमि पूजन किया गया।  भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप विधायक देवेंद्र यादव के साथ महापौर नीरज पाल भी उपस्थित रहे।

वार्ड के वरिष्ठ नागरिक व सम्मानित वार्ड वासी गण भी उपस्थित रहे। वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के हाथों से भूमि पूजन कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। पंडित ने विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार का भूमि पूजन किया उसके बाद सभी ने मिलकर बारी बारी से कुदाली चलाई और विकास के लिए नींव खोदा। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि मैं जनता का सेवक हूं और जनता की सेवा ही मेरा धर्म है मैं लगातार लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझते हुए उनके समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास करता हूं । जो भी विकास कार्य किए जा रहे हैं और जनता की मांग पर किए जा रहे हैं। जनता को सारी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास हम लगातार कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे । आज भिलाई में एक भी वार्ड या मोहल्ला ऐसा नहीं है जहां विकास  ना हुआ हो हमारे कांग्रेस की सरकार ने जो  वादे किए गए वह समय पर सभी को पूरा किया गया है।

गड़बड़झाला: चार दिन भी नहीं टिक पाया एप्रोच पुल, गुणवत्ता की खुली पोल, नहीं झेल पाया पानी की मार
मुख्यमंत्री ने गौठानों के संचालन के लिए दी 10 करोड़ रुपए की मंजूरी: प्रदेश के 2502 गौठानों को मिलेंगे 40-40 हजार रुपए
आमचो बस्तर पोर्टल से जन सुविधाओं में क्रांतिकारी सुधार…. ग्रामीण क्षेत्रों को मिल रही त्वरित राहत
नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – डिप्टी सीएम शर्मा
खराब मौसम की वजह से क्रैश हुआ सीडीएस रावत का चॉपर, महीने भर बाद आई रिपोर्ट में खुलासा: सूत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अफसरों का तबादला… देखें लिस्ट
Next Article CM बघेल ने की PWD के कार्यों की समीक्षा, बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत तेज करने के दिए निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?