ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट खरीदी के आरोपों पर बोले सीएम साय, भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों पर चलने वाली, हम ऐसा नहीं करते
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट खरीदी के आरोपों पर बोले सीएम साय, भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों पर चलने वाली, हम ऐसा नहीं करते

By Mohan Rao
Published: September 11, 2025
Share
मीडिया से चर्चा करते सीएम साय
SHARE

भिलाई। दो दिन पहले हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार राधाकृष्णन को जीत मिली। चुनाव में एनडीए के प्रत्याशीद को 14 वोट विपक्षी सांसदों के मिले। इसे लेकर अब विपक्ष ने एनडीए पर वोट खरीदने का आरोप लगा दिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और TMC सांसद ने कहा कि मुझे पता चला कि भाजपा ने विपक्ष के हर सांसद को खरीदने के लिए 15-20 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। वहीं, भाजपा ने कहा कि क्रॉस वोटिंग विपक्षी गठबंधन में आंतरिक मतभेद और फूट को दिखाता है। वहीं अब इस मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भी बयान आया है। सीएम साय ने गुरुवार को जगदलपुर रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस को घेरा।

सीएम साय इन्वेस्टर कनेक्ट में शामिल होने गुरुवार को जगदलपुर रवाना हुए। इससे पहले मीडिया से चर्चा के दौरान सीएम साय ने उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट खरीदने के आरोपों पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। एक वोट के लिए अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार गिर गई थी। भारतीय जनता पार्टी ने कभी अनैतिक रास्ता नहीं चुना यह सब कांग्रेस पार्टी को रास आता है। वोट खरीदने वाले होते तो अटल बिहारी वाजपेयी जी सरकार एक वोट के लिए नहीं गिर सकती थी।

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन कर रही है। रायपुर, दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु में इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन किया जा रहा है। विदेशों में भी इसका आयोजन किया गया। अब जगदलपुर में करने जा रहे हैं। इन्वेस्टर कनेक्ट ऐसे लोगों के लिए उपयोगी है जो उद्यमी बनना चाहते हैं। इसमें युवाओं से लेकर महिलाओं के लिए भी अच्छे अवसर हैं। नई उद्योग नीति लाने के बाद छत्तीसगढ़ में बड़े उद्योगों द्वारा निवेश का प्रस्ताव दिया गया है जो कि आने वाले समय में विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करेंगे।

एनडीए के उम्मीदवार को मिले थे 452 वोट
मंगलवार को हुए मतदान में 788 में से 767 (98.2%) सांसदों ने वोट डाला। राधाकृष्णन को 452 वोट और सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। 15 वोट अमान्य करार दिए गए। एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन ने आईएनडीआईए कैंडिडेट सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के अंतर से हराया। एनडीए के पास 427 सांसद थे। वाईएसआर कांग्रेस के 11 सांसदों ने राधाकृष्णन को समर्थन दिया था। इन्हें जोड़कर 438 वोट ही बनते हैं। लेकिन राधाकृष्णन को 14 ज्यादा यानी 452 वोट मिले हैं। यानी इससे यह स्पष्ट होता है कि विपक्ष 14 सांसदों ने क्रास वोटिंग की थी। इसे लेकर विपक्ष वोट खरीदी का आरोप लगा रही है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तंज कसते हुए कहा, आईएनडीआईए गठबंधन के कुछ सांसदों को धन्यवाद, जिन्होंने ‘अंतरात्मा की आवाज’ पर एनडीए कैंडिडेट सीपी राधाकृष्णन को वोट दिया।

केनाल रोड फेस -2 : कैंप क्षेत्र में सर्वे जारी, मार्किंग के दौरान पहुंचे आयुक्त राजीव पाण्डेय… प्रभावितों की चर्चा
एक माह के अंदर कराई जाएगी टीईटी की परीक्षा, आरोपियों के घर पर चलेगा बुलडोजर-मुख्यमंत्री
मोर मकान-मोर चिन्हारी: बेघरों को मिला घर, हितग्राहियों ने खुद निकाली अपने आवास की पर्ची
रिसाली निगम के 10 हैण्ड पंप का पानी दुषित, बीमारी न हो इसलिए पानी का उपयोग नहीं… समीक्षा बैठक में आयुक्त ने दिए निर्देश
खत्म हुआ दशकों का इंतजार, एयरबस से हुआ 22,000 करोड़ का करार, सी-295 एयरक्राफ्ट्स से मिलेगी एयरफोर्स को रफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम सूर्यघर योजना की बिजली से कारखाने भी चल रहे, बेहद लोकप्रिय हो रही प्रधानमंत्री मोदी की ड्रीम योजना
Next Article shreekanchanpath 329 # 11 September 2025

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?