ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खिलाडिय़ों की मांग पर मेयर ने की पहल: संवर रहा खुर्सीपार का पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम…. डेढ़ करोड़ की लागत से हो रहा जीर्णोंधार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

खिलाडिय़ों की मांग पर मेयर ने की पहल: संवर रहा खुर्सीपार का पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम…. डेढ़ करोड़ की लागत से हो रहा जीर्णोंधार

By @dmin
Published: October 22, 2020
Share
On the demand of the players, the Mayor took the initiative
On the demand of the players, the Mayor took the initiative
SHARE

भिलाई। खुर्सीपार डबरापारा चौक के पास पं. दीनदयाल स्टेडियम है। जो वर्षों से उपेक्षित पड़ा था। सुविधाओं के अभाव में इस स्टेडियम का उपयोग भी नहीं हो पा रहा है। क्षेत्र के खिलाडिय़ों को बेहतर सर्वसुविधा युक्त स्टेडियम चाहिए था। ऐसे में खिलाडिय़ों ने महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से मांग की थी कि स्टेंडियम में सुविधाएं बढ़ाई जाए।

Contents
  • फ्लड लाइट से रौशन होगा स्टेडियम
  • खिलाडिय़ों ने जताया आभार
  • फेसबुक पर मिली थी शिकायत

क्षेत्र के खिलाडिय़ों की मांग और जरूरतों को देखते हुए महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने मांग को गंभीरता से लिया और स्टेडियम के जीर्णोंधार का काम शुरू करा दिया। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से खुर्सीपार स्टेंडियम का जीर्णोंधार किया जा रहा है। स्टेंडियम में खिलाडिय़ों के बेहतर खेल सुविधा और अभ्यास के लिए सबसे वर्षों से उपेक्षित पड़े स्टेडियम के मैदान को समतल कर ने का काम शुरू किया गया। यहां कई वर्षों से कोई खेल नहीं हुआ। आर्मी भर्ती में इसका उपयोग किया जाता रहा। तब यहां के मैदान को भवन के मलबे से समतल किया गया था। लेकिन अब यहां के सभी ईट-पत्थर और मलबे को बाहर निकाल कर फेर दिया गया है और भूरभूरी मिट्टी से मैदान को नेशनल स्तर के खेल मैदान की तरह बनाया जा रहा है। मैदान समतलीकरण के बाद यहां नेशनल स्तर के स्टेडियम में लगने वाले ग्रास विदेश से मंगवाकर मैदान में लगाया जाएगा। ताकि खिलाडिय़ों को अपना खेल अभ्यास करने में कोई परेशानी न हो। इसलिए यहां सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

फ्लड लाइट से रौशन होगा स्टेडियम

वर्षों से उपेक्षा के अंधेरे से घिरा पं. दीनदयाल स्टेडियम अब फ्लड लाइट की रौशनी से जगमगाने लगा है। यहां चारोओर नेशनल स्टेडिम में लगे फ्लड लाइट लगाए जा रहे हैं। जिससे रात में भी पर्याप्त रौशनी होगी और रात में मैंच भी खेला जा सकेंगा। यही नहीं शाम होने के बाद भी खिलाड़ी नियमित अपना खेल अभ्यास जारी रखेंगे। इसके अलावा यहां चारों ओर साफ सफाई कर रंगरोगन किया जाएगा। स्टेडियम में महिला-पुरूष दो अलग-अलग शौचायल बनाने के साथ कई विकास कार्य होंगे। कई नई सुविधाएं मिलेगी।

खिलाडिय़ों ने जताया आभार

खुर्सीपार क्षेत्र के खिलाडिय़ों ने भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि देवेंद्र यादव पहले जनप्रतिनिधि है, जिन्होंने वर्षों पुरानी उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया और स्टेडियम का कायाकल्प ही बदल दिया। खिलाडिय़ों ने कहा कि महापौर श्री यादव के इस सराहनीय पहल से अब खुर्सीपार, छावनी आदि क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाडिय़ों को मौका मिलेगा। अपने घर के पास खेल अभ्यास कर सकेंगे। महापौर श्री यादव ने स्टेडियम का जीर्णोंधार कर खिलाडिय़ों का हौसाला बढ़ा दिया है।

फेसबुक पर मिली थी शिकायत

करीब साल भर पहले खुर्सीपार के एक खिलाड़ी युवक ने अपने फेसबुक पर स्टेडियम की फोटो डालकर महापौर से मांग की थी कि इस स्टेडियम में सुविधाएं बढ़ाई जाए। महापौर ने फेसबुक देखा और युवक से संपर्क कर तत्काल स्टेडियम पहुंचे। आसपास लोगों से मिले थे। फिर स्टेडियम का निरीक्षण किया और उसी दिन वादा किए कि वे इस स्टेडियम की तश्वीर बदल देंगे। और आज सच में महापौर ने अपना वादा पूरा कर दिखाया। इससे क्षेत्र में काफी खुशी का माहौल है।

नेताओं के एक से ज्यादा जगह से चुनाव लडऩे पर लगे रोक, सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका
सरकार की बनाई सड़कों पर दौड़ती हैं प्राइवेट गाडिय़ां तो पटरियों पर ऐसा क्यों ना हो? निजी निवेश पर बोले रेलमंत्री पीयूष गोयल
अंतरराष्ट्रीय सरहद पर घुसपैठ का प्रयास, बीएसएफ की फायरिंग में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर
किसानों के जख्मों पर सरकार का मरहम, बारिश व ओला प्रभावित किसानों को मुआवजा देगी साय सरकार
आधुनिक तरीके से मछली पालन के लिए सरकार का बड़ा कदम… सेटअप के लिए 60 प्रतिशत तक सब्सिडी…. न्यूनतम निवेश पर अधिकतम लाभ उठाने का शानदार मौका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Accused of crores of crores arrested in the name of job in hospital, police investigation turned out to be fake महिला आयोग ने दो दिन में सुने 55 मामले: दूसरे दिन महिला सरपंच पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पंच ने सार्वजनिक तौर पर मांगी माफी
Next Article Dongargarh is included in the country's tourism map डोंगरगढ़ का नाम देश के पर्यटन नक्शे में शामिल…. पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?