ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसएफ की पहल पर आदिवासी विनिमय कार्यक्रम के तहत 13वां व 14वां जत्था अमृतसर व इंदौर रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बीएसएफ की पहल पर आदिवासी विनिमय कार्यक्रम के तहत 13वां व 14वां जत्था अमृतसर व इंदौर रवाना

By Mohan Rao
Published: March 19, 2023
Share
आदिवासी विनिमय कार्यक्रम
SHARE

भिलाई। 14 वां आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम के तहत रविवार को कांकेर जिले के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से युवक एवं युवतियों का 13वां व 14वां जत्था अमृतसर व इंदौर के लिए रवाना किया गया। दुर्ग रेलवे स्टेशन से इस दल को रवाना किया गया। दल में 40 युवक-युवतियों सहित सीमा सुरक्षा बल के 2  पुरुष सुरक्षा अधिकारी और 2 महिला सुरक्षा अधिकारी शामिल है। यह जत्थे अमृतसर व इंदौर में विभिन्न राज्यों के अन्य आदिवासी युवाओं से मिलकर अन्य राज्यों की संस्कृति से रूबरू होंगे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी युवाओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें विविधता में एकता की अवधारणा को आत्मसात करने में सक्षम बनाना, उन्हें विकास संबंधी गतिविधियों एवं औद्योगिक उन्नति से अवगत कराना और आदिवासी युवाओं को देश के दूसरे हिस्से से आए अपने साथियों के साथ भावनात्मक संबंध विकसित करने और उनके आत्म-सम्मान को बढ़ाने में मदद करना है।

बता दें नेहरू युवा केन्द्र संगठन नई दिल्ली एवं गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में 14 वां आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की अवधि 7 दिन है। छत्तीसगढ के कांकेर जिले में तैनात सीमा सुरक्षा बल के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित इलाके से इस वर्ष कुल 14 भ्रमण कार्यक्रमों के अतंर्गत 18 से 22 वर्ष के आयु वर्ग के 290 चयनित युवा भाग ले रहे है।

इस आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में संवैधानिक अधिकारियों एवं गणमान्य और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संवाद सत्र, पैनल चर्चा, व्याख्यान सत्र, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गतिविधियां, भाषण प्रतियोगिता, कौशल विकास, कैरियर संबंधी मार्गदर्शन से जुड़े उद्योग की यात्रा, चल रहे खेल आयोजनों के बारे में जानना, सुरक्षा बलों के कैंपो का दौरा, सांस्कृतिक प्रदर्शन आदि शामिल हैं। इस कार्यक्रम के तेरहवें एवं चौदहवें जत्थे को अमृतसर एवं इंदौर रवाना करते हुए इन्दराज सिंह, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल सीमांत मुख्यालय (विशेष संक्रिया) छत्तीसगढ़ एवं दिनेश मुर्मू उपमहानिरीक्षक (इंटेलीजेंस) ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

मानसून की पहली बारिश ने बढ़ाई बाढ़ की चिंता, 12 जिलों में रेड अलर्ट
दिवाली में सूर्य ग्रहण का साया, 27 साल बाद बना संयोग, इस दिन होगी गोवर्धन पूजा
ई-पॉस के जरिए अब खाद्यान्न का वितरण, राशन कार्डधारी अपनी पसंद की दुकानों से प्राप्त कर सकेंगे खाद्यान्न सामग्री
बहू को टिकट नहीं देने पर गृहमंत्री की साफगोई – जीत तय थी, महापौर बनना भी, फिर भी किया कार्यकर्ताओं के लिए त्याग
छत्तीसगढ़ में फर्जी डॉक्टर को मिली 4 साल की सजा, लोगों का इलाज करने के साथ बिना लाइसेंस बेचता था दवा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : भिलाई में बन रहा था नकली गुडनाइट लिक्विड, कंपनी की शिकायत पर धराए चार दुकानदार
Next Article सूरजपुर में पैंगोलिन की तस्करी करते 3 गिरफ्तार, कारोड़ों की कीमत का 10 किलो पैंगोलिन सिल्क जब्त

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?