ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: औचक निरीक्षण पर खुड़मुड़ी स्कूल पहुंचे प्रभारी सचिव… बच्चों से पूछा कैसी चल रही पढ़ाई… जाने क्या मिला जवाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

औचक निरीक्षण पर खुड़मुड़ी स्कूल पहुंचे प्रभारी सचिव… बच्चों से पूछा कैसी चल रही पढ़ाई… जाने क्या मिला जवाब

By @dmin
Published: August 17, 2021
Share
On surprise inspection the secretary in charge reached Khurmudi school
On surprise inspection the secretary in charge reached Khurmudi school
SHARE

दुर्ग। जिले के प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी औचक निरीक्षण के लिए पाटन ब्लाक पहुँचे। यहाँ उन्होंने निर्माणाधीन विकास योजनाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों की बैठक भी ली। प्रभारी सचिव ने इस दौरान खुड़मुड़ी स्कूल का निरीक्षण भी किया। यहां दसवीं के छात्र-छात्राओं से वो रूबरू हुए। शिक्षिका ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुरूप सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए और पूरे सैनिटाइजेशन के बाद कक्षाएं आरंभ की गई हैं।

सभी शिक्षिकों को कोरोना का कम से कम एक टीका लग गया है। एसडीएम श्री विपुल गुप्ता ने बताया कि शिक्षकों को कोरोना टीका लगाने के लिए विशेष शिविर भी लगाया गया था। प्रभारी सचिव देवादा भी पहुंचे, यहां उन्होंने जलजीवन मिशन के अंतर्गत हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नल कनेक्शन लेने वाले हितग्राहियों से चर्चा भी की। हितग्राहियों ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल कनेक्शन आया है। शुद्ध पेयजल और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में यह बड़ा कदम है। प्रभारी सचिव ने अमलेश्वर से सांकरा तक निर्माणाधीन सड़क की प्रगति देखी। साथ ही उन्होंने साढ़े आठ किमी लंबे पाटन-बठेना-छावनी सड़क का निरीक्षण भी किया और 17 किमी लंबे कौही-रानीतराई सड़क का निरीक्षण किया।

उन्होंने यहां उपस्थित अधिकारियों को कहा कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर लगातार निगाह रखें। इन सड़कों पर पुल-पुलिया भी नालों में बने हैं। बरसाती नालों बरसात के दिनों में काफी उफान पर होते हैं इसलिए निर्माण के वक्त इनकी मजबूती का पूरा ध्यान रखें। प्रभारी सचिव ने पाटन में निर्माणाधीन संरचनाओं के संबंध में भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने आडिटोरियम, स्पोट्र्स काम्प्लेक्स जैसे निर्माणाधीन भवनों को समय पर एवं गुणवत्तायुक्त तरीके से पूरा करने के निर्दश दिये। प्रभारी सचिव ने खेतों में पानी की स्थिति भी देखी तथा फसल के संबंध में, खाद आदि की उपलब्धता के विषय में भी अधिकारियों से जानकारी ली। पाटन सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी निर्माणाधीन भवनों को समय पर पूरा करने एवं गुणवत्ता का ध्यान रखने एवं विभागीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तेजी से कार्य करने अधिकारियों को निर्देशित किया।

भाजपा का दावा: सौम्या वर्मा ने कांग्रेस के लिए बनाया टूलकिट, कोरोना पर भ्रम फैला रही पार्टी
हरियाणा से आकर भिलाई में चोरी, शातिरों ने सूने मकानों को बनाया निशाना… फारेन करेंसी के साथ तीन गिरफ्तार
शिक्षिका की शर्मनाक हरकत, चार साल की मासूम को बंधक बनाकर बाथरूम में किया बंद, पुलिस ने किया रेस्क्यू
बाइक से गिरने पर मजाक उड़ाना पड़ा भारी, दोस्तों के साथ युवक की कर दी हत्या, नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार
पुलवामा में सीआरपीएफ दल पर आतंकियों ने किया हमला, एक जवान घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ASP villager Vivek Shukla said on drug addiction, intoxication motivates crime नशा मुक्ति पर बोले एएसपी ग्रामीण विवेक शुक्ला, नशा अपराध के लिए प्रेरित करता है अपनों से दूर करता है
Next Article More than 2 lakh 14 thousand people have been vaccinated in a day भिलाई के 19 सेंटरों में कल होगा टीकाकरण: 18 प्लस एवं 45 प्लस उम्र समूह के व्यक्तियों को लगेगा कोविशिल्ड का प्रथम एवं द्वितीय डोज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?